The Lallantop

'Lock Upp' ने खोली Netflix की किस्मत, सब्सक्रिप्शन की बारिश हो रही बारिश

20 अक्टूबर को कंपनी ने शेयरधारकों को बताया कि 2026 की तीसरी तिमाही (Q3) में भारत में नेटफ्लिक्स के सब्सक्रिप्शन में अब तक की सबसे बड़ी तिमाही बढ़ोतरी दर्ज की गई है. Netflix के लिए हैप्पी दीपावली बोलने का काम उसकी 'कैप्टिव डेली रियलिटी सीरीज' Lock Upp ने किया है.

Advertisement
post-main-image
Netflix की बल्ले-बल्ले

एक समय था जब Netflix जैसे प्लेटफॉर्म के लिए इंडिया में जगह बनाना मुश्किल लगता था. इंडियन यूजर्स से 600 रुपये महीने निकल नहीं रहे थे. गिने-चुने यूजर्स थे. वो भी 'शेयरिंग इज केयरिंग' में भरोसा करते थे. माने पासवर्ड शेयर कर दो. 199 रुपये वाले मोबाइल प्लान से भी बात बनी नहीं. लेकिन टेलिकॉम और ई कॉमर्स कंपनियों के बंडल ऑफर्स ने Netflix को ‘फ्लेक्स’ करने का मौका दे दिया है. 2026 की तीसरी तिमाही (Q3) में भारत में नेटफ्लिक्स के पेड सदस्यों की संख्या में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Advertisement
Lock Upp ने खोला सब्सक्रिप्शन ताला

20 अक्टूबर को कंपनी ने शेयरधारकों को बताया कि 2026 की तीसरी तिमाही (Q3) में भारत में नेटफ्लिक्स के सब्सक्रिप्शन में अब तक की सबसे बड़ी तिमाही बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने बताया कि विदेशी मुद्रा के उतार-चढ़ाव को हटाकर देखें तो इस तिमाही में भारत में उसका रेवेन्यू 18 प्रतिशत बढ़ा है. वहीं, व्यूइंग आवर्स (देखे जाने का समय) में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

नेटफ्लिक्स के लिए हैप्पी दीपावली बोलने का काम उसकी कैप्टिव डेली रियलिटी सीरीज 'लॉक अप' (Lock Upp) ने किया है. Lock Upp ने देश में प्लेटफॉर्म पर मौजूद किसी भी अन्य टाइटल के मुकाबले सबसे ज्यादा व्यूज हासिल किए. 6 हफ्ते चले इस शो को 12.5 करोड़ व्यू मिसे. वहीं, मिलिट्री ड्रामा सीरीज 'ऑपरेशन सफेद सागर' (Operation Safed Sagar) को 1.1 करोड़ और रोमांटिक ड्रामा 'मुसाफिर कैफे' (Musafir Cafe) ने पहले तीन महीनों में 90 लाख व्यूज बटोरे. इसी के चलते स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने 'लॉक अप' और 'मुसाफिर कैफे' का सीजन 2 भी अनाउंस किया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें: AI से निकला जोड़ियां बनवाने का नया धंधा, एक मैचमेकिंग करवाने के मिल रहे 5 करोड़

फ्लिपकार्ट ने भी लगाया कार्ट

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की सब्सक्रिप्शन बढ़ोतरी में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट ने भी खूब मदद की है. जुलाई 2026 में, नेटफ्लिक्स ने फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की, जिसके तहत फ्लिपकार्ट प्लस सदस्य हर महीने प्लेटफॉर्म पर चार शॉपिंग ऑर्डर पूरे करके नेटफ्लिक्स मोबाइल वर्जन का एक्सेस ले सकते हैं. नेटफ्लिक्स अपने सब्सक्राइबर बेस की डिटेल साझा नहीं करता है. उसने Q1 2025 से वैश्विक स्तर पर तिमाही पेड मेंबरशिप की संख्या बताना भी बंद कर दिया है. लेकिन अनुमान है कि भारत में नेटफ्लिक्स के 2 से ढाई करोड़ सब्सक्राइबर हैं, जबकि ग्लोबल लेवल पर इनकी संख्या 32 करोड़ है.

इसके बावजूद, एशिया-पैसिफिक क्षेत्र (जिसमें भारत भी शामिल है) स्ट्रीमिंग रेवेन्यू के मामले में नेटफ्लिक्स का सबसे छोटा क्षेत्र बना हुआ है. 

Advertisement

वीडियो: क्या राखी सावंत को जेल जाना होगा?

Advertisement