The Lallantop

शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के नाम दो मेडल, टीम इवेंट में लगाई झड़ी

भारतीय पुरुष टीम ने 50 मीटर पिस्टल में गोल्ड, महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने सिल्वर मेडल जीता.

Advertisement
post-main-image
इलावेनिल फाइनल में पहुंची थी लेकिन मेडल नहीं जीत पाई. (Courtsey- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत ने दोहा में चल रही शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में 50 मीटर पिस्टल पुरुष टीम इवेंट में गोल्ड मेडल और महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीते।
  • यह परिणाम उस प्रतियोगिता का हिस्सा है जिसमें सौरभ चौधरी लंबे समय बाद इंटरनेशनल स्तर पर लौटे और भारत ने इस इवेंट में कुल 1659 अंक हासिल किए।
  • इन परिणामों के बाद भारत की शूटिंग टीम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थिति मजबूत की है और आगामी प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन को बेहतर बनाने की संभावना बनी है।

भारत ने दोहा में चल रही शूटिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में तीन नवंबर को दो मेडल जीते. पहले पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल टीम इवेंट में भारत ने गोल्ड मेडल जीता. इसके बाद महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट का सिल्वर मेडल भी भारत के नाम रहा.

Advertisement

गोल्ड जीतने वाली पुरुष टीम में रविंदर सिंह, सौरभ चौधरी और अमनप्रीत सिंह शामिल थे. इस तिकड़ी ने कुल मिलाकर 1659 अंक हासिल किए. सौरभ लंबे समय बाद इंटरनेशनल स्तर पर वापसी कर रहे थे. 

रविंदर ने इस इवेंट का व्यक्तिगत सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया था. हालांकि, यह इवेंट ओलंपिक में शुमार नहीं है. रविंदर भारत के सबसे अधिक अंक हासिल करने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने कुल 559 अंक प्राप्त किए.

Advertisement

वहीं, सौरभ ने 551 अंक हासिल किए. अमनप्रीत ने सबसे कम 549 अंक हासिल किए. इस तरह भारतीय टीम ने कुल 1659 अंक हासिल किए. इस इवेंट का सिल्वर मेडल चीन के नाम रहा. झांग बिंगचेन, ल्यू जुनयी और फेंग लिनलांग ने कुल 1648 अंक हासिल कर सिल्वर मेडल जीता. ब्रॉन्ज मेडल साउथ कोरिया ने अपने नाम किया.  होंग सुह्योन, चोए बोरम और सो सेउंग सेओब की टीम ने 1643 अंक हासिल किए.

यह भी पढ़ें- रणजी ट्रॉफी में बड़ा तमाशा, मैच प्रैक्टिस करके गई पूरी टीम सस्पेंड, मैदान पर आई बिल्कुल नई टीम

महिला टीम के नाम सिल्वर

इंडीविजुअल इवेंट का गोल्ड मेडल रूस के एंटोन अरिस्तारखोव के नाम रहा. उन्होंने 561 अंक हासिल किए. रोमानिया के लुका जोल्डिया ने 558 अंकों के साथ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. मेंस 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में राकेश माने, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ मखीजा टीम इवेंट में मेडल नहीं जीत सके. 

Advertisement

इसके बाद, महिलाओं का इवेंट था. 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में इलावेनिल वलारिवान, सोनम उत्तम मस्कर और शांभवी श्रवण क्षीरसागर की तिकड़ी ने 1894.4 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. भारतीय टीम चीन (1899.8 अंक) से पीछे दूसरे स्थान पर रही. जापान (1892.6 अंक) से ब्रॉन्ज मेडल जीता. इलावेनिल 634.2 अंक से भारतीयों में बेस्ट रहीं. वहीं, सोनम ने 630.2 अंक और शांभवी ने 629.7 अंक जुटाए.

वीडियो: मनीषा भानवाला ने पूरा किया पिता का सपना, 16 साल के इंतजार के बाद बनीं वर्ल्ड चैंपियन

Advertisement