टीम इंडिया के विकेटकीपर बैटर संजू सैमसन अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. लेकिन इस बार उनके खबरों में रहने की वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि एक फिल्म है, जिसके लिए उन्होंने पूरा थियेटर ही बुक करा लिया. वो इस फिल्म के एक्टर के जबरदस्त फैन हैं और इसलिए उन्होंने ऐसा किया. ये एक्टर कोई और नहीं, सुपरस्टार रजनीकांत हैं. संजू लंबे समय से उनके फैन रहे हैं. अब उन्होंने खास अंदाज में 'थलाइवा' के प्रति अपना प्यार दिखाया है. हाल ही में संजू ने रजनीकांत की रिलीज हुई नई फिल्म जेलर-2 देखने के लिए पूरा थियेटर बुक करा लिया.
संजू सैमसन इस एक्टर के जबरा फैन निकले, फिल्म देखने को पूरा थियेटर बुक करा लिया
भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन पर इन दिनों 'थलाइवा' का खुमार छाया हुआ है. संजू ने उनकी हालिया रिलीज फिल्म के लिए पूरा सिनेमा हॉल ही बुक कर लिया. फिर इसकी वजह भी बताई.

संजू सैमसन ने यह फिल्म अपनी फैमिली, दोस्तों और टीम के साथियों के साथ देखने का प्लान बनाया था. इसी वजह से उन्होंने पूरा थियेटर बुक कर लिया. संजू ने बताया,
‘मुझे रजनी सर की फिल्में देखना बहुत पसंद है. मैं हमेशा उनकी आने वाली मूवी का इंतजार करता हूं. इस बार मैं फिल्म देखने में एक दिन लेट हो गया. मैं ज्यादा से ज्यादा उनकी मूवी देखने की कोशिश करता हूं. कल मैं दिल्ली में एक कार्यक्रम में व्यस्त था. इसलिए फिल्म नहीं देख पाया. लेकिन, आज मैंने फिल्म देखने के लिए पूरा थियेटर बुक करा लिया. मैंने अपने दोस्तों को भी बुलाया. मेरी वाइफ भी यहां पर हैं. मैं बड़े पर्दे पर रजनी सर को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं.’
इस दौरान संजू सैमसन ने यह भी बताया कि टीम के कई सदस्य उनके साथ फिल्म देखेंगे. इनमें वे प्लेयर और सपोर्ट स्टाफ के मेंबर शामिल हैं, जिन्हें तमिल समझ में आती है.
जेलर-2 को लेकर जबरदस्त क्रेजमूवी लवर्स के बीच जेलर-2 को लेकर जबरदस्त उत्साह है. नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी जेलर 2, साल 2023 की सुपरहिट फिल्म जेलर का सीक्वल है. जेलर-2 , 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस एक्शन और थ्रिलर से भरपूर मूवी में रजनीकांत ने टाइगर मुथुवेल पांडियन का किरदार निभाया है. वह एक रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर हैं, जिन्हें दोबारा एक्शन में लौटना पड़ता है.
ये भी पढ़ें: मुंबई ने मौके नहीं दिए तो मिजोरम से जुड़े, नाबाद 400 रन बनाकर 78 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला
फिल्म में जबरदस्त एक्शन, शानदार संगीत और रजनीकांत का खास अंदाज देखने को मिलता है. यही वजह है कि जेलर-2 ने रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. देशभर के सिनेमाघरों में बड़ी तादाद में मूवी लवर्स फिल्म देखने पहुंच रहे हैं. फैंस और फिल्म समीक्षकों से भी जेलर-2 को लेकर बेहतर प्रतिक्रिया मिल रही है.
वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले








.webp?width=120)


