The Lallantop

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने फिर की मैच फिक्सिंग, किस बात की जांच करा रहा PCB?

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मुकाबले से पहले सात खिलाड़ियों को वापस पाकिस्तान बुला लिया गया. अब इन खिलाड़ियों को लेकर नई अपडेट सामने आई है.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान क्रिकेटर्स मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं. (Photo-AP)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पीसीबी ने इंग्लैंड दौरे से वापसी पर खिलाड़ियों पर अनुशासन संबंधी आरोपों के चलते इंटरनल जांच शुरू करने की घोषणा की है।
  • पाकिस्तान टीम के सात खिलाड़ियों और कोच की वापसी के पीछे अनुशासनहीनता और मीडिया में चल रही मैच फिक्सिंग की अफवाहें प्रमुख कारण हैं।
  • इस जांच के कारण आगामी टेस्ट मैच में माइक हेसन को अंतरिम कोच नियुक्त किया गया तथा नए सात खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

पाकिस्तान क्रिकेट में इन दिनों खूब खलबली मची है. इंग्लैंड में सीरीज खेलने गए सात खिलाड़ियों और टेस्ट कोच की पाकिस्तान वापसी पर हर रोज नए-नए बयान सामने आ रहे हैं. 7 सितंबर, सोमवार को पीसीबी के मीडिया प्रेसिडेंट आमिर मीर ने बताया कि जो खिलाड़ी वापस लौटे, उन पर अनुशासन तोड़ने के आरोप थे. अब इन खिलाड़ियों को लेकर इंटरनल इंक्वायरी शुरू होने वाली है. इन सबके बीच सालों बाद एक बार फिर से पाकिस्तानी मीडिया में ‘मैच फिक्सिंग’ शब्द उछाला गया है, जिस पर दुनिया भर में चर्चा हो रही है.

Advertisement
पीसीबी का आधिकारिक बयान

खिलाड़ियों की वापसी पर पीसीबी ने अपने बयान में बताया कि इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के अनुशासन को लेकर मीडिया अटकलों के बीच उन्होंने यह फैसला किया था. आमिर की तरफ से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया,

मीडिया में अनुशासन और आचरण से संबंधित खबरों के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंटरनल जांच शुरू की है. इन मामलों की फिलहाल इंटरनल स्तर पर समीक्षा की जा रही है. पीसीबी ऐसे मामलों को अपनी निर्धारित प्रक्रिया के तहत देखता है. जांच बोर्ड के नियमों के अनुसार की जा रही है. इसमें संबंधित सभी व्यक्तियों के पक्ष पर सही तरह से विचार किया जाएगा.

Advertisement
खिलाड़ियों का फोन हुआ चेक

पीसीबी की तरफ से भले ही कुछ नहीं कहा गया लेकिन पाकिस्तानी मीडिया कई तरह के दावे कर रहा है. मीडिया ने दावा किया है कि लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट में हार के बाद होटल लौटने पर खिलाड़ियों के मोबाइल फोन की सुरक्षा अधिकारियों ने जांच की थी. रिपोर्ट के मुताबिक, इन मोबाइल उपकरणों से डेटा भी डाउनलोड किया गया था. अब जब जांच की खबर सामने आई तो एक बार फिर मैच फिक्सिंग को लेकर संशय पैदा हो गया है.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के फैंस ने मैच के दौरान दिखाई नीचता, क्रांति गौड़ पर किए भद्दे कॉमेंट 

पीसीबी की अपील

पीसीबी के अधिकारी ने कहा कि फिलहाल मीडिया में चल रही इन अटकलों और  दावों पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि ‘खासतौर पर बाहरी विरोधी स्रोतों’ से आ रही खबरों पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी साफ किया कि पीसीबी इस मामले पर इससे आगे कोई टिप्पणी नहीं करेगा.

Advertisement

बता दें कि पीसीबी ने मोहम्मद रिजवान, इमाम-उल-हक और सलमान अली आगा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों समेत सात क्रिकेटरों को इंग्लैंड दौरे से वापस बुला लिया था. साथ ही टेस्ट कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी बीच सीरीज वापस बुलाया गया. सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट 9 सितंबर से शुरू होगा. इस सीरीज में टीम के अंतरिम कोच माइक हेसन होंगे. साथ ही 7 खिलाड़ियों को टीम से जोड़ा गया है, जिसमें से पांच ने डेब्यू भी नहीं किया है. 

वीडियो: ईशान किशन ने मोहम्मद शमी की वापसी पर क्या कह दिया?

Advertisement