भारत और श्रीलंका के बीच विमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल 13 सितंबर को खेला गया. दुबई में हुए इस खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 72 रनों से हराया. यह इंडियंस विमेंस टीम की रिकॉर्ड आठवीं एशिया कप ट्रॉफी है. लेकिन, फाइनल मुकाबले के बाद एक बार फिर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. भारतीय महिला टीम ने एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) प्रेसिडेंट मोहसिन नकवी से एशिया कप ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया. प्रजेंटेशन सेरेमनी के दौरान नकवी स्टेज पर खड़े रहे. लेकिन, भारतीय टीम ड्रेसिंग रूम से बाहर नहीं आई.
भारतीय महिला टीम को भी नहीं मिली एशिया कप की ट्रॉफी, मोहसिन नकवी फिर अड़ गए
विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका से 72 रनों से हराकर ट्रॉफी जीत ली. इस मैच के बाद एक बार फिर हाई वोेल्टेज ड्रामा देखने को मिला. ACC प्रेसिडेंट Mohsin Naqvi चैंपियन टीम को ट्रॉफी देने पर अड़े थे. लेकिन, भारतीय महिला टीम ने नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया.

मोहसिन नकवी ACC प्रेसिडेंट होने के नाते विमेंस एशिया कप फाइन में चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे. मैच के दौरान नकवी BCCI वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला और सेक्रेटरी देवजीत सैकिया के अलावा दूसरे अधिकारियों के साथ बैठे नजर आए. उनका इरादा चैंपियन टीम को ट्रॉफी देने का था. लेकिन, भारत के कड़े रुख के चलते नकवी के अरमानों पर पानी फिर गया.
श्रीलंका टीम को दिए मेडलश्रीलंका की पारी खत्म होने के बाद, करीब 40 मिनट की देरी से प्रजेंटेशन सेरेमनी शुरू हुई. इस दौरान नकवी पोडियम पर पहुंचे. उन्होंने श्रीलंका की प्लेयर्स को मेडल दिए. इसके बाद नकवी ने कप्तान चमारी अटापट्टू को रनर-अप टीम का चेक भी दिया. इस दौरान नकवी ने ब्रॉडकास्टर से बात की. उनका इंटरव्यू खत्म होने के बाद प्रजेंटेशन सेरेमनी समाप्त कर दी गई. हालांकि, इस बीच नकवी ने पोडियम पर खड़े होकर टीम इंडिया का इंतजार किया. लेकिन, भारतीय टीम अपने फैसले पर अड़ी रही. इसके बाद, नकवी ग्राउंड से बाहर चले गए.
फाइनल मैच के बाद, टीम इंडिया के हेड कोच अमोल मजूमदार ने बताया कि महिला टीम ने मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी क्यों नहीं ली? उन्होंने कहा कि यह फैसला BCCI का था. टीम बोर्ड के फैसले के साथ खड़ी है. भारतीय कोच ने कहा कि उनकी टीम चैंपियन है. यह उनके लिए सबसे बड़ी बात है.
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए अमोल मजूमदार ने कहा,
यह फैसला BCCI ने लिया है. हम बोर्ड के डिसीजन के साथ हैं. हमारे लिए यह टूर्नामेंट खत्म हो चुका है. हम चैंपियन हैं. हमारे लिए इतना ही काफी है. बिग बोर्ड पर भी लिखा था कि भारत एशिया कप 2026 का चैंपियन है. हमारे लिए यह टूर्नामेंट आधिकारिक तौर पर खत्म हो चुका है.
उन्होंने आगे कहा,
2025 में इंडियन मेंस टीम ने नहीं ली थी ट्रॉफीहम खुश हैं कि हम चैंपियन बने. अब हमारा फोकस एशियन गेम्स पर है. यह फैक्ट है हम चैंपियन हैं. यह बात हमें बहुत खुशी देती है. मुझे टीम के हर एक मेंबर पर गर्व है. सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों पर भी. इन सभी ने शानदार काम किया है.
इस पूरे घटनाक्रम ने बीते साल की याद ताजा कर दी. 2025 में भारत की मेंस टीम ने एशिया कप जीता था. तब फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था. मैच खत्म होने के बाद ड्रामा हुआ. प्रजेंटेशन सेरेमनी एक घंटा से ज्यादा देरी से शुरू हुई. भारत की मेंस टीम ने मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया था.
ये भी पढ़ें: वैभव पहले T20I में क्यों नहीं खेले? वजह ईशान किशन तो नहीं?
तब रिपोर्ट्स में कहा गया था कि टीम इंडिया UAE क्रिकेट बोर्ड के वाइस-प्रेसिडेंट खालिद अल जरूनी से ट्रॉफी लेने को तैयार थी. लेकिन, मोहसिन नकवी अपनी जिद पर अड़े रहे कि वही ट्रॉफी देंगे. नतीजा यह हुआ की नकवी ट्रॉफी लेकर ग्राउंड से बाहर चले गए. तब टीम इंडिया ने ट्रॉफी के बिना ही जश्न मनाया था.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया









