Ranveer Singh स्टारर Pralay की शूटिंग के दौरान बवाल क्यों मचा? Salman Khan की Maatrubhumi: May War Rest in Peace के दो राइटर्स अलग क्यों हो गए? क्या Vijay Sethupathi 54वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में बतौर प्रेजेंटर शामिल होने वाले हैं. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
रणवीर सिंह की 'प्रलय' के शूटिंग की वजह से क्यों टालने पड़े क्रिकेट मैच?
'प्रलय' की शूटिंग के चलते मुंबई के आज़ाद मैदान में होने वाले क्रिकेट मैच टालने पड़े.

# रणवीर सिंह की 'प्रलय' की शूटिंग के समय क्यों मचा बवाल?
रणवीर सिंह स्टारर 'प्रलय' की शूटिंग के चलते मुंबई के आज़ाद मैदान में होने वाले क्रिकेट मैच टालने पड़े. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, शूटिंग के लिए मैदान के इस्तेमाल से क्रिकेट एक्टिविटीज़ पर असर पड़ा. जिससे मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन यानी MCA नाराज़ हो गया. एसोसिएशन ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई और शूटिंग के चलते खिलाड़ियों की प्रैक्टिस को लेकर चिंता जताई.
# 'फीड' में रोसमंड पाइक की एंट्री
रोसमंड पाइक हॉरर फिल्म 'फीड' में नज़र आएंगी. वो इसे प्रोड्यूस भी कर रही हैं. लेस्ली हेडलैंड इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगी. इसकी स्क्रिप्ट डेनिएला आइजैक्स ने लिखी है. फिल्म 2022 की हॉरर फिल्म 'हैचिंग' से इंस्पायर्ड है.
# 'मातृभूमि' से अलग हुए दो बड़े नाम
सलमान खान की 'मातृभूमि' से डिफेंस जर्नलिस्ट शिव अरूर और राहुल सिंह ने अलग होने का ऐलान किया है. दोनों ने 'इंडियाज़ मोस्ट फियरलेस 3' किताब में 2020 के गलवान संघर्ष पर एक चैप्टर लिखा था. जिस पर फिल्म की कहानी तैयार होनी थी. लेकिन अपने साझा बयान में उन्होंने कहा कि फिल्म अब गलवान की उस घटना के दायरे से आगे निकल चुकी है.
# सलमान की 'मातृभूमि' की OTT डील होश फाख्ता कर देगी!
सलमान खान की 'मातृभूमि' लगातार ट्रोलिंग का सामना कर रही है. मगर अब खबरें आ रही हैं कि फिल्म की ओटीटी और सैटेलाइट डील 325 करोड़ रुपए में हुई. जियो स्टूडियो ने इन राइट्स को हासिल किया है. इस डील में फिल्म के OTT, सैटेलाइट टीवी और वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल राइट्स शामिल हैं. इसमें से 150 करोड़ रुपये की बेस वैल्यू सिर्फ वर्ल्डवाइड थिएट्रिकल राइट्स की मानी जा रही है. हालांकि, ये आंकड़े ट्रेड रिपोर्ट्स पर बेस्ड हैं. मेकर्स या जियो स्टूडियो की तरफ से इस डील की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
# गगन अरोड़ा के शो 'ढाई चाल' का टीज़र रिलीज़
गगन अरोड़ा के शो 'ढाई चाल' का टीज़र रिलीज़ हो गया. ये एक स्टूडेंट पॉलिटिक्स ऐप आधारित ड्रामा सीरीज़ है. जहां कॉलेज कैंपस की दुश्मनी और पावर की लड़ाई देखने को मिलेगी. सतीश कुमकुमनाथ नायर और नव निर्माण सिंह ने डायरेक्ट किया है. सीरीज़ 27 नवंबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.
# एमी अवॉर्ड्स प्रजेंट कर सकते हैं विजय सेतुपति
विजय सेतुपति 54वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में बतौर प्रेजेंटर शामिल हो सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो वो इस सेरेमनी में अवॉर्ड प्रेज़ेंट करने वाले पहले भारतीय एक्टर बन जाएंगे. ये सेरेमनी 23 नवंबर, 2026 को न्यूयॉर्क में होगी. हालांकि अभी तक इसको लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है.
वीडियो: 'हनुमान अंश' ने कमाई के मामले में रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को भी पीछे छोड़ दिया?










