The Lallantop

मोहसिन नकवी को छोड़कर पाकिस्तान क्रिकेट में सब बदलने जा रहा?

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक नेशनल सिलेक्शन कमेटी में फेरबदल होने वाला है. पूर्व टेस्ट क्रिकेटर आकिब जावेद को अपने सीनियर सिलेक्टर के पद से हटाया जा सकता है. इतना ही नहीं, पूर्व टेस्ट खिलाड़ी वहाब रियाज को महिला टीम के मेंटॉर पद से हटा दिया गया है. हालांकि रियाज एशियन गेम्स में टीम के साथ जापान जाएंगे.

Advertisement
post-main-image
पाकिस्तान क्रिकेट की दशा इन दिनों ठीक है. (Photo-Getty)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • "[\"• पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पुरुष और महिला टीमों के हालिया नतीजों के बाद राष्ट्रीय चयन समिति में फेरबदल की तैयारी की है, जिसमें वरिष्ठ चयनकर्ता आकिब जावेद को हटाया जा सकता है।\",\"• पाकिस्तान की पुरुष टीम इंग्लैंड के विरुद्ध टेस्ट सीरीज 0-3 से हारी, जबकि महिला टीम एशिया कप में भारत के खिलाफ 55 रन पर आउट हुई, फाइनल में नहीं पहुंची और बोर्ड को आलोचना का सामना करना पड़ा।\",\"• वहाब रियाज को महिला टीम के मेंटॉर पद से हटाया गया है, हालांकि वह एशियन गेम्स में टीम के साथ जापान जाएंगे, साथ ही सरफराज अहमद और उमर गुल को हटाकर माइक हेसन को टेस्ट कोच बनाया गया है।\"]"

पहले पाकिस्तान की पुरुष टीम ने इंग्लैंड में फजीहत कराई. टीम को टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद उनकी महिला टीम ने एशिया कप में शर्मसार कर दिया. टीम भारत के खिलाफ ग्रुप मैच में महज 55 रन पर ऑलआउट हो गई. फाइनल में जगह भी नहीं बना पाई. दोनों टीमों के गिरते प्रदर्शन को देखकर अब पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी कुछ बड़ा करने की तैयारी में हैं. मैनेजमेंट में एक बार फिर छंटनी हो सकती है. इस बार सेलेक्टर्स निशाने पर हैं.

Advertisement
पाकिस्तानी मैनेजमेंट में फेरबदल

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक नेशनल सिलेक्शन कमेटी में फेरबदल होने वाला है. पूर्व टेस्ट क्रिकेटर आकिब जावेद को अपने सीनियर सिलेक्टर के पद से हटाया जा सकता है. इतना ही नहीं, पूर्व टेस्ट खिलाड़ी वहाब रियाज को महिला टीम के मेंटॉर पद से हटा दिया गया है. हालांकि रियाज एशियन गेम्स में टीम के साथ जापान जाएंगे.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मोहसिन नकवी को भी अब अहसास हो गया है कि हार का सिलसिला खत्म करने के लिए कुछ बड़ा करना होगा. इसलिए सिलेक्शन कमेटी में बदलाव अब लगभग तय है. ऐसा माना जा रहा है कि पिछले दो सालों पीसीबी ने जो भी बड़े फैसले लिए, उसमें आकिब शामिल थे. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच टीम के सात खिलाड़ियों को वापस बुलाने के फैसले में भी उनका ही हाथ माना जा रहा है. पिछले कुछ सालों में कोचिंग में हुए बदलावों के पीछे भी उन्हीं को कारण बताया जा रहा है. अब जब यह सारे एक्सपेरिमेंट फेल हो गए हैं तो उन्हें वापस बुला लिया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- टीम इंडिया की 'इंजर्ड लिस्ट' में वरुण चक्रवर्ती भी शामिल, एशिया कप खेलने पर सवाल  

पाकिस्तानी क्रिकेट में हलचल

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस समय अपने फैंस और दिग्गज खिलाड़ियों के निशाने पर है. टीम को इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान सारे मैच एकतरफा अंदाज में हारा. दो मैच के बाद सात खिलाड़ियों को वापस इंग्लैंड बुलाया गया. साथ ही टीम के टेस्ट कोच सरफराज अहमद और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी उनके पद से हटा दिया गया. माइक हेसन को टेस्ट कोच बना दिया. आखिरी टेस्ट में चार खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दिया गया. हालांकि टीम फिर भी मैच नहीं जीत पाई. दिग्गज खिलाड़ियों ने टीम सिलेक्शन से लेकर प्रदर्शन तक को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की काफी आलोचना की है.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: क्या चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया है? नितिन गोखले ने बताया पूरा सच

Advertisement

Advertisement