The Lallantop

पाकिस्तान के 7 प्लेयर्स की छुट्टी, इंग्लैंड से हार के बाद दोनों कोच से कहा घर जाकर बैठो

लॉर्ड्स टेस्ट में मिली हार के बाद पाकिस्तान में हाहाकार मचा है. PCB ने टीम में बड़ा बदलाव किया है. बोर्ड ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 7 प्लेयर्स को बीच सीरीज से टीम से बाहर कर दिया. इसके अलावा, टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) और बॉलिंग कोच उमर गुल (Umar Gul) पर भी गाज गिरी. लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों से हराया था.

Advertisement
post-main-image
PCB ने बीच सीरीज से पाकिस्तान के 7 प्लेयर्स को टीम से बाहर कर दिया. (फोटो- Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद सात खिलाड़ियों को वापस बुलाकर और कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर तीसरे टेस्ट के लिए टीम में बदलाव किया है।
  • लॉर्ड्स टेस्ट में 194 रनों से मिली हार और सीरीज में 2-0 से पिछड़ने की स्थिति के कारण PCB ने टीम में बड़े स्तर पर बदलाव करने का निर्णय लिया था।
  • तीसरे टेस्ट के लिए PCB ने नई खिलाड़ियों को शामिल किया है और हेड कोच सरफराज अहमद तथा बॉलिंग कोच उमर गुल की जगह नए कोच नियुक्त किए गए हैं, जिससे टीम की रणनीति में बदलाव होगा।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शर्मनाक प्रदर्शन करने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने प्लेयर्स और कोचिंग स्टाफ के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. PCB ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 7 प्लेयर्स को बीच सीरीज से वापस पाकिस्तान बुला लिया है. जबकि, तीसरे टेस्ट के लिए 7 प्लेयर्स को रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया गया है. इसके अलावा, PCB ने कोचिंग स्टाफ पर भी हंटर चलाया. टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल की छुट्टी कर दी गई है.

Advertisement
PCB ने इन प्लेयर्स को रिलीज किया

हाल ही में खत्म हुए लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों से हराया था. इस शर्मनाक हार के बाद, PCB ने टीम में बदलाव करने का फैसला किया. इस बीच PCB ने कन्फर्म किया कि मोहम्मद रिजवान, इमाम उल हक, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद को लॉर्ड्स टेस्ट के बाद, वापस घर भेज दिया गया है. 31 अगस्त को PCB ने स्टेटमेंट जारी किया. जिसमें कहा गया,

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लॉर्ड्स टेस्ट के बाद 7 प्लेयर्स को टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया है.

Advertisement
7 प्लेयर्स की टीम में एंट्री

पाकिस्तान की टेस्ट टीम से बाहर किए गए 7 प्लेयर्स की जगह PCB ने नए 7 प्लेयर्स को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया है. इन 7 प्लेयर्स में से 5 खिलाड़ियों ने अभी तक टेस्ट में डेब्यू नहीं किया है. जिन प्लेयर्स को तीसरे टेस्ट के लिए टीम में जगह मिली है, उनमें सैम अयूब और अब्दुल्लाह फजल भी शामिल हैं. अयूब और अब्दुल्लाह पहले भी टेस्ट खेल चुके हैं. जबकि, अराफात मिन्हास, मोहम्मद इमरान जूनियर, साद बेग, मोहम्मद इमरान और रजाउल्लाह के पास टेस्ट खेलने का अनुभव नहीं हैं.

हेड कोच और बॉलिंग कोच की जगह कौन?

PCB ने टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को रिलीज कर दिया है. सरफराज को वाइट बॉल हेड कोच माइक हेसन ने रिप्लेस किया. जबकि, उमर गुल की जगह एशले नॉफ्के को बॉलिंग कोच बनाया गया है.

टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की स्थिति

इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान टीम 2-0 से पीछे हैं. टीम पर क्लीन स्वीप होने का खतरा मंडरा रहा है. टेस्ट सीरीज में बाबर आजम की टीम बैक फुट पर रही है. टीम ने बैटिंग और बॉलिंग में काफी निराश किया है. लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हराया था. 

Advertisement

जबकि, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 194 रनों से पीटा. लॉर्ड्स टेस्ट हारने के बाद, पाकिस्तान की सीरीज में 2-0 से पिछड़ गई. इसके बाद, PCB ने तीसरे टेस्ट के लिए टीम में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया.

ये भी पढ़ें: 35 साल के क्रुणाल पंड्या की टीम इंडिया में होगी वापसी?

तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान की टीम:-

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा टेस्ट 9 सितंबर से बर्मिंघम में खेला जाएगा. तीसरे टेस्ट के लिए पाकिस्तान की टीम:-

बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अब्दुल्ला शफीक, अराफात मिन्हास, अजान अवैस, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, मुहम्मद इमरान, मोहम्मद इमरान जूनियर, मुहम्मद गाजी घोरी (विकेटकीपर), रजाउल्लाह, साद बेग (विकेटकीपर), सैम अयूब, साजिद खान, सऊद शकील, शान मसूद और उबैद शाह. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement