The Lallantop

रेलवे के फर्स्ट एसी कोच से महिला का सोना-कैश चोरी, रोते हुए कहा- 'शुकर है मेरा बच्चा छोड़ दिया'

Lucknow woman jewellery stolen: एक महिला ने रोते हुए दावा किया है कि उसका लाखों रुपये का सोना ट्रेन से चोरी हो गया है. उसने जब चेन पुल की तो किसी ने भी ट्रेन नहीं रोकी. उसकी मदद के लिए कोई नहीं आया.

Advertisement
post-main-image
महिला का दावा है कि उसका लाखों रुपये का सोना ट्रेन से चोरी हो गया. (Courtesy-@GemsOfRailway/इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एक महिला ने लखनऊ स्टेशन पर न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस की फर्स्ट एसी कोच में यात्रा के दौरान 2.5 लाख रुपये के सोने और 25 हजार रुपये कैश चोरी होने का दावा किया है।
  • महिला के अनुसार ट्रेन में चोरी की घटना के बावजूद, चार बार चैन पुलिंग करने के बाद भी किसी पुलिस अधिकारी ने उसकी मदद नहीं की, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं।
  • महिला के वीडियो वायरल होने के बाद नॉर्थर्न रेलवे ने RPF और GRP को मामले की जांच के लिए आदेश दिया और सोशल मीडिया पर सुरक्षा उपायों पर चर्चा तेज हो गई।

ट्रेन, बस जैसे पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रा करते समय सावधानी बरतने को कहा जाता है. अपने सामान को सुरक्षित रखने की सलाह दी जाती है. इसके बावजूद कुछ चोर इतने शातिर होते हैं कि आंख के नीचे से लोगों का सामान चोरी कर निकल जाते हैं. एक महिला ने दावा किया है कि फर्स्ट AC कोच में यात्रा करते समय उसका लाखों रुपये का सोना और कैश चोरी हो गया है. महिला का आरोप है कि किसी ने उसकी मदद नहीं की.

Advertisement

महिला आनंद विहार टर्मिनल-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के फर्स्ट AC कोच में सफर कर रही थी. उसने दावा किया है कि लखनऊ स्टेशन पर एक चोर ने उसके 2.5 लाख रुपये के गहने और 25 हजार रुपये कैश चोरी कर लिए. महिला ने रोते-रोते कहा कि साथ में उसका बच्चा भी था, शुकर है चोर ने उसे नहीं उठाया.

जेम्स ऑफ रेलवे ने महिला का वीडियो पोस्ट किया था. इसमें महिला रोते-रोते कह रही है,

Advertisement

मेरा ट्रेन नंबर 15726 है. मैं फर्स्ट एसी में सफर कर रही थी. मेरा सारा गहना लखनऊ स्टेशन पर चोरी हो गया. फर्स्ट एसी में किसी ने घुस के चोरी किया. मेरे को पता ही नहीं चला. बस ये हुआ कि मेरा बच्चा चोरी नहीं हुआ.

महिला ने बताया कि उसकी हेल्प के लिए कोई नहीं आया. उसने कहा, “मेरा 2.5 लाख रुपये का गहना और 25 हजार रुपये कैश चोरी हुआ. फर्स्ट एसी सेफ नहीं है. यहां चार बार चैन पुलिंग करने के बाद ही एक पुलिस तक नहीं आई. योगी सरकार यहां पर है और कोई रिस्पॉन्स नहीं है.”

महिला ने आगे कई सवाल किए. उसने पूछा,

Advertisement

“आप सब बताओ कि मैं क्या करूं? यहां कोई मदद के लिए नहीं आ रहा है. कैबिन बंद में हम सेफ नहीं हैं तो हमारा कहीं क्या होगा? मेरा बच्चा नहीं चोरी हुआ. अगर वो चोरी हो जाता तो मैं क्या करती? मेरा ढाई लाख का सोना, एक टीडी, एक पुलिस वाला. और इतना कॉल करने के बाद भी कोई रिस्पॉन्स नहीं है.”

वीडियो पोस्ट होने के बाद लोगों ने रेलवे की आलोचना की. सुरक्षा को लेकर सवाल किए. इसके बाद नॉर्दर्न रेलवे के लखनऊ डिवीजन ने जवाब देते हुए RPF और उत्तर प्रदेश गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) को टैग किया. उनसे मामले की जांच करने को कहा है.

ये भी पढ़ें: क्या ईरान पर परमाणु हमला होगा? लोगों को बचने के टिप्स बताए जा रहे

महिला के वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आईं. प्रतीक नाम के शख्स ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर कटाक्ष करते हुए लिखा,

“सुप्रीम कोर्ट के जज: अगर आपको ट्रेनों में सुरक्षित महसूस नहीं होता, तो ट्रेनों में सफर न करें.”

lucknow_woman_Jewellery_stolen
महिला की पोस्ट पर कमेंट (Courtesy-GemsOfRailway)

कुमार रॉय नाम के यूजर ने लिखा,

“रेलवे सुरक्षा पूरी तरह से असुरक्षित हो गई है. फर्स्ट AC में यात्रा के लिए इतनी भारी रकम चुकाने के बावजूद, यात्रियों की कोई सुरक्षा नहीं है. इस पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए.”

lucknow_woman_Jewellery_stolen
महिला की पोस्ट पर कमेंट  (Courtesy-GemsOfRailway)

किसी ने कहा कि सामान चोरी के डर की वजह से वो ट्रेन में नहीं सोते. कुछ लोगों ने महिला पर ही सवाल उठाए. उन्होंने बेतुका सवाल पूछा कि महिला इतने सारे गोल्ड के साथ ट्रेन में यात्रा क्यों कर रही थी. कुछ ने कहा कि वो लोग गोल्ड डर की वजह से नहीं पहनते. फ्लाइट में भी नहीं लेकर जाते. फिर कोई ट्रेन में इतना गोल्ड लेकर क्यों गया.

वीडियो: Israel Election 2026: नेतन्याहू की पार्टी ने अरब पार्टियों पर वोट चोरी का आरोप क्यों लगाया?

Advertisement