पाकिस्तानी टीम की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. पहले फातिमा सना और अब गुल फिरोजा. विमेंस एशिया कप में पाकिस्तानी प्लेयर्स पर ICC का चाबुक फिर चला. हांगकांग के खिलाफ ग्रुप ए के मुकाबले के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताना गुल को भारी पड़ गया. उन पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. इससे पहले, टीम इंडिया के खिलाफ शेफाली वर्मा को सेंडऑफ देने के लिए फातिमा सना पर भी कार्रवाई हुई थी.
पाकिस्तान पर फिर चला ICC का चाबुक! फातिमा सना के बाद एक और प्लेयर पर एक्शन
Women's Asia Cup 2026 : पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. टीम इंडिया के खिलाफ मैच के दौरान ICC ने हाल ही में पाकिस्तानी कप्तान Fatima Sana पर कार्रवाई की थी. अब इस लिस्ट में एक और पाकिस्तानी प्लेयर Gull Feroza का नाम जुड़ गया है. हांगकांग के खिलाफ अंपायर के फैसले से असहमति जताने के लिए कार्रवाई की गई है.

पाकिस्तानी टीम ने हांगकांग को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है. 7 सितंबर को दुबई में हुए ग्रुप ए के मैच में उन्होंने जीत हासिल की. इसी मैच के दौरान गुल फिरोजा ने ICC के कोड ऑफ कंडक्ट को ब्रीच किया था. अब एक दिन बाद उन पर कार्रवाई हुई है. उन्हें ICC के आर्टिकल 2.8 के तहत लेवल 1 ब्रीच का दोषी पाया गया है. ये मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर अहमति जताने से संबंधित है.
दरअसल, पाकिस्तान की इनिंग्स के 5वें ओवर में गुल ने अंपायर के LBW आउट के फैसले पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने अपना बैट दिखाकर अंपायर के फैसले पर निराशा जताई. उनका कहना था कि बॉल उनके बैट का एज लेकर पैैड पर लगी थी. हालांकि, उन्होंने अपनी गलती मान ली. एमिरेट्स ICC इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी सुप्रिया रानी दास की ओर से प्रस्तावित सजा को भी उन्होंने स्वीकार कर लिया. माने इस मामले में किसी औपचारिक सुनवाई की ज़रूरत नहीं पड़ी.
फिरोजा को इस उल्लंघन के लिए एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है. इससे, 24 महीने की अवधि में उनके कुल डिमेरिट पॉइंट्स की संख्या अब दो हो गई है. पिछली बार 23 जून को विमेंस T20 वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में पहला डिमेरिट पॉइंट मिला था. उन्होंने पिछली बार आउट होने के बाद आक्रामक तरीके से बैट और ग्लव्स फेंके थे. दरअसल, लेवल 1 का ब्रीच करने पर प्लेयर को कम से कम ऑफिशियल वॉर्निंग, खिलाड़ी की मैच फीस का अधिकतम 50 प्रतिशत फाइन और एक या दो डिमेरिट पॉइंट की सजा हो सकती है.
ये भी पढ़ें : 'एशियन गेम्स में क्रिकेटर वहीं रहेंगे, जहां आयोजक रखेंगे', BCCI ने क्लियर कर दिया
इससे पहले, पाकिस्तानी टीम को टीम इंडिया के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा था. इसी मैच के दौरान कप्तान फातिमा सना को ICC के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.5 का उल्लंघन करते पाया गया था. ये नियम बेसिकली आक्रामक सेंडऑफ देने से जुड़ा है. मैच के दौरान शेफाली वर्मा को आउट करने के बाद सना ने उन्हें एग्रेसिव सेंडऑफ दिया था. इसके लिए फातिमा को एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया था. इसी के साथ अब उनके भी 24 महीने के भीतर दो डिमेरिट पॉइंट्स हो गए हैं.
मैच की बात करें तो, पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए मुकाबले में 143 रन बनाए थे. इस मैच में पाकिस्तानी स्पिनर नशरा संधू ने शानदार बॉलिंग की. उन्होंने महज 6 रन देकर 7 विकेट चटकाए. उनके इस रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन से हांगकांग 71 रनों पर ही सिमेट गई. इस हार के साथ ही हांगकांग की टीम सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गई.
पाकिस्तान ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में क्वालिफाई कर लिया. अब उन्हें 11 सितंबर को पिछली बार की चैंपियन श्रीलंका से भिड़ना है. वहीं, 10 सितंबर को टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल खेला जाना है. ये मुकाबला टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेला जाना है.
वीडियो: पाकिस्तान की हार पर PCB चीफ मोहसिन नकवी की बात सुन पाकिस्तानी फैन्स का भड़कना तय है













