9 साल की उम्र में गलती से क्रिकेट एकेडमी पहुंचा ये लड़का अब इंडियन टीम में सेलेक्ट हो गया है. 19 मई 2026 को BCCI ने अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा की. हर्ष दुबे (Harsh Dubey) को टेस्ट और ODI दोनों टीमों में जगह मिली है. IPL में विराट कोहली का विकेट कहकर लेने वाले नागपुर के हर्ष दुबे की कहानी किसी सपने से कम नहीं है.
वो स्पिनर जिसने कोहली का विकेट लेने की भविष्यवाणी की, अब भारतीय टीम में चुना गया
2025-26 के रणजी सीजन में Harsh Dubey ने कमाल की परफॉर्मेंस दी थी. 10 मैचों में 69 विकेट लिए. जो रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेटों का रिकॉर्ड है.


2010 में नागपुर में किताबें खरीदने जाते समय हर्ष और उनके पिता Ruby Club के पास से गुजरे. वहां क्रिकेट प्रैक्टिस देखकर हर्ष को क्रिकेट का शौक लग गया. पिता CISF में नौकरी करते थे. ट्रांसफर वाली जॉब. लेकिन बेटे के सपने के लिए उन्होंने नौकरी तक छोड़ दी. मां टीचर हैं. सुबह 5 बजे उठकर हर्ष का लंच पैक करतीं और स्कूल चली जातीं. हर्ष कहते हैं,
“मैंने देखा है कि मेरे माता-पिता ने कितना त्याग किया है. जब भी मैं कुछ अच्छा करता हूं तो उनके चेहरे पर जो खुशी होती है, वो मेरे लिए सबसे बड़ी चीज है.”
2025-26 के रणजी सीजन में हर्ष दुबे ने कमाल की परफॉर्मेंस दी थी. 10 मैचों में 69 विकेट लिए. जो रणजी ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेटों का रिकॉर्ड है. फाइनल में उंगली कटी, इसके बावजूद खून से सनी उंगली से उन्होंने आखिरी 10 ओवर बॉलिंग की और विदर्भ को जीत दिलाई. उन्होंने बैटिंग में भी परफॉर्म किया. 27 फर्स्ट क्लास मैचों में 133 विकेट और 1000 से ज्यादा रन बनाए .
IPL में कोहली का विकेटहर्ष दुबे SRH के लिए IPL 2025 में रिप्लेसमेंट के तौर पर आए. डेब्यू मैच में उन्होंने मिचेल मार्श को आउट किया. अगले मैच से पहले RCB के खिलाफ उन्होंने अपने पापा को फोन करके कहा,
“पापा, मैं विराट का विकेट लूंगा.”
मैच में सातवें ओवर में विराट कोहली 43 रन पर कवर पर कैच आउट हुए. सामने बॉलिंग हर्ष दुबे ही कर रहे थे. मैच के बाद उन्होंने विराट से ऑटोग्राफ भी लिया और इंस्टाग्राम पर लिखा, “बचपन से उन्हें देखता आया हूं, उनका विकेट लेना सपना पूरा होने जैसा है.”
हर्ष की मां बताती हैं कि बड़े मैच से पहले वो सोचता है कि किसको आउट करना है. पिता कहते हैं कि हर्ष बड़े प्लेयर्स को सामान्य तरीके से देखते हैं, डरते नहीं. क्लब में एक बार अचानक उन्हें खेलने का मौका मिला तो उन्होंने 8 विकेट लिए और 60 से ज्यादा रन बनाए. बचपन में रन आउट होने पर रोते थे, लेकिन अब उनकी मेंटल स्ट्रेंथ काफी अलग है.
अनिल कुंबले कहते हैं कि हर्ष बॉल को अच्छा ट्विस्ट देते हैं, जिससे ड्रिफ्ट और तेज टर्न मिलता है. टॉम मूडी ने उनकी पेस चेंज की तारीफ की. उन्होंने बताया कि वो गेंद का शेप नहीं बिगड़ने देते. रविचंद्रन अश्विन ने भी TNCA लीग में उन्हें खेलने का मौका दिया और सलाह दी कि गेंद को वैसा ही आने दो.
हर्ष अब अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और ODI सीरीज खेलते दिख सकते हैं. टीम की कप्तानी शुभमन गिल के हाथ में है. हर्ष के लिए ये बड़ा मौका है. डोमेस्टिक क्रिकेट, IPL और India A में अच्छा प्रदर्शन करने वाले इस 23 साल के ऑलराउंडर पर अब सबकी नजरें होंगी.
वीडियो: महेंद्र सिंह धोनी को लेकर आई बड़ी अपडेट, माही कहां खेलेंगे आखिरी मैच?



















