The Lallantop

2007 PAK-SA सीरीज में थे बॉल बॉय, अब संभालेंगे टीम की कप्तानी

पाकिस्तान में फिर लौटा क्रिकेट.

Advertisement
post-main-image
बाबर आज़म, क्विंटन डी कॉक. फोटो: PCB Twitter
26 जनवरी से पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच कराची में पहले टेस्ट मैच की शुरुआत होने जा रही है. पाकिस्तान क्रिकेट के लिये एक ऐतिहासिक टेस्ट मैच होगा. 2009 में श्रीलंकाई टीम पर हुए हमले के बाद किसी भी बड़ी टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. साउथ अफ्रीका 14 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट मैच खेलने जा रहा है. पाकिस्तान में क्रिकेट की पुन: वापसी के लिहाज़ से देखे तो इस सीरीज पर सबकी निगाहें टिकी हैं. दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच चार फरवरी से रावलपिंडी में खेला जाएगा. जिसके बाद दोनों टीमें लाहौर में तीन T20 मैच खेलेंगे. बॉल बॉय से कप्तानी का सफर: पाकिस्तान क्रिकेट के लिए ये मैच इसलिये भी खास है क्योंकि इस मैच में बाबर आज़म पहली बार कप्तानी करने उतरेंगे. लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी के पिछ्ली बार जब साउथ अफ्रीकन टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया था. तब बाबर आज़म बाउंड्री लाइन के बाहर बॉल-बॉय की ड्यूटी निभा रहे थे. आज बाबर आज़म पाकिस्तान के ही नहीं बल्कि दुनिया के टॉप बल्लेबाजों में से एक जाने जाते हैं. गौरतलब है कि बाबर आज़म को पिछ्ले महीने पाकिस्तान टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था. न्यूजीलैंड सीरीज में वो चोटिल हो गए थे जिसके कारण उन्हें कप्तानी करने के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ा. लेकिन बाबर आज़म के लिए ये खुशी की बात है कि उन्हें अपने देश में कप्तानी करने का मौका मिलेगा. बाबर आज़म की गैर मौजूदगी में पाकिस्तान टीम न्यूजीलैंड में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी और 2-0 से सीरीज हार गई थी. वहीं, साउथ अफ्रीकन टीम जीत के साथ पाकिस्तान आई है. साउथ अफ्रीका ने अपने घर पर श्रीलंका को 2-0 से मात दी थी. पाकिस्तान के खिलाफ साउथ अफ्रीका का रिकॉर्ड कैसा है: रिकॉर्ड की बात करें तो साउथ अफ्रीकन टीम पाकिस्तान के खिलाफ हमेशा अच्छा प्रदर्शन करती है.  पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए 26 टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने 15 मैच जीते हैं और चार मुकाबले हारे हैं. वहीं 7 मैच ड्रॉ रहे हैं. कराची में साउथ अफ्रीकन टीम पाकिस्तान पर हावी रही है. 2007 में इस ग्राउंड पर साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 160 रनों के बड़े अंतर से हराया था. पाकिस्तान में साउथ अफ्रीकन टीम का ये चौथा दौरा है. 1997 में हुई पहली सीरीज को साउथ अफ्रीका ने 1-0 से जीता था. वहीं, 2003 में पाकिस्तान ने 1-0 से सीरीज पर कब्जा जमाया था. आखिरी बार 2007 में साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को 1-0 से हराया. 2007 में कराची में खेले गए पहले टेस्ट मैच में तेज़ गेंदबाज़ डेल स्टेन ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट लिये थे. पाकिस्तान की तरफ से उस सीरीज में सबसे ज्यादा रन युनुस खान ने बनाए थे (265). युनुस खान वर्तमान में पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजी कोच हैं.
इस खबर के लिए रिसर्च किया है हमारे इंटर्न रितेश राज ने.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement