पाकिस्तान की एक बॉक्सिंग टीम ओलंपिक क्वालिफिकेशन इवेंट में हिस्सा लेने के लिए इटली पहुंची थी. इस टीम का एक खिलाड़ी अब खबरों में है. बॉक्सिंग में जीत-हार को लेकर नहीं, बल्कि एक चोरी की वजह से. आरोप है कि पाकिस्तान की बॉक्सिंग टीम के एक सदस्य ने अपनी साथी महिला खिलाड़ी के पर्स से पैसे ‘चुरा लिए और फरार हो गया’ (Pakistani boxer goes missing after stealing money).
ओलंपिक क्वालिफाई करने पहुंचा पाकिस्तानी बॉक्सर साथी खिलाड़ी के पैसे चुराकर फरार, तलाश जारी
पाकिस्तानी बॉक्सर जोहैब ने अपनी महिला साथी लौरा इकराम की पर्स से पैसे उस वक्त निकाले जब वो ट्रेनिंग के लिए बाहर गई थीं. जोहैब ने फ्रंट डेस्क से उनके कमरे की चाबी लेकर उनके पर्स से विदेशी करेंसी चुराई और होटल से फरार हो गया.
.webp?width=360)
दरअसल, ओलंपिक क्वालिफिकेशन इवेंट में पार्टिसिपेट करने के लिए पाकिस्तान की 5 सदस्यीय टीम इटली पहुंची थी. लेकिन इवेंट के दौरान ही टीम का खिलाड़ी जोहैब राशिद कथित तौर पर साथी महिला खिलाड़ी लौरा इकराम के पर्स से पैसे चुराकर फरार हो गया. पाकिस्तान अमैच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन ने ये जानकारी 5 मार्च को साझा की. पैसे की चोरी की घटना की जानकारी फेडरेशन ने इटली स्थित पाकिस्तानी दूतावास को दे दी है. साथ ही पुलिस में शिकायत भी दर्ज करा दी गई है.
इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फेडरेशन के सेक्रेटरी नासिर अहमद ने बताया,
“जोहैब राशिद ने जिस तरह का व्यवहार किया है वो फेडरेशन और देश के लिए बेहद शर्मनाक है. वो ओलंपिक क्वालिफाइंग टूर्नामेंट खेलने गई टीम का हिस्सा हैं.”
रिपोर्ट के अनुसार जोहैब ने पिछले साल एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. उसे पाकिस्तान में उभरते हुए सितारे के रूप में देखा जा रहा था. नासिर अहमद ने जानकारी दी कि जोहैब ने लौरा इकराम की पर्स से पैसे उस वक्त निकाले जब वो ट्रेनिंग के लिए बाहर गई थीं. जोहैब ने फ्रंट डेस्क से उनके कमरे की चाबी लेकर उनके पर्स से विदेशी करेंसी चुराई और होटल से फरार हो गया.
नासिर के मुताबिक चोरी की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. पुलिस जोहैब को ढूंढने में लगी है, लेकिन वो किसी से भी संपर्क में नहीं है. जिस वजह से उसे अभी पकड़ा नहीं जा सका है. फिलहाल इटली में पुलिस मामले की जांच करने में लगी है. जोहैब को ट्रेस करनी की कोशिश की जा रही है.
वीडियो: दुनियादारी: Pakistan के नए पीएम Shehbaz Sharif ने Kashmir और Palestine पर क्या बोला?









