उत्तर प्रदेश की हरदोई साइबर क्राइम ब्रांच पुलिस ने AI पोर्न वीडियो का धंधा करने के आरोप में 28 साल के युवक को गिरफ्तार किया है. युवक पेशे से इंजीनियर है. वो कथित रूप से टेलीग्राम पर कई अश्लील चैनल ऑपरेट करता था.
टेलीग्राम पर AI पोर्न का धंधा, ज्यादातर खरीदार बच्चे, आरोपी नोटों में 'नहा' रहा था
मामला उस समय सामने आया जब हरदोई जिले के एक युवक ने अप्रैल में टेलीग्राम पर एक अश्लील कॉन्टेंट देखा. इसमें उसी का AI-जनरेटेड अश्लील वीडियो एक चैनल पर अपलोड किया गया था.


खबर के मुताबिक इन चैनलों पर वो AI से बने अश्लील कॉन्टेंट पोस्ट करता था. प्रति वीडियो 350 रुपये की फीस लेता था. पुलिस की जांच में पता चला कि इन चैनलों के ज्यादातर सब्सक्राइबर्स नाबालिग हैं. इनमें कुछ तो किशोर आयु के हैं. हरदोई पुलिस ने आरोपी को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है.
टेलीग्राम पर AI Porn Videos का धंधाआरोपी इंजीनियर की पहचान विकास सिंह के तौर पर हुई है, जो प्रयागराज का निवासी बताया जा रहा है. इंडिया टुडे से जुड़े प्रशांत पाठक की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला उस समय सामने आया जब हरदोई जिले के एक युवक ने अप्रैल में टेलीग्राम पर एक अश्लील कॉन्टेंट देखा. इसमें उसी का AI-जनरेटेड अश्लील वीडियो एक चैनल पर अपलोड किया गया था.
युवक ने फौरन इसकी शिकायत क्राइम ब्रांच के पोर्टल पर की, जिसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई. शहर कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर रोशन सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और मामले की जांच शुरू की गई. पुलिस ने टेलीग्राम पर बने इन चैनलों को खंगालना शुरू किया. उसने मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए एक प्लान बनाया.
योजना के तहत उस चैनल को सब्सक्राइब किया गया और एक अश्लील कॉन्टेंट को डाउनलोड करने की कोशिश की गई. तब आरोपी ने प्रति वीडियो 350 रुपये की मांग की. इसके लिए उसने अपने अकाउंट नंबर के साथ IFSC कोड को शेयर किया. इसी अकाउंट नंबर और IFSC कोड के जरिए पुलिस विकास सिंह तक पहुंची.
17 मई की रात विकास सिंह को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया. पुलिस पूछताछ के लिए उसे हरदोई ले गई. बाद में कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया.
रिपोर्ट के मुताबिक, विकास के पिता रिटायर्ड एयरफोर्स ऑफिसर हैं. जांच में आरोपी के बैंक अकाउंट्स में करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये के लेनदेन की जानकारी सामने आई है. यह भी पता चला है कि विकास के इन चैनलों पर ज्यादा सब्सक्राइबर्स बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब 12 से 17 साल की बताई जा रही है.
आरोपी के पास करीब 10 हजार अश्लील वीडियो और 40 हजार आपत्तिजनक फोटो बरामद हुए हैं. हरदोई के CO अंकित मिश्रा ने बताया,
‘दिनांक 17 मई 2026 को साइबर थाना पर सूचना मिली. एक व्यक्ति जिसका नाम विकास सिंह पुत्र किशोर, निवासी न्यू मार्केट शिवाला, जनपद प्रयागराज का है. इसके द्वारा जनपद हरदोई में अवयस्क बच्चों के बीच आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को प्रसारित कर रहा है. इस सूचना पर साइबर थाना में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया.’
पुलिस ने बताया कि आरोपी कम समय में अमीर बनना चाहता था. इसलिए वो रात के समय अश्लील कॉन्टेंट को अपने मोबाइल और लैपटॉप के जरिए इन चैनलों पर अपलोड करता था. आरोपी के पास से 2 मोबाइल फोन और 1 लैपटॉप मिला है. इनकी जांच की जा रही है.
वीडियो: Deepika Death Case: दीपिका की बहन ने बताया आख़िरी बार फ़ोन पर क्या बात हुई थी?


















