The Lallantop

सिराज को वेलिंगटन में मिलेगा चांस? दूसरे ODI में रोहित बदलना चाहेंगे अपना रिकॉर्ड

रोहित शर्मा 7 अक्टूबर को ग्राउंड पर उतरेंगे, तो क्रिकेट फैंस की नजरें उन पर होंगी. हिटमैन पहले ODI में खाता नहीं खोल पाए थे. दूसरे वनडे में उन पर कमबैक करने का प्रेशर रहेगा. यह दबाव इसलिए भी रहेगा, क्योंकि रोहित वेलिंगटन में कुछ खास नहीं कर पाए हैं. उन्होंने इस ग्राउंड पर 2 वनडे खेले हैं. इन दोनों ODI में रोहित डबल डिजिट में नहीं पहुंच पाए.

Advertisement
post-main-image
मोहम्मद सिराज को दूसरे ODI में खेलने का चांस मिल सकता है. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा ODI 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा जिसमें टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की बढ़त लेना चाहेगी।
  • पहले ODI में मोहम्मद सिराज नहीं खेले थे क्योंकि वे न्यूजीलैंड A के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट में व्यस्त थे, अब दूसरे ODI में उनके खेलने की संभावना है।
  • दूसरे ODI में भारत के मिडिल ऑर्डर की प्रदर्शन क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि पिछली बार के कोलैप्स से बचा जा सके।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा ODI 7 नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा. टीम इंडिया यह मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-0 का लीड लेना चाहेगी. 5 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम पहला मैच जीतकर 1-0 से आगे है. दूसरे वनडे में जब भारतीय टीम कीवियों के खिलाफ उतरेगी, तो प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिल सकता है. दूसरे मुकाबले में पेसर मोहम्मद सिराज को मौका मिलने की उम्मीद है.

Advertisement
दूसरे ODI में खेल सकते हैं सिराज

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला ODI 4 अक्टूबर को ऑकलैंड में खेला गया था. इस मैच में मोहम्मद सिराज नहीं खेले थे. मैच में उनके नहीं खेलने की वजह न्यूजीलैंड A खिलाफ दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट था. सिराज 31 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक क्राइस्टचर्च में खेले गए दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया A के लिए खेले थे.  इस मुकाबले में सिराज ने 4 विकेट लेकर अपनी बॉलिंग की धार दिखाई. ऐसे में उनका दूसरे वनडे में खेलना लगभग तय है.

मिडिल ऑर्डर कोलैप्स से बचना चाहेगा भारत

दूसरे ODI में भारत के मिडिल ऑर्डर पर नजर होगी. टीम इंडिया ने पहला वनडे भले 5 विकेट से जीता हो. लेकिन, मैच में भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर की परफॉर्मेंस निराशाजनक रही. 143 रनों का पीछा कर रही टीम इंडिया ने एक रन के अंदर 2 विकेट गंवा दिए.

Advertisement

विराट कोहली और अक्षर पटेल उस वक्त आउट हुए जब टीम इंडिया का स्कोर 124 रन था. इसके बाद 136 रनों पर भारत का पांचवां विकेट भी गिर गया था. यानी टीम इंडिया ने 12 रनों पर 3 विकेट खो दिए थे. दूसरे ODI में भारतीय मिडिल ऑर्डर के कोलैप्स से बचना चाहेगी. मिडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल और नमन धीर को और कंसिस्टेंसी दिखानी होगी.

गुरनूर और अंशुल मजबूत करना चाहेंगे दावेदारी

गुरनूर और अंशुल कंबोज ने पहले ODI में इम्पैक्टफुल बॉलिंग की. गुरनूर ने 9.2 ओवर्स में 44 रन देकर 3 विकेट लिए. जबकि, अंशुल ने 10 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 2 विकेट लिए. उन्हें बेहतरीन बॉलिंग के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. गुरनूर और अंशुल दूसरे ODI में भी दमदार बॉलिंग करना चाहेंगे. दोनों बॉलर्स की नजरें 2027 वर्ल्ड कप पर हैं. वर्ल्ड कप शुरू होने में अभी 11 महीने बाकी हैं. ऐसे में दोनों बॉलर्स वर्ल्ड कप टीम में अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहेंगे.

रोहित पर रहेंगी नजरें

7 अक्टूबर को जब रोहित शर्मा ग्राउंड पर उतरेंगे, तो क्रिकेट फैंस की नजरें उन पर होंगी. हिटमैन पहले ODI में खाता नहीं खोल पाए थे. दूसरे वनडे में उन पर कमबैक करने का प्रेशर रहेगा. यह दबाव इसलिए भी रहेगा, क्योंकि रोहित वेलिंगटन में कुछ खास नहीं कर पाए हैं. उन्होंने इस ग्राउंड पर 2 वनडे खेले हैं. इन दोनों ODI में रोहित डबल डिजिट में नहीं पहुंच पाए.

Advertisement

ये भी पढ़ें: बांग्लादेश जाएगी टीम इंडिया? BCCI और तमीम इकबाल के बीच बन गई बात!

हिटमैन ने वेलिंगटन में पहला वनडे 2014 में खेला. इस मुकाबले वह 4 रन बनाकर आउट हुए थे. इसके बाद 2019 में रोहित ने यहां पर दूसरा ODI खेला. इस मैच में वह 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. 7 अक्तूबर को रोहित तीसरी बार वेलिंगटन में खेलने उतरेंगे, तो वह अपना पुराना रिकॉर्ड बदलना चाहेंगे.  

फिलहाल, रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया था. तीन मैचों की इस सीरीज में हिटमैन ने एक सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी के जरिए 225 रन बनाए थे.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement