टीम इंडिया के स्पिनर कुलदीप यादव ने कमाल कर दिया. इंग्लैंड में चल रही काउंटी चैंपियनशिप के डिविजन-1 के मैच में उन्होंने शानदार बॉलिंग की. उन्हें भले ही टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए स्ट्रगल करना पड़ रहा हो. लेकिन, काउंटी में वो टॉप फॉर्म में नज़र आए हैं. हेडिंग्ले में यॉर्कशर के लिए खेलते हुए कुलदीप ने एसेक्स के 10 विकेट झटके. ये उनके फर्स्ट क्लास करियर का पहला टेनफर है. इस शानदार प्रदर्शन से उन्होंने एक बार फिर टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर को एक स्ट्रॉन्ग मैसेज भेजा है.
कुलदीप का इंग्लैंड में कहर! काउंटी चैंपियनशिप मैच में झटके 10 विकेट
County Cricket Championship : टीम इंडिया के स्पिनर Kuldeep Yadav ने Essex के खिलाफ शानदार बॉलिंग की. उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप के डिविजन 1 मैच के दौरान 10 विकेट झटके. पहली इनिंग्स में उन्होंने 4 और दूसरी में 6 विकेट हासिल की.

लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए इस मुकाबले में कुलदीप ने पहली इनिंग्स में 70 रन देकर 4 विकेट झटके. उनके इस शानदार स्पेल के दम पर यॉर्कशर ने एसेक्स को पहली इनिंग्स में 171 रनों पर समेट दिया. वहीं, दूसरी इनिंग्स में उन्होंने और घातक बाॅलिंग की. महज 50 रन देकर उन्होंने 6 बैटर्स को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. इसके कारण एसेक्स की दूसरी पारी महज 113 रनों पर सिमट गई. कुलदीप के इस शानदार स्पेल के दम पर यॉर्कशर ने ये मुकाबला 106 रनों से अपने नाम कर लिया.
मैच के दौरान कुलदीप ने सिर्फ अपनी बॉलिंग से प्रभावित नहीं किया. उन्होंने अपनी बैटिंग से भी पहली इनिंग्स में इंपैक्ट डाला. यॉर्कशर ने पहली इनिंग्स में 390 रन बनाए. इस दौरान कुलदीप ने भी 36 रनों की पारी खेली. कुलदीप ने इसके लिए 94 गेंदों का सामना किया. उनकी इस पारी में 4 चौके भी शामिल थे. इसके बाद गेंद से उन्होंने एसेक्स के बैटर्स को लगातार परेशान किया.
ये भी पढ़ें : कोच हेसन को बता दिया इंडिया का एजेंट? पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने उठाया वफादारी पर सवाल
कुलदीप ने मैच के बाद क्या कहा?हेडिंग्ले में स्पिनर्स को खूब मदद मिल रही थी. मैच के बाद कुलदीप ने कहा,
हेडिंग्ले की पिच पर बॉलिंग करते समय ज्यादा तेजी से बॉल डालने की जरूरत नहीं पड़ रही थी. पिच में पहले से स्पीड मौजूद थी. बॉल टिप्पा खाने के बाद बैटर्स के लिए मुश्किल पैदा कर रही थी. वहीं, इंडिया में पिचेेज स्लो होती हैं. इसके कारण बैटर्स को ज़्यादा मौका मिल जाता है. इंग्लैंड में एक्स्ट्रा पेस के कारण बैटर्स के बैकफुट पर जाने पर विकेट के पीछे, स्लिप या शॉर्ट लेग पर कैच का मौका बन जाता है.
कुलदीप को इन दिनों टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ रहा है. श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भी उन्हें सिर्फ गॉल में मौका मिला. इस मुकाबले में भी वो कुछ खास इंपैक्ट नहीं डाल सके. दोनों इनिंग्स में उन्हें सिर्फ एक सफलता मिली. इसके बाद उनकी जगह कोलंबो टेस्ट में सारांश जैन को मौका मिला. हालांकि, सारांश भी बहुत सफल नहीं रहे. लेकिन, अब इंग्लैंड में उनके प्रदर्शन ने एक बार फिर उनके लिए टीम इंडिया में वापसी का रास्ता खोल दिया है.
वो भले अफगानिस्तान के खिलाफ T20I सीरीज और एशियन गेम्स में टीम का हिस्सा नहीं हों. लेकिन, वो इस दौरान भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली ODI सीरीज का हिस्सा जरूर हो सकते हैं. साथ ही न्यूजीलैंड में इंग्लैंड जैसी कंडिशंस होती हैं. ऐसे में कुलदीप के लिए उस दौरे में भी मौका मिल सकता है.
वीडियो: पाकिस्तान की हार पर PCB चीफ मोहसिन नकवी की बात सुन पाकिस्तानी फैन्स का भड़कना तय है











