The Lallantop

पाकिस्तान की टीम की जर्सी का बदल गया रंग, PCB के फैसले के पीछे है खास वजह

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्लेयर्स वैसे वाइट बॉल क्रिकेट में अपनी ट्रेडिशनल ग्रीन जर्सी पहनते हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) की खास पहल पर उसके खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ इस मुकाबले में पिंक जर्सी पहनेंगे.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ ODI में पिंक जर्सी पहनेगी. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 25 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ ODI मैच में अपनी टीम को ट्रेडिशनल ग्रीन जर्सी की बजाय पिंक जर्सी पहनाने का फैसला किया है।
  • यह निर्णय PCB की उस पहल के तहत लिया गया है जिसका मकसद अक्टूबर के दौरान मनाए जाने वाले ग्लोबल 'ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ' के तहत ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
  • इस पहल के तहत लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मैच के दौरान पिंक स्टंप लगाए जाएंगे और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनसे दर्शकों को बीमारी का समय पर पता लगाना और इलाज के महत्व के बारे में बताया जाएगा।

पाकिस्तान की क्रिकेट टीम 25 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ ODI में अपनी ट्रेडिशनल ग्रीन किट में नजर नहीं आएगी. इस मुकाबले में होस्ट टीम पिंक जर्सी पहनेगी. यह पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही ट्राई नेशन सीरीज का चौथा यह मैच होगा. यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा. पीसीबी की पहल पर पाकिस्तान के खिलाड़ी ग्रीन के बजाय पिंक जर्सी में उतरेंगे.

Advertisement
पाकिस्तान टीम क्यों पहनेगी पिंक जर्सी?

आमतौर पर पाकिस्तानी प्लेयर्स वाइट बॉल क्रिकेट में ग्रीन जर्सी पहनते हैं.  लेकिन, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने महिलाओं से जुड़े मुद्दे को सपोर्ट करने के लिए यह फैसला लिया है. दरअसल PCB का मकसद ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. इसलिए बोर्ड ने अपने प्लेयर्स को पिंक जर्सी पहने के लिए कहा है. दुनियाभर में अक्टूबर महीने को 'ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस मंथ' के रूप में मनाया जाता है. इसलिए इसे ‘पिंकटूबर’ भी कहा जाता है. 

यह कैंपेन प्लेयर्स की जर्सी तक सीमित नहीं रहेगा. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम को गुलाबी रंग से सजाया जाएगा. ब्रेस्ट कैंसर की अवेयरनेस से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित होंगे. PCB क्रिकेट की पॉपुलैरिटी का इस्तेमाल ब्रेस्ट कैंसर अवेयरनेस के लिए कर रही है. इसके तहत बीमारी की जल्द पहचान, रेगुलर जांच और टाइम पर इलाज के महत्व के बारे में जागरुकता फैलाया जाएगा. इसके साथ ही बीमारी से प्रभावित लोगों की मदद और सपोर्ट के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: रिजवान को मिली बड़ी राहत! सट्टेबाजी विवाद के बीच PCB ने दी खेलने की इजाजत

कैंसर अवेयरनेस को समर्पित होगा मैच

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कंफर्म किया है कि यह मैच ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित होगा. यह बोर्ड की सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ी पहल का हिस्सा है. PCB के मुताबिक, 

यह पहल अक्टूबर में मनाए जाने वाले ग्लोबल ‘ब्रेस्ट कैंसर अवेयर मंथ’ के तहत की जा रही है. इसका मकसद बीमारी की जल्द पहचान, नियमित जांच और समय पर इलाज के महत्व को बताना है. साथ ही, देशभर में इस बीमारी के प्रति अवेयरनेस बढ़ाना भी इसका उद्देश्य है. 

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले इस मैच में पिंक स्टंप लगाए जाएंगे. साथ ही मैच के दौरान कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने वाले मैसेज भी दिए जाएंगे. PCB ने अपने बयान में आगे कहा, 

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मैच शुरू होने से दो घंटे पहले पिंक रिबन से जुड़े विशेष कार्यक्रम होंगे.  इनके जरिए दर्शकों को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक किया जाएगा. साथ ही, बीमारी का जल्द पता लगाने और समय पर इलाज कराने का महत्व भी बताया जाएगा.

बता दें कि, पाकिस्तान में ब्रेस्ट कैंसर एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है. CREX की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में हर साल करीब 90 हजार ब्रेस्ट कैंसर के मामले सामने आते हैं. इनमें से लगभग 40 हजार महिलाओं की मौत हो जाती है. 

वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया

Advertisement