The Lallantop

प्रेमी नहीं चाहता था प्रेमिका के बच्चे भी साथ रहें, मां ने जुड़वां बेटों को गला काटकर मार डाला

Deeg twins death case: राजस्थान में एक महिला ने अपने 13 साल के दो जुड़वा लड़कों की कथित तौर पर हत्या कर दी. बताया गया कि महिला का प्रेमी बच्चों की वजह से उससे शादी नहीं कर रहा था, जिसके बाद उसने ये कदम उठाया.

Advertisement
post-main-image
घटना के बाद से बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. (Courtesy-इंडिया टुडे)

राजस्थान के डीग में एक महिला ने अपने 13 साल के दो जुड़वां बच्चों की कथित तौर पर गला काटकर हत्या कर दी. उनके सिर पर भी वार किया गया. बताया गया कि महिला का प्रेमी बच्चों की वजह से उससे शादी नहीं कर रहा था, जिसके बाद उसने ये कदम उठाया. पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement

मृतकों की पहचान विनय और विष्णु के रूप में हुई है. वहीं आरोपी मां का नाम प्रीति है. उसके पति निरंजन सिंह की 5 साल पहले एक्सीडेंट में मौत हो गई थी. तब से प्रीति अपने बच्चों के साथ मायके में रह रही थी. कुछ समय बाद यहीं पड़ोस में रहने वाले शख्स को वह पसंद करने लगी.

दशहरे के दिन मिला बच्चों का शव

इंडिया टुडे से जुड़े हिमांशु शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार, 20 अक्टूबर को दोनों बच्चों का शव घर के पास एक प्लॉट में मिला था. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम के साथ डॉग स्क्वॉड, (FSL) टीम और MOB टीम मौके पर पहुंची. हर छोटे-बड़े सबूत की बारीकी से जांच की गई. गांव के खेतों में तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान टीम को घर के पास कुएं में खून से सने कपड़े और कुल्हाड़ी मिली.  

Advertisement

एसपी शरण गोपीनाथ ने बताया कि 6 घंटे के अंदर पुलिस को एक जरूरी सुराग मिला था. इससे स्पष्ट हो गया कि इस हत्या के पीछे कौन है. शुरुआती जांच में घर के अंदर ही वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई है. हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार, कपड़े और अन्य सभी साक्ष्यों को संभालकर रख लिया गया है.

पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपा शव

एसपी ने बताया, “महिला अपने बच्चों के साथ मायके में रहती थी. यहां पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से उसे प्यार हो गया था. दोनों के बीच शारीरिक संबंध थे. उसके प्रेमी को पहले पति से बच्चे एक्सेप्ट नहीं थे. इसलिए महिला ने यह कदम उठाया. उसे अब अरेस्ट कर लिया है.”

ये भी पढ़ें: लॉरेंस बिश्नोई का भांजा सचिन थापन न खा रहा न बोल रहा, इलाज करवाने से भी इनकार किया

Advertisement

साजिश में शामिल अन्य संभावित लोगों से पूछताछ की जा रही है. बच्चों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. परिवार की तरफ से एफआईआर दर्ज होने के बाद अन्य संभावित आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा. आगे जांच चल रही है. 

वीडियो: रमेश पवार ने ली अजीत अगरकर की जगह, जानिए कैसे हुआ चीफ सिलेक्टर का चुनाव?

Advertisement