The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ipl 2026 kkr bowler Varun Chakravarthy brilliant bowling against rajasthan royals taken 3 wickets

ड्रॉप होने के बाद वरुण की जबरदस्त वापसी, मिस्ट्री स्पिनर ने RR के ख‍िलाफ कमाल कर दिया

वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बैटर्स को खुलकर खेलने की आजादी नहीं दी. उन्होंने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए. वरुण का फॉर्म में आना कोलकाता के लिए अच्छा साइन है.

Advertisement
pic
19 अप्रैल 2026 (पब्लिश्ड: 08:10 PM IST)
Varun Chakravarthy, Varun Chakravarthy bowling against rajasthan royals, Varun Chakravarthy against RR,
वरुण चक्रवर्ती ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 3 विकेट लिए. (फोटो- PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

KKR के ‘मिस्ट्री स्पिनर’ वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ फुल फॉर्म में दिखे. उन्होंने अपनी बॉलिंग से RR के बैटर्स को खूब छकाया. इस दौरान उनकी गेंदबाजी में सारी खूबियां दिखीं. वरुण ने अपनी लेग स्पिन,  गुगली और ओवर स्पिन से राजस्थान के बैटर्स को काफी परेशान किया. यही वजह थी कि वह राजस्थान के खिलाफ मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के सबसे सफल गेंदबाज रहे. इस दौरान वरुण ने दिखाया कि उन्हें 'मिस्ट्री स्पिनर' क्यों कहा जाता है?

टीम से हुए ड्रॉप

IPL 2026 में वरुण चक्रवर्ती की शुरुआत खराब रही. मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैचों वह विकेट नहीं ले पाए. इन मुकाबलों में वरुण महंगे भी रहे. इसके बाद वरुण को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से ड्रॉप कर दिया गया. फिर, CSK के खिलाफ उनकी वापसी हुई, लेकिन विकेटलेस रहे.

GT के खिलाफ फॉर्म में आए

17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में वरुण चक्रवर्ती के फॉर्म की वापसी हुई. इस मुकाबले में उन्होंने अपनी बॉलिंग का असर दिखाया. GT के खिलाफ वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए. यह पहली बार था,  जब वरुण ने IPL 2026 में विकेट्स का खाता खोला.

ये भी पढ़ें: आयुष म्हात्रे कब तक होंगे फिट? बैटिंग कोच हसी ने जो अपडेट दिया, वो CSK फैन्स का दिल तोड़ देगा

RR के खिलाफ दिखाई क्लास

पिछले मैच में विकेट लेकर लय हासिल कर चुके वरुण ने राजस्थान के खिलाफ अपनी बॉलिंग की 'मास्टर क्लास' दिखाई. RR की पारी का नौवां ओवर डालने आए वरुण ने ‘वंडर ब्वॉय’ और विस्फोटक बैटर वैभव सूर्यवंशी को चलता किया. वैभव, वरुण की मिडिल स्टंप पर इस गेंद को समझ नहीं पाए और उन्होंने स्लॉग स्वीप किया. गेंद बाउंड्री लाइन की तरफ जाने के बजाय हवा में चली गई और रमनदीन ने कैच लपक लिया.

इसके बाद,वरुण ने ध्रुव जुरेल को फंसाया. वह वरुण की ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने चले गए. गेंद मिस टाइम हुई और विकेटकीपर टिम साइफर्ट ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया.

राजस्थान रॉयल्स की पारी के 15वें ओवर में वरुण ने फिर झटका दिया. इस दौरान उन्होंने कप्तान रियान पराग को पवेलियन की राह दिखाई. वरुण की यह सीधी स्पिन गेंद, जो टिप्पा खाने के बाद पराग की तरफ आ रही थी. रियान ने उसे मिड विकट के ऊपर से स्लॉग करने की कोशिश की. लेकिन, गेंद बैट पर नहीं आई और जाकर सीधे स्टंप्स पर लगी. वह बोल्ड आउट हुए.

वरुण चक्रवर्ती ने राजस्थान रॉयल्स के बैटर्स को खुलकर खेलने की आजादी नहीं दी. उन्होंने कसी गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए. वरुण का फॉर्म में आना कोलकाता के लिए अच्छा साइन है. उम्मीद है कि आने वाले मुकाबलों में 'मिस्ट्री स्पिनर' वरुण अपनी बॉलिंग का जलवा दिखाएंगे.

वीडियो: India vs New Zealand: संजू सैमसन के फाइनल में भी खेली शानदार पारी

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()