The Lallantop

एशियन पैरागेम्स में भारतीय पैरा एथलीटों का जलवा, एक दिन में जीत लिए रिकॉर्ड 24 मेडल

एशियन पैरा गेम्स के दूसरे दिन निषाद कुमार और दीप्ति जीवनजी ने सुर्खियां बटोरीं. दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400मीटर T20 रेस में गोल्ड मेडल जीता. निषाद कुमार ने पुरुषों की हाई जंप T47 इवेंट में सोने का तमगा हासिल किया. यह निषाद कुमार का एशियन पैरा गेम्स में दूसरा गोल्ड था. इससे पहले निषाद ने 19 अक्टूबर को मेंस लॉन्ग जंप T47 स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया था.

Advertisement
post-main-image
एशियन पैरा गेम्स 2026 में निषाद कुमार ने दो गोल्ड मेडल जीते हैं. ( Courtesy: Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत के एशियन पैरा गेम्स के दूसरे दिन 20 अक्टूबर को भारतीय एथलीटों ने 24 मेडल जीते, जिनमें 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
  • यह प्रदर्शन एशियन पैरा गेम्स में भारत के बेहतर प्रदर्शन और खिलाड़ियों के निरंतर प्रशिक्षण व प्रतिस्पर्धा के कारण संभव हुआ।
  • इस परिणाम के बाद भारत ने कुल 35 मेडल्स कर लिए हैं, और आगामी दिन मुकाबले में अधिक पदक जीतने की उम्मीद जताई जा रही है।

जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियन पैरा गेम्स के दूसरे दिन भारतीय एथलीटों ने कमाल कर दिया. 20 अक्टूबर को भारत के पैरा एथलीटों ने अलग-अलग इवेंट्स में रिकॉर्ड 24 मेडल जीते. एशियन पैरा गेम्स के इतिहास में एक दिन में भारत की तरफ से जीते गए ये सबसे ज्यादा मेडल्स हैं. भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे दिन ये मेडल्स एथलेटिक्स, पैरा टेबल टेनिस, शूटिंग, पावरलिफ्टिंग और स्विमिंग की स्पर्धाओं में हासिल किए.  

Advertisement
इन प्लेयर्स ने जीते गोल्ड मेडल

एशियन पैरा गेम्स के दूसरे दिन निषाद कुमार और दीप्ति जीवनजी ने सुर्खियां बटोरीं. दीप्ति जीवनजी ने महिलाओं की 400 मीटर T20 रेस में गोल्ड मेडल जीता. निषाद कुमार ने पुरुषों की हाई जंप T47 इवेंट में सोने का तमगा हासिल किया. यह निषाद कुमार का एशियन पैरा गेम्स में दूसरा गोल्ड था. इससे पहले निषाद ने 19 अक्टूबर को मेंस लॉन्ग जंप T47 स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया था. वह एशियन पैरा गेम्स के एक एडिशन में दो गोल्ड मेडल जीतने वाले भारत के तीसरे एथलीट बन गए. 

दीप्ति और निषाद कुमार के अलावा एशियन पैरा गेम्स के दूसरे दिन सिमरन शर्मा, प्रणव सूरमा और देवेंद्र कुमार ने भी गोल्ड मेडल जीते. सिमरन ने विमेंस की 200 मीटर रेस T12 इवेंट में सोना हासिल किया. प्रणव सूरमा ने पुरुषों की डिस्कस थ्रो F51/F52/F53 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता. जबकि, देवेंद्र कुमार ने मेंस डिस्कस थ्रो F43/44/62/64 स्पर्धा में गोल्ड मेडल हासिल किया. 

Advertisement
दूसरे दिन इन प्लेयर्स के नाम रहे सिल्वर मेडल

एशियन पैरा गेम्स के दूसरे दिन प्रदीप कुमार ने मेंस जैवलिन थ्रो की F53/54 इवेंट में सिल्वर मेडल जीता. मनीष नरवाल ने पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया. अशोक कुमार मलिक ने पुरुषों की 65 किग्रा पावरलिफ्टिंग सिल्वर मेडल जीता. इसके अलावा, राम रतन सिंह ने मेंस डिस्कस थ्रो F51-53 इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया. प्रीति पाल ने महिलाओं की 200 मीटर रेस T35 इवेंट में चांदी जीती. जबकि, राकेश कुमार ने मेंस डिस्क थ्रो के F43/44/62/64 इवेंट में दम दिखाकर सिल्वर मेडल हासिल किया. 

भाविना पटेल-आयुष वर्मा सहित इन एथलीटों ने जीते ब्रॉन्ज मेडल

एशियन पैरा गेम्स के तीसरे भारत के 13 एथलीटों ने ब्रॉन्ज मेडल जीते. भाविना पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में विमेंस सिंगल्स क्लास 4-5 इवेंट में कांस्य पदक जीता. सोनलबेन पटेल ने विमेंस पैरा टेबल टेनिस, क्लास 3 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया. प्राची पांडे ने महिला पैरा टेबल टेनिस, क्लास 6 इवेंट में कांसा जीता. बेबी सहाना रवि ने विमेंस पैरा टेबल टेनिस क्लास 9 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता. जबकि, मेंस पैरा टेबल टेनिस क्लास-1 इवेंट में जहान मदन ने कांस्य पदक अपने नाम किया. 

इसके अलावा आयुष वर्मा ने मेंस जैवलिन F53/54 इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता. प्रवीण शर्मा ने मेंस शॉट पुट F11 इवेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया. सृष्टि अरोड़ा ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 स्पर्धा में बॉन्ज मेडल हासिल किया. हिमांशु नांदल ने पुरुषों की 400 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी S11 इवेंट में कांसा अपने नाम किया. 

Advertisement

तेजलबेन डामोर महिलाओं की 200 मीटर रेस T12 कॉम्पिटिशन में बॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहीं. निरंजन मुकुंदन पुरुषों की 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले स्विमिंग SM7 में कांस्य पदक जीता. प्रदीप कुमार ने पुरुषों की डिस्कस थ्रो F43/44/62/64 में भी ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. जबकि, होकाटो होतोजे सेमा मेंस शॉट पुट F56/57 इवेंट में कांस्य पदक जीतने में सफल रहे. 

ये भी पढ़ें: Asian Para Games: मोना ने गोल्ड और अवनि ने सिल्वर जीता, फाइनल में रोमांचक जंग

इस तरह भारतीय एथलीटों ने एशियन पैरा गेम्स के दूसरे दिन 24 मेडल्स जीते. इन 24 मेडल्स में 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज मेडल्स हैं. भारत, जापान में खेले जा पांचवें एशियन पैरा गेम्स में अब तक 35 मेडल जीत चुका है. इनमें 9 गोल्ड, 11 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. 

वीडियो: रोशिबिना देवी ने वुशु में जीता सिल्वर, एशियन गेम्स में लगाई मेडल की हैट्रिक

Advertisement