The Lallantop

चार साल की बच्ची ने 70 साल के बुजुर्ग का कफ सिरप पी लिया, नींद में ही मौत हो गई

Hardoi cough syrup overdose girl dies: 4 नवंबर की शाम 7:15 बजे कमरे में मौजूद 70 साल के किसी बुजुर्ग को खांसी आ रही थी. उन्होंने खांसी की दवाई ली और शीशी बराबर में रख दी. बच्ची पास में खेल रही थी. बोतल पर उसकी नजर गई और उसने बिना किसी को बताए कथित तौर पर दवा पी ली.

Advertisement
post-main-image
बच्ची कफ सिरप पीने के बाद सो गई थी. (Courtesy-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • उत्तर प्रदेश के हरदोई में चार साल की बच्ची ने गलती से बिना किसी को बताए खांसी की कफ सिरप पी ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
  • बच्ची ने कफ सिरप को जूस समझकर पिया क्योंकि घर में दवा खुली रखी थी और वह खेलते समय उसे देख लिया था।
  • मृत्यु के बाद डॉक्टरों ने बताया कि कफ सिरप में नींद की दवाएं होती हैं, जिससे छोटे बच्चों को गंभीर समस्या हो सकती है और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं दी जानी चाहिए।

उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक चार साल की बच्ची की कथित तौर पर कफ सिरप पीने से मौत हो गई. बच्ची ने बिना किसी को बताए गलती से दवाई को जूस समझकर पी लिया था. फिर वो सो गई और फिर कभी नहीं उठी. परिजनों को लगा कि उसे थकान की वजह से नींद आ रही होगी. लेकिन जब वो अगले दिन सुबह 10 बजे तक भी नहीं उठी, तो उसे घरवाले उसे अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया. बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Advertisement

बच्ची का नाम अलकाफिया है. परिवार में पिता सद्दाम, मां रेहाना, दादी शबीना और दो बहन हैं. वह मम्मी और दादी संग सांडी थाना क्षेत्र के पेराड़ी गांव गई थी. अलकाफिया की मौसी के घर गुरुवार 5 नवंबर को एक फंक्शन था.

बच्ची ने दवा पीने के बाद अम्मा को बताया था

इंडिया टुडे से जुड़े प्रशांत पाठक की रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक दिन पहले ही रिश्तेदार के घर गए थे. 4 नवंबर की शाम 7:15 बजे कमरे में मौजूद 70 साल के किसी बुजुर्ग को खांसी आ रही थी. उन्होंने खांसी की दवाई ली और शीशी बराबर में रख दी. बच्ची उनके पास में खेल रही थी. बोतल पर उसकी नजर गई और उसने बिना किसी को बताए कथित तौर पर दवा पी ली.

Advertisement

ये भी पढ़ें: कमरों में जाने के लिए सीढ़ी ही नहीं, बल्लियों पर टिकी छत, इतना 'एडवांस' स्कूल कहां है?

मृतक की दादी शबीना ने बताया, “घर में खांसी की दवा रखी हुई थी. बच्ची ने देख लिया और अनजाने में वह सिरप पी गई. पीने के बाद खुद आकर बोली कि ‘अम्मा’ मैंने खांसी की दवा पी ली है. शाम को करीब 7 बजे उसने दवा पी थी. उसके बाद वह थोड़ी देर खेली और फिर सो गई. दवा के नशे की वजह से वह पूरी रात उठी ही नहीं. सुबह जब हम उसे डॉक्टर के पास ले गए, तब तक स्थिति बहुत बिगड़ चुकी थी.”

डॉक्टर्स को नहीं मिली थी धड़कन 

रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार उसे गांव के ही एक डॉक्टर के पास लेकर गए थे. डॉक्टर ने हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी. मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी प्रभारी डॉ. अमित आनंद ने बताया,

Advertisement

“ये बच्ची अभी इमरजेंसी में आई थी. जांच करने पर पता चला कि बच्ची हमारे पास मृत अवस्था में ही लाई गई थी. कोई धड़कन हमें नहीं मिली. ECG करके कंफर्म किया था. परिजनों ने बताया कि उसने खांसी की दवा पी ली थी. बच्ची ने उसे पूरा पी लिया था.”

डॉ. अमित आनंद ने बताया कि कफ सिरप में नींद की दवाएं होती हैं. इससे छोटे बच्चों को गहरी नींद आने या सांस रुकने जैसी जानलेवा समस्याएं हो सकती हैं. सरकार और डॉक्टरों की गाइडलाइन के अनुसार, 10 साल से कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप देने से बचना चाहिए.

वीडियो: रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी 'रामायण', 'एनिमल' का रिकॉर्ड टूटा!

Advertisement