इंग्लैंड से लॉर्ड्स टेस्ट हारने के बाद, जिन 7 प्लेयर्स को पाकिस्तान वापस भेजा गया, उनमें मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा और इमाम उल हक शामिल हैं. इन क्रिकेटर्स को पाकिस्तान भेजने की वजह सिर्फ उनकी खराब परफॉर्मेंस नहीं है. इसके पीछे कारण कुछ और है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि रिजवान, सलमान और इमाम को वापस भेजना PCB के एक बड़े प्लान का हिस्सा था. इन प्लेयर्स को ड्रेसिंग रूम में खराब बर्ताव की वजह से टीम से हटाया गया.
ड्रेसिंग रूम में ऐसा क्या किया? मोहम्मद रिजवान, सलमान और इमाम की PCB के सामने पेशी होगी
मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan), सलमान अली आगा (Salman Ali Agha) और इमाम उल हक (Imam Ul Haq) को टीम से बाहर करने पीछे सिर्फ खराब परफॉर्मेंस नहीं हैं. तीनों क्रिकेटर्स को पाकिस्तान वापस भेजने के पीछे कई कारण सामने आए.

फिलहाल, पाकिस्तान क्रिकेट टीम में ‘क्लीन अप’ यानी सफाई अभियान जारी है. खबर है कि पाकिस्तान के नेशनल सेलेक्टर आकिब जावेद को भी हटाया जा सकता है.
कमेटी से सामने पेश होंगे तीनों क्रिकेटरइंडिया टुडे में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, PCB के एक सोर्स ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि ड्रेसिंग रूम में खराब व्यवहार के चलते रिजवान, सलमान और इमाम को एक कमेटी के सामने पेश होना होगा. इन प्लेयर्स को अपने व्यवहार के बारे में सफाई देनी होगी. उनके खराब व्यवहार का मामला वेस्टइंडीज और इंग्लैंड टूर पर हुई कुछ घटनाओं से जुड़ा है.
सोर्स ने आगे बताया,
आकिब जावेद की होगी छुट्टी?बाकी प्लयेर्स को पाकिस्तान भेजने का फैसला अंतरिम रेड बॉल कोच माइक हेसन की सलाह पर लिया गया. वह कुछ नए प्लेयर्स को मौका देना चाहते थे. इन प्लेयर्स के साथ हेसन ने वाइट बॉल कैंप में काम किया था.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आकिब जावेद को सेलेक्शन कमेटी से हटा सकता है. वह पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और सेलेक्शन कमेटी के सीनियर मेंबर हैं. PCB सोर्स के मुताबिक,
आकिब को भी अपने रोल पर फोकस करने के लिए कहा जा सकता है. वह लाहौर में हाई परफॉर्मेंस सेंटर में डेवलपमेंट डायरेक्टर की भूमिका निभा रहे हैं.
सोर्स ने आगे बताया कि PCB चीफ मोहसिन नकवी ‘क्लीन अप’ चाहते थे. सेलेक्शन कमेटी में भी बदलाव होगा. यह बड़ा बदलाव होगा.
आकिब जावेद को PCB अध्यक्ष मोहसिन नकवी का करीबी माना जाता है. इसलिए उन्हें सिर्फ अपने रोल पर फोकस करने के लिए कहा जा सकता है. वह लाहौर हाई परफॉर्मेंस सेंटर में डेवलपमेंट डायरेक्टर की भूमिका में हैं. सोर्स के मुताबिक, नेशनल टीम के एक और सेलेक्टर मिस्बाह उल हक पहले ही इस्तीफा देने की पेशकश कर चुके हैं.
ये भी पढ़ें: बर्थडे पर 'गुरु' युवराज सिंह ने जो वीडियो शेयर किया, देखकर 'अभिषेक सर' शर्मा जाएंगे
नई सेलेक्शन कमेटी का ऐलान जल्दPCB ने सेलेक्शन कमेटी और एडवायजरी कमेटी को नोटिस भेजे हैं. यह नोटिस रिजवान और इमाम के इंग्लैंड टूर के सेलेक्शन को लेकर है. PCB ने इमाम और रिजवान के इंग्लैंड दौरे के सिलेक्शन पर सफाई मांगी गई है.
सोर्स ने आगे बताया कि इंग्लैंड टूर के बाद, नई सेलेक्शन कमेटी का ऐलान किया जा सकता है. बोर्ड माइक हेसन को रेड बॉल क्रिकेट का पर्मानेंट कोच बनाने पर विचार कर रहा है. लेकिन, इसके लिए हेसन की सहमति जरूरी है.
अगर माइक हेसन रेड बॉल कोच बनने के लिए तैयार नहीं हुए, तो PCB किसी और को यह जिम्मेदारी देगा. श्रीलंका के खिलाफ नवंबर में होने वाली होम सीरीज से पहले PCB टेस्ट कोच अपॉइंट करना चाहता है. पाकिस्तान 9 सितंबर को बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट खेलेगा. इस मैच के लिए माइक हेसन को पाकिस्तान के अंतरिम हेड कोच की जिम्मेदारी दी गई है.
सरफराज और गुल को मिलेगी दूसरी जिम्मेदारीइंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद, PCB ने हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी हटा दिया था. दोनों कोचों के फ्यूचर को लेकर बातचीत चल रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि सरफराज और गुल को PCB में दूसरे असाइनमेंट दिए जा सकते हैं.
वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?












