एशियन गेम्स शुरू होने में अब 10 ही दिन बचे हैं. इस मल्टीस्पोर्ट्स इवेंट से पहले उसके आयोजक मुश्किल में पड़ गए हैं. मेजबान शहर नगोया इस समय बाढ़ के पानी में डूबा नजर आ रहा है. शहर में जमकर बारिश हुई है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. लगभग 3,500 लोगों को इमरजेंसी सेंटर्स में शरण लेनी पड़ी है. सिर्फ यही नहीं, शहर की कई सड़कें और सबवे सर्विस भी बंद हो गई हैं.
एशियन गेम्स से 10 दिन पहले नगोया में बाढ़, पहले पहुंचे खिलाड़ियों को शिफ्ट किया गया
एशियन गेम्स के लिए जो खिलाड़ी और स्टाफ पहले ही नगोया पहुंच गए थे वह भी मुश्किल में पड़ गए हैं. मेयर इचिरो हिरासावा ने बताया कि लगभग 400 खिलाड़ी और स्टाफ नगोया में थे.

एशियन गेम्स के लिए जो खिलाड़ी और स्टाफ पहले ही नगोया पहुंच गए थे, वे भी मुश्किल में पड़ गए. मेयर इचिरो हिरासावा ने बताया कि लगभग 400 खिलाड़ी और स्टाफ नगोया में थे. ये सभी गार्डन पियर में रुके थे. भारी बारिश के बीच इन सभी को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कर दिया गया. बाद में उन्हें वापस लौटने की अनुमति दे दी गई. भारतीय दल अभी तक एशियन गेम्स के लिए रवाना नहीं हुआ है.
एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, एशियन गेम्स के कई वेन्यू की छतें चू रही हैं. हालांकि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है. आयोजकों को उम्मीद है कि जो कुछ परेशानियां हुई हैं, उन्हें समय रहते दूर कर लिया जाएगा. उन्हें यकीन है कि इस बाढ़ का खेलों पर कोई असर नहीं होगा.
सोशल मीडिया पर नगोया बाढ़ की कई वीडियो वायरल हुई हैं. वीडियो में सड़कें पानी में डूबी नजर आ रही हैं.
यह भी पढ़ें- तिलक को वैभव ने उन्हीं के अंदाज में दिया जवाब! दोनों के बीच अब क्यों हुई जुबानी जंग?
एशियन गेम्स में भारतीय दलआपको बता दें कि एशियन गेम्स की शुरुआत 19 सितंबर से होगी और यह खेल 4 अक्टूबर तक चलेंगे. भारत का 503 सदस्यीय दल जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स में हिस्सा लेगा. खिलाड़ियों के अलावा 246 अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ की टीम भी उनके साथ जापान जाएगी. भारत के दल में कुल 768 सदस्य हैं.
इसमें सबसे बड़ा दल एथलेटिक्स का है जिसमें 79 खिलाड़ी शामिल हैं. एथलेटिक्स को भी सबसे ज्यादा 31 सदस्यीय सपोर्ट स्टाफ मिला है. इसमें 20 कोच शामिल हैं, जिनकी अगुआई नेशनल कोच पी. राधाकृष्णन करेंगे.
इस बार भारत की महिला और पुरुष दोनों टीमें क्रिकेट में चुनौती पेश करेंगी. एशियन गेम्स 2022 में भारत चौथे स्थान पर रहा था. भारत के खाते में कुल 107 मेडल आए थे, जिसमें 28 गोल्ड मेडल शामिल थे. भारत तब चौथे स्थान पर रहा था.
वीडियो: पंजाब में नाम कटने के बाद दिल्ली की वोटर लिस्ट में जुड़ा राघव चड्ढा का नाम













