19 मई को इंडियन सेलेक्टर्स ने अफगानिस्तान के खिलाफ क्रिकेट सीरीज के लिए भारतीय टीम (Team India) की घोषणा की. टेस्ट टीम में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के चुने जाने की उम्मीद थी. लेकिन, सेलेक्टर्स ने शमी को जगह नहीं दी. शमी का सेलेक्शन न होने के पीछे चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर (Ajit Agarkar) ने बड़ी वजह सामने रखी.
मोहम्मद शमी को नहीं मिला मौका, फिटनेस पर सेलेक्टर ने बड़ी बात कह दी
Mohammed Shami भारत के लिए करीब 3 साल से टेस्ट मैच नहीं खेले हैं. उन्होंने आखिरी टेस्ट जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘द ओवल’ में खेला था. इसके बाद, उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया.


शमी भारत के लिए करीब 3 साल से टेस्ट मैच नहीं खेले हैं. उन्होंने आखिरी टेस्ट जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ‘द ओवल’ में खेला था. इसके बाद, उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह नहीं मिलने पर अजित आगरकर ने कहा,
जहां तक हमें बताया गया है कि इस समय शमी की बॉडी पहले जैसी नहीं रही. मुझे पता है कि शमी इस साल डोमेस्टिक सीजन खेले हैं. लेकिन, मुझे जो जानकारी मिली है, उसके हिसाब से इस समय वह T20 क्रिकेट के लिए तैयार हैं. इसलिए टेस्ट टीम में उनके सेलेक्शन को लेकर कोई बात नहीं हुई.
मोहम्मद शमी 2025-2026 रणजी ट्रॉफी सीजन में बंगाल के लिए खेले. इस सीजन उन्होंने कमाल की बॉलिंग की. शमी ने 7 मैचों में 37 विकेट लिए. इस दौरान एक मैच में 90 रन देकर 8 विकेट चटकाए. शमी 2025-2026 सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर्स की लिस्ट में छठे नंबर पर रहे. इस परफॉर्मेंस से शमी को उम्मीद थी कि उन्हें टेस्ट टीम में मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: IND Vs AFG Series: 4 नए चेहरों में से एक भी बैटर नहीं, क्यों लोअर ऑर्डर पर फोकस कर रहे गंभीर?
IPL में डाला इम्पैक्टIPL 2026 में मोहम्मद शमी LSG का हिस्सा हैं. मौजूदा टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी बॉलिंग से इम्पैक्ट डाला है. कुछ मैचों को छोड़ दें, तो बाकी मुकाबलों में शमी ने बेहतर बॉलिंग की. इस सीजन में वह 12 मैचों में 10 विकेट ले चुके हैं. 9 रन देकर 2 विकेट लेना उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस है.
मोहम्मद शमी 14 महीनों से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच 9 मार्च 2025 को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. यह ICC चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल था. इस खिताबी मुकाबले को भारत ने 4 विकेट से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया. शमी तब से लेकर अब तक भारत के लिए एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेले हैं.
वीडियो: विराट कोहली ने KKR के खिलाफ सेंचुरी जड़ दिया, RCB पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे


















