बिरयानी की दुकान पर एक पोस्टर लगा है. पोस्टर में भगवान गणेश की फोटो है. उनके सामने एक बर्तन में बिरयानी रखी है. बिरयानी में मांस का एक टुकड़ा भी है. तमिलनाडु में ‘अरबी स्टाइल की बिरयानी’ के प्रचार वाले इस पोस्टर ने जबर्दस्त विवाद खड़ा कर दिया है. दुकान के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है. पोस्टर भी दुकान से हटा दी गई है. एक वीडियो में पुलिस वाले पोस्टर हटाते दिख रहे हैं. ये घटना तमिलनाडु के तिरुनेलवेली शहर की है.
₹99 की बिरयानी का प्रमोशन करते भगवान गणेश, इस पोस्टर ने बवाल मचा दिया
तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में ‘अरबी स्टाइल चिकन बिरयानी’ के विज्ञापन में भगवान गणेश की तस्वीर लगाने पर विवाद हो गया. शिकायत के बाद पुलिस ने पोस्टर हटाया और दुकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया; मामले की जांच जारी है.

दरअसल, सोमवार, 14 सितंबर से देश भर में गणेशोत्सव मनाया जा रहा है. महाराष्ट्र के इस त्योहार का विस्तार देश भर में है, जब कई दिनों तक लोग भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित कर उनकी पूजा करते हैं. इस त्योहार से पहले भगवान गणेश की फोटो के साथ नॉनवेज बिरयानी वाला पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
पोस्टर में अरेबिक-स्टाइल चिकन बिरयानी पर ऑफर के बारे में लिखा था. इसकी कीमत 99 रुपये बताई गई थी. बैनर पर चिकन बिरयानी की हांडी के साथ भगवान गणेश की तस्वीर लगाई गई थी. कई लोगों ने इस पर आपत्ति जताई कि यह धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है. उन्होंने पुलिस से बैनर हटाने की मांग की.
इंडिया टुडे से जुड़े प्रमोद की रिपोर्ट के मुताबिक, नरसिंगनल्लूर के रहने वाले सेल्वराज (42) नाम के शख्स ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि दुकान के बैनर में भगवान गणेश को नॉनवेज बिरयानी ‘खाते हुए’ दिखाया गया है. यह भगवान गणेश का अपमान है और इससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.
सरवणप्रसाद बालसुब्रमण्यम नाम के ‘एक्स’ यूजर ने भी फोटो शेयर करके बताया कि तिरुनेलवेली शहर के वीएम छत्रम पुल श्रीनिवास नगर के पास एक रेस्तरां ने यह विज्ञापन बोर्ड लगाया है. इसमें भगवान गणेश को ‘बिरयानी बनाते हुए’ दिखाया गया है.
शिकायत के बाद पुलिस भी जांच के लिए मौके पर पहुंची. विवादित पोस्टर को दुकान से उतारा और दुकान के मालिक 30 साल के जयंत को गिरफ्तार कर लिया. ये गिरफ्तारी रविवार, 13 सितंबर को हुई. अब पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. पुलिस ये भी जानने की कोशिश कर रही है कि पोस्टर में भगवान गणेश को दिखाने का क्या मकसद था?
ये भी पढ़ेंः दिवाली पर प्लेन से घर जाएंगे? किराया देखकर इरादा बदल भी सकता है
गणेश पवित्रता के प्रतीकबता दें कि हिंदू धर्म के प्रमुख देवता गणेश जी को शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है. उन्हें मांसाहारी भोजन के साथ दिखाना उनका अपमान माना गया. इसी को लेकर सोशळ मीडिया पर भी कई लोगों ने आपत्ति जताई.
वीडियो: ऑपरेशन सिंदूर में S-400 ने पाकिस्तान में 314 किमी घुसकर कैसे साधा निशाना?













