The Lallantop

प्रणवी ने रचा इतिहास! इंडिविजुअल गोल्ड जीने वाली पहली महिला गोल्फर बनीं

Asian Games 2026 : भारतीय गोल्फर Pranavi Urs ने विमेंस इंडिविजुअल गोल्फ में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. फाइनल मुकाबले में उन्होंने सिंगापुर की Shanon Tan को पीछे छोड़ा. प्रणवी ने इसके बाद विमेंस टीम इवेंट में Aditi Ashok और Diksha Dagar के साथ सिल्वर मेडल भी जीता.

Advertisement
post-main-image
एश‍ियन गेम्स में पहली बार प्रणवी उर्स ने विमेंस इंडिविजुअल गोल्फ इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास र‍च दिया. (Courtesy : X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत की गोल्फर प्रणवी उर्स ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनकर इतिहास रचा और विमेंस टीम के साथ सिल्वर मेडल भी जीता।
  • प्रणवी उर्स ने शुरुआत में खराब प्रदर्शन किया था जिसमें तीसरे होल में उन्होंने ट्रिपल बोगी की, लेकिन उन्होंने बाद में लगातार तीन बर्डी लगाकर वापसी की।
  • प्रणवी के इस गोल्ड मेडल से भारत के गोल्फ में स्थिति मजबूत हुई है और यह उपलब्धि आगामी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारतीय खिलाड़ियों की उम्मीदें बढ़ाएगी।

इंडियन गोल्फर प्रणवी उर्स ने इतिहास रच दिया. वो एश‍ियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बन गईं. साथ ही उन्होंने विमेंस टीम को भी सिल्वर मेडल दिलाया. आख‍िरी राउंड में प्रणवी ने सिंगापुर की शैैनन टान पर एक स्ट्रोक की बढ़त बरकरार रखकर ये ऐतिहासिक उपलब्धि‍ हासिल की.

Advertisement

प्रणवी, अदिति अशोक(आखिरी दौर में 67) और दीक्षा डागर (आखिरी दौर में 77) की टीम ने सिल्वर मेडल जीता. भारत ने 14 अंडर 546 स्कोर किया. वहीं, चीन ने 22 अंडर 538 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता. मेंस गोल्फ में भारत के लिए शिव कपूर ने 2002 बुसान गेम्स में इंडिविजुअल गोल्ड मेडल जीता था. 

कौन हैं प्रणवी उर्स?

मैसूर की 23 साल की गोल्फर प्रणवी की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. उन्होंने तीसरे होल में ट्रिपल बोगी कर दी थी. माने 4 स्ट्रोक को इस होल का पार माना गया था, तो उन्हें ये होल कंप्लीट करने में 7 शॉट लेने पड़े.

Advertisement

हालांकि, इसके बाद उन्होंने तीन बर्डी लगाकर जबरदस्त वापसी की. बर्डी माने 4 अगर पार स्ट्रोक हो तो उसे 3 में पूरा करने पर एक बर्डी काउंट होता है. प्रणवी ने आख‍िरी राउंड में इवन पार 70 स्कोर किया. 4 दिन में उनका टोटल स्कोर 15 अंडर 265 रहा.  

प्रणवी का जन्म 1998 में बेंगलुरु में हुआ. महज 5 साल की उम्र में उन्होंने गोल्फ खेलना शुरू कर दिया. वर्तमान में वो भारत की सबसे होनहार गोल्फर्स में से एक हैं. 2015 में 'लेडीज ब्रिटिश एमेच्योर स्ट्रोक प्ले चैंपियनशिप' जीतने वाली वो पहली भारतीय महिला गोल्फर बनीं. 2016 में वो प्रोफेशनल गोल्फर बनीं.

ये भी पढ़ें : बॉक्सिंग में गोल्डन हैट्रिक! लवलीना के बाद परवीन और अंकुश ने जीता सोना

Advertisement
कुमकुम ने भी रचा इतिहास

वहीं, 3 अक्टूबर को इससे पहले, विमेंस रिकर्व आर्चरी के इंडिविजुअल इवेंट में कुमकुम मोहोद ने गोल्ड जीतकर इतिहास रच दिया. कुमकुम ने कोरिया की ओ येजिन को हराकर पहली बार रिकर्व आर्चरी में इंडिविजुअल मेडल जीता. फाइनल मुकाबले में स्कोर 5-5 से बराबरी पर छूटा. फैसला शूटआउट में गया. 

शूटआउट में पहले कोरियाई खिलाड़ी येजिन ने शॉट लिया. लेकिन, वो दबाव में बिखर गईं. सिर्फ 8 का स्कोर ही कर सकीं. लेकिन, कुमकुम ने परफेक्ट 10 पर निशाना साधा. वहीं, इसी जीत के साथ अब कुमकुम ने लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए दांव पर लगे दो कोटा स्थानों में से एक पर कब्जा जमा लिया. यानी भारत का इस इवेंट में एक कोटा पक्का हो गया है.

वीडियो: एशियाई गेम्स में बारहवें दिन की ब्रॉन्ज मे़डल से शुरुआत, हॉकी फाइनल में महिला टीम

Advertisement