The Lallantop

FIFA World Cup का टेलीकास्ट फंसा, दूरदर्शन ने अपने हाथ खींचे

प्रसार भारती ने दिल्ली हाई कोर्ट में साफ कहा कि FIFA World Cup 2026 के ब्रॉडकास्ट राइट्स लेना उसकी जिम्मेदारी नहीं है.

Advertisement
post-main-image
फैंस FIFA वर्ल्ड कप कहां देखेंगे, इस पर कोई क्लैरिटी नहीं है. (फोटो- X)

FIFA World Cup 2026 अब सिर्फ कुछ हफ्तों में शुरू होने वाला है. टूर्नामेंट 12 जून से अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाएगा. लेकिन भारत में अभी तक इसके ब्रॉडकास्ट राइट्स तय नहीं हुए हैं. अब दूरदर्शन ने राइट्स को लेकर अपने हाथ खींच लिए हैं. भारतीय फुटबॉल फैन्स के लिए ये चिंता की बात है, क्योंकि राइट्स ने होने पर भारत में इस ग्लोबल इवेंट को देखा नहीं जा सकेगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी. जिसमें मांग की गई थी कि प्रसार भारती (दूरदर्शन) को वर्ल्ड कप के मैच फ्री-टू-एयर प्रसारित करने का निर्देश दिया जाए. याचिका में ओपनिंग मैच, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल को DD और DD Sports पर दिखाने की बात कही गई थी.

19 मई को याचिकाकर्ता के एडवोकेट अवधेश बैरवा ने याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी. इससे पहले 12 मई को कोर्ट ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और प्रसार भारती को नोटिस जारी किया था.

Advertisement
प्रसार भारती का बड़ा बयान

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक प्रसार भारती ने दिल्ली हाई कोर्ट में साफ कहा कि FIFA वर्ल्ड कप 2026 के ब्रॉडकास्ट राइट्स लेना उसकी जिम्मेदारी नहीं है. इस स्टैंड से स्थिति और उलझ गई है. अब फैंस FIFA वर्ल्ड कप कहां देखेंगे, इस पर कोई क्लैरिटी नहीं है.

क्यों नहीं मिल रहे हैं राइट्स?

FIFA ने शुरू में भारत और 2030 वर्ल्ड कप के राइट्स की कीमत करीब 10 करोड़ डॉलर रखी थी. बाद में इसे घटाकर 3.5 करोड़ डॉलर कर दिया गया. इसके बाद JioStar ने 2 करोड़ डॉलर ऑफर किए, लेकिन FIFA ने मना कर दिया.

राइट्स न मिलने के पीछे टाइमिंग की भी समस्या है. मैच अमेरिका में होने की वजह से भारत में रात 12:30 बजे या सुबह जल्दी शुरू होंगे. इससे TRP और Ads कम मिलने का डर है.

Advertisement

इसके अलावा भारतीय ब्रॉडकास्टर IPL और क्रिकेट में पहले से बहुत पैसा लगा चुके हैं. वो फुटबॉल पर बड़ा खर्च करने में हिचकिचा रहे हैं.

2022 के कतर वर्ल्ड कप में भारत बिना क्वालीफाई किए भी FIFA का सबसे बड़ा इंगेजमेंट मार्केट बना था. कोर्ट में बताया गया कि भारतीय फैन्स ने 74.57 करोड़ इंटरैक्शन किए थे. इतने बड़े ऑडियंस के बावजूद अभी तक कोई डील फाइनल नहीं हो पाई है.

वर्ल्ड कप शुरू होने में अब बहुत कम समय बचा है. अगर कोई ब्रॉडकास्टर नहीं मिला तो लाखों-करोड़ों भारतीय फुटबॉल प्रेमी निराश हो सकते हैं. प्रसार भारती का कोर्ट में ये कहना कि ये उनकी जिम्मेदारी नहीं, चिंता की बात है. अभी सबकी नजर FIFA, प्रसार भारती और प्राइवेट ब्रॉडकास्टर्स के बीच होने वाली बातचीत पर है. उम्मीद है कि फैंस को जल्द अच्छी खबर मिलेगी और वो अपने पसंदीदा मैच लाइव देख सकेंगे.

वीडियो: FIFA World Cup 20230 की तैयारी के कारण 30 लाख कुत्तों की जान को खतरा, Morocco में क्या हो रहा है?

Advertisement