The Lallantop

आउट होने पर बल्ला साइनबोर्ड पर मारा, सलमान आगा को ICC ने लगाई फटकार

Salman Agha का ये पिछले 24 महीनों में दूसरा अपराध है, इसलिए अब उनके कुल दो डीमेरिट पॉइंट हो गए हैं.

Advertisement
post-main-image
सलमान ने सजा स्वीकार कर ली है. (फोटो- स्क्रीनग्रैब)

पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश में पहली बार टेस्ट सीरीज हारी. जिसके बाद से टीम आलोचना का सामना कर रही है. अब पाकिस्तानी बैटर सलमान आगा (Salman Agha) की परेशानी बढ़ गई है. मैच के दौरान वो मैदान पर अपना गुस्सा नहीं रोक पाए और अब उन्हें ICC ने फटकार लगाई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दूसरे टेस्ट मैच में आउट होने के बाद आगा ने एडवरटाइजिंग बोर्ड पर बल्ला दे मारा. जिसके चलते इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने उन्हें आधिकारिक रूप से फटकार है.

क्या हुआ था?

सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान पाकिस्तान की दूसरी पारी में सलमान आगा ने 71 रन बनाए. विकेट गिरने के बाद वो निराशा में पवेलियन की तरफ लौटे. तभी उन्होंने बल्ले से साइड में लगे बोर्ड पर जोर से बल्ला हिट किया. ICC ने इसे कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 का उल्लंघन माना.

Advertisement

ये नियम क्रिकेट उपकरण या मैदान की चीजों को नुकसान पहुंचाने या गलत इस्तेमाल से संबंधित है. सलमान को आधिकारिक चेतावनी दी गई है और उनके रिकॉर्ड में एक डीमेरिट पॉइंट जोड़ दिया गया है.

आगा का ये पिछले 24 महीनों में दूसरा अपराध है, इसलिए अब उनके कुल दो डीमेरिट पॉइंट हो गए हैं.

मैच रेफरी जेफ क्रो ने जो सजा सुनाई, और सलमान ने उसे स्वीकार कर लिया. इसलिए कोई औपचारिक सुनवाई नहीं हुई. मैच के ऑन-फील्ड अंपायर रिचर्ड केटलबोरो और अल्लाहुद्दीन पालेकर, थर्ड अंपायर कुमार धर्मसेना और फोर्थ अंपायर मसूदुर रहमान ने इस घटना को रिपोर्ट किया था. ICC के लेवल-1 अपराध में चेतावनी, जुर्माना या डीमेरिट पॉइंट लग सकते हैं.

Advertisement
मैच में क्या हुआ?

दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 78 रनों से हरा दिया और सीरीज 2-0 से जीत ली. उन्होंने ऐतिहासिक व्हाइटवॉश किया. स्पिनर तैजुल इस्लाम ने शानदार बॉलिंग करते हिए 6 विकेट लिए.

पाकिस्तान के लिए सलमान आगा दूसरी पारी में अच्छी बैटिंग करने वाले बैटर्स की लिस्ट में शामिल थे. उन्होंने 71 रन बनाए और मोहम्मद रिजवान के साथ जरूरी  साझेदारी की. लेकिन टीम को हार से नहीं बच सके.

पाकिस्तान टेबल में नीचे

इस हार के साथ पाकिस्तान की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. WTC पॉइंट्स टेबल में टीम और नीचे खिसक गई है. इस जीत के बाद बांग्लादेश के 4 मैचों में 28 पॉइंट हो गए हैं. टीम 58.33 परसेंट पॉइंट (PCT) के साथ पांचवें स्थान पर है.

वहीं भारत 9 मैच खेल चुका है जिसमें 4 जीत, 4 हार और 1 ड्रॉ के साथ टीम के सिर्फ 52 पॉइंट हैं. भारत का PCT 48.15 है, जिससे वो छठे स्थान पर आ गया है. पाकिस्तान की टीम 4 मैचों में सिर्फ 1 जीत पाई है. उनका PCT मात्र 8.33 रह गया है. टेबल में पाकिस्तान से नीचे सिर्फ वेस्टइंडीज है, जिसका PCT 4.17 है

वीडियो: निकल गई पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद की सारी हेकड़ी, बांग्लादेश ने कैसे हराया?

Advertisement