The Lallantop

पंजाब के लिए शॉन मार्श बनना चाहते हैं कूपर कोनोली, पोटिंग की कोचिंग में निखर गए

पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बैटर कूपर कोनोली (Cooper Connolly) ने IPL 2026 में जबरदस्त इम्पैक्ट डाला है. इस टूर्नामेंट में उनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ उन्होंने 87 रनों की शानदार पारी खेली.

Advertisement
post-main-image
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कूपर कोनोली ने 87 रनों की पारी खेली. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पंजाब किंग्स ने IPL 2026 के लिए कूपर कोनोली को 3 करोड़ रुपये में खरीदा, जिन्होंने टूर्नामेंट में लगातार प्रभावशाली बैटिंग प्रदर्शन किया है।
  • कोनोली की खरीदारी का कारण उनकी बिग बैश लीग 2025-2026 में प्रभावशाली प्रदर्शन और पंजाब के कोच रिकी पोंटिंग की उनकी बल्लेबाजी क्षमता की जानकारी थी।
  • कोनोली ने IPL 2026 में 6 इनिंग्स में 223 रन बनाए हैं और टीम में उनकी भूमिका केंद्रीय बल्लेबाज के रूप में बनी हुई है, जिससे उनका प्रदर्शन और अनुभव बढ़ेगा।

IPL 2026 में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लिए कूपर कोनोली (Cooper Connolly) एक्स फैक्टर हैं. उन्होंने टूर्नामेंट में अपनी बैटिंग से धमाल मचा दिया है. कोनोली ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ पहले ही मैच में कमाल किया था. इस मुकाबले में उन्होंने जबरदस्त पावर हिंटिंग करते हुए नॉट आउट 72 रन बनाए. उनकी इस पारी से लगा कि वह लंबी रेस के घोड़े हैं. 19 अप्रैल को उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ फिर 87 रनों की धुआंधार पारी खेली. ये 87 रन उन्होंने 46 गेंदों पर बनाए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पंजाब ने 3 करोड़ में खरीदा

IPL 2026 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें 3 करोड़ रुपये में खरीदा. ऑक्शन में लेफ्ट हैंड बैटर कूपर कोनोली को खरीदने के लिए पंजाब किंग्स और केकेआर के बीच बिडिंग वॉर दिखी. लेकिन, बाजी पंजाब ने मारी. कोनोली ने बिग बैश लीग 2025-2026 के सीजन में कई इम्पैक्टफुल इनिंग्स खेली थीं. वह पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेलते हैं. 2025-2026 में उन्होंने BBL में 12 इनिंग्स में 209 रन बनाए थे. उनकी हार्ड हिटिंग से पंजाब के कोच रिकी पोंटिंग वाकिफ थे. इसलिए उन्होंने ऑक्शन में कोनोली पर दांव लगाया.

ये भी पढ़ें: ड्रॉप होने के बाद वरुण की जबरदस्त वापसी, मिस्ट्री स्पिनर ने RR के ख‍िलाफ कमाल कर दिया

Advertisement
IPL में कर रहे कमाल

कूपर कोनोली IPL 2026 में कमाल कर रहे हैं. वह कप्तान और टीम मैनेजमेंट के भरोसे पर खरे उतरे हैं. टीम के कोच रिकी पोंटिंग ने उनका इस्तेमाल बहुत चतुराई से किया. वह तीसरे नंबर पर बैटिंग करते हैं. IPL 2026 में कोनोली 6 इनिंग्स में 223 रन बना चुके हैं. उनका  हाईएस्ट स्कोर 87 रन है. वह इस सीजन दो फिफ्टी लगा चुके हैं.

पंजाब के लिए बनना चाहते हैं शॉन मार्श

कूपर कोनोली पंजाब किंग्स के लिए शॉन मार्श बनना चाहते हैं. यह बात उन्होंने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कही थी. शॉन मार्श 2008 से लेकर 2017 तक पंजाब किंग्स के लिए खेले. इस दौरान मार्श ने पंजाब के लिए 69 इनिंग्स में 2477 रन बनाए. उन्होंने इस टीम के लिए एक सेंचुरी और 20 हाफ सेंचुरी लगाईं. कूपर कोनोली भी इसी तरह पंजाब के लिए परफॉर्मेंस करना चाहते हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए सभी फॉर्मेट में खेलने वाले कूपर कोनोली पंजाब किंग्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं हैं. 

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

Advertisement

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement