पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) क्या IPL खेल सकते हैं? हालिया रिपोर्ट्स के माने तो वो IPL खेलने के लिए एलिजिबल तो हो गए हैं. उन्हें यूनाइटेड किंगडम (UK) की नागरिकता और ब्रिटिश पासपोर्ट मिल गया है. यही वजह है कि उनके IPL में खेलने की चर्चा जोरों पर है.
IPL खेलेंगे मोहम्मद आमिर! ब्रिटिश नागरिकता मिलने से रास्ता खुला
2008 के पहले IPL सीजन के बाद से कोई पाकिस्तानी प्लेयर IPL में नहीं खेल पाया है. क्या Mohammad Amir अब खेल पाएंगे?


आमिर की पत्नी नरजिस खान पहले से ब्रिटिश नागरिक हैं. इसी के आधार पर आमिर ने कुछ साल पहले UK की नागरिकता के लिए अप्लाई किया था. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक अब कानूनी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उन्हें पासपोर्ट भी जारी कर दिया गया है.
IPL में पाकिस्तानी प्लेयर्स2008 के पहले IPL सीजन के बाद से कोई पाकिस्तानी प्लेयर IPL में नहीं खेल पाया है. भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से BCCI ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर रोक लगा रखी है. लेकिन अगर कोई खिलाड़ी दूसरी देश की नागरिकता ले ले तो नियमों के हिसाब से वो विदेशी खिलाड़ी के तौर पर IPL में खेल सकता है. पहले ऐसा हो चुका है.
पाकिस्तान में जन्मे अजहर महमूद ने ब्रिटिश पासपोर्ट लेने के बाद 2012 से 2015 तक IPL में 23 मैच खेले थे. आमिर भी इसी रास्ते टूर्नामेंट में खेल सकते हैं.
क्या आमिर IPL खेल पाएंगे?अगर BCCI नियम मंजूर कर ले तो आमिर ब्रिटिश नागरिक के रूप में IPL ऑक्शन में हिस्सा ले सकते हैं. लेकिन यहां एक बड़ी अड़चन है. इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट नियमों के मुताबिक ब्रिटिश नागरिक होना ही काफी नहीं होता. प्लेयर को पिछले 12 महीने में पाकिस्तान जैसे फुल मेंबर देश की प्रोफेशनल क्रिकेट टीम के लिए नहीं खेलना चाहिए.
आमिर ने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में रावलपिंडी टीम के लिए डोमेस्टिक प्लेयर के तौर पर खेला था. इसलिए उन्हें तुरंत इंग्लैंड में लोकल खिलाड़ी का दर्जा मिलना मुश्किल हो सकता है. फिर भी IPL में विदेशी खिलाड़ी के रूप में रजिस्ट्रेशन की संभावना बनी हुई है.
मोहम्मद आमिर अब 34 साल के हो चुके हैं. उन्होंने दिसंबर 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. पाकिस्तान के लिए उन्होंने 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 T20 मैच खेले हैं. 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने भारत के खिलाफ फाइनल में शानदार बॉलिंग की थी. रोहित शर्मा, विराट कोहली और शिखर धवन जैसे बड़े बैटर्स को आउट करके पाकिस्तान को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.
संन्यास के बाद भी आमिर T20 क्रिकेट खेल रहे हैं. जनवरी 2025 से अब तक उन्होंने 59 T20 मैच खेले हैं, जिसमें 75 विकेट लिए. उनकी औसत 22.88 और इकोनॉमी 8.19 रही है.
वीडियो: पाकिस्तानी बॉलर मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को स्लॉगर क्यों बताया?





















