वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में इस बार पाकिस्तानी टीम नजर नहीं आएगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी लेजेंड टीम को हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी है. टीम के मालिकों ने बोर्ड को मनाने के लिए लंबी बातचीत की. इसके बावजूद पीसीबी ने NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) देने से इनकार कर दिया है.
WCL से हटी पाकिस्तान चैंपियंस की टीम, भारत से खुन्नस है वजह?
'वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL)' टूर्नामेंट से पाकिस्तान लीजेंड्स की टीम बाहर हो गई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टीम को NOC देने पर कुछ शर्तें रखी थीं. शर्तों के पूरा न होने के कारण पाकिस्तान ने हटने का फैसला किया है.

जियो सुपर न्यूज के मुताबिक पाकिस्तान चैंपियंस के मालिक कामिल खान ने पीसीबी से अपने फैसले पर फिर से विचार करने की अपील की थी. हालांकि बोर्ड अपने फैसले पर डटा हुआ है. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि उनकी शर्तें नहीं मानी गईं हैंं. इसलिए पाकिस्तानी टीम हिस्सा नहीं लेगी.
पाकिस्तान को तीन अक्टूबर को बांग्लादेश चैंपियन के खिलाफ मैच खेलना था. हालांकि इस मैच को तकनीकी कारण बताकर स्थगित कर दिया गया. वहीं छह अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबला भी रद्द हो गया. इसके बाद टीम की तरफ से बयान जारी किया गया.
टीम ने अपने आधिकारिक बयान में कहा,
भारत से जुड़ा है मामलापाकिस्तान चैंपियंस को यह बताने में खेद हो रहा है कि इस साल हमारी टीम वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स में हिस्सा नहीं लेगी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड टीम को NOC देने के लिए तैयार नहीं है. इसी वजह से यह फैसला लिया गया है. हम पीसीबी के फैसले का सम्मान करते हैं. हम निराश हैं कि इस बार हमारे खिलाड़ी इस चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं होंगे. हम अपने सभी खिलाड़ियों, फैंस और समर्थकों का शुक्रिया कहना चाहते हैं.
यह पूरा मामला भारतीय टीम से जुड़ा हुआ है. इस विवाद की शुरुआत पिछले सीजन में हुई. टूर्नामेंट के ग्रुप मैच में भारत और पाकिस्तान का सामना होना था. पहलगाम अटैक और ऑपरेशन सिंदूर के बीच भारत ने मैच खेलने से इनकार कर दिया. आयोजकों ने इस मैच को रद्द कर दिया और दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया. लेकिन यह मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. सेमीफाइनल में एक बार फिर दोनों टीमों का सामना होना था. भारत ने यह मैच खेलने से भी इनकार कर दिया. मैच को रद्द किया गया और पाकिस्तान को सीधे फाइनल में एंट्री मिली. हालांकि फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा था.
यह भी - वेस्टइंडीज से मिली हार के बाद अब टीम इंडिया पर ICC का चाबुक, लिया ये तगड़ा एक्शन
साल 2025 में ही एक बोर्ड मीटिंग हुई. पीसीबी ने बैठक में आयोजकों पर पक्षपात करने का आरोप लगाया. बोर्ड का कहना था कि आयोजक 'हिपोक्रेट' हैं, जिन्होंने भारत का साथ दिया. दरअसल पीसीबी चाहता था कि भारत चैंपियंस की टीम और खिलाड़ी लिखित तौर पर माफी मांगें. लेकिन आयोजकों ने कमर्शियल चीजों के अलावा कोई भी शर्त मानने से इनकार कर दिया. उन्होंने साफ कहा कि वो किसी भी टीम को ऐसा करने के लिए मजबूर नहीं कर सकते. इसी से पाकिस्तान नाराज हो गया.
वीडियो: एशियन गेम्स के 7 वें दिन शूटिंग में भारत को एक और मेडल, एथलेटिक्स में पदकों की भरमार













