जेल में बंद जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जब्त किए गए मोबाइल फोन में कई अश्लील वीडियो मिले हैं. हासन के पूर्व सांसद रेवन्ना यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सजा काट रहे हैं. रेवन्ना को जेल में एक मोबाइल फोन, सिम कार्ड, चार्जर और पेन ड्राइव पहुंचाई गई थी. यह सारा सामान जेल के एक कर्मचारी समेत 5 लोगों की मिलीभगत से अंदर पहुंचाया गया.
प्रज्ज्वल रेवन्ना जेल में पॉर्न देख रहा था? जब्त फोन में कई अश्लील वीडियो मिले
पुलिस के मुताबिक, फोन के लिए 70 हजार रुपये और सिम के लिए 30 हजार रुपये दिए गए. यहां तक आरोप है कि एक कैदी ने सिम कार्ड अपने मुंह में छिपाकर रेवन्ना तक पहुंचाया. जेल वार्डन पर भी मोबाइल, चार्जर और पेन ड्राइव पहुंचाने का आरोप है. अब पुलिस ने जेल कर्मचारी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने सभी पांच लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है. जांच करने वालों का कहना है कि रेवन्ना ने कथित तौर पर जेल में मोबाइल पहुंचाने के लिए 70,000 रुपये दिए थे. साथ ही उसने सिम कार्ड के लिए 30,000 रुपये दिए थे. आरोप ये भी है कि जेल वार्डन प्रकाश गावड़े ने खुद रेवन्ना तक मोबाइल फोन पहुंचाया था. वहीं डीजे हल्ली मामले के आरोपी एक कैदी मोहम्मद तौसीफ ने सिम कार्ड को अपने मुंह में छिपाकर रेवन्ना तक पहुंचाया.
मोबाइल देने के बाद गावड़े और भी कई बार रेवन्ना से मिला. इसी दौरान उसने रेवन्ना को फोन का चार्जर और पेन ड्राइव सौंपे थे. हालांकि जेल वार्डन गावड़े का इतिहास भी ऐसा ही रहा है. वो पहले भी जेल में गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार और सस्पेंड किया जा चुका था. इससे पहले अगस्त में सेंट्रल क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने रेवन्ना की बैरक में छापा मारा था. अधिकारियों ने तब मोबाइल फोन, सिम कार्ड, चार्जर और पेन ड्राइव जब्त किए थे. इसके बाद रेवन्ना और उसके साथ जेल में बंद प्रताप राय के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी.
हालांकि, राय ने किसी भी तरह की मिलीभगत से इनकार किया था. उसने कहा कि उसके बैरक में आने से पहले से ही रेवन्ना मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था. एक जांच अधिकारी ने TOI को बताया,
प्रज्वल रेवन्ना कौन है?नवीन और सिद्दीकी ने फोन और सिम का इंतजाम किया. वहीं मंजूनाथ ने इन लोगों को प्रज्वल और गावड़े से मिलवाया. उन चार प्राइवेट लोगों और प्रज्वल ने बताया कि मोबाइल और सिम के पैसे देने के अलावा उन्होंने गावड़े को 1 लाख रुपये (मोबाइल के लिए 70,000 रुपये और सिम के लिए 30,000 रुपये) दिए थे.
प्रज्वल जनता दल (सेक्युलर) पार्टी का पूर्व सांसद है. वह एक मजबूत पॉलिटिकल फैमिली से आता है और अगस्त 2025 से उम्रकैद की सजा काट रहा है. रेप के कई मामलों, ब्लैकमेलिंग और अपहरण के मामले में उसे दोषी माना गया था.
(यह भी पढ़ें: रेपिस्ट पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की जेल में मौज, फोन में मिले 90 पॉर्न वीडियो)
यह पूरा मामला अप्रैल 2024 में लोकसभा चुनाव से पहले सामने आया था. प्रज्वल के घर में काम करने वाली एक महिला ने उस पर यौन हिंसा का आरोप लगाया था. जांच हुई तो कई और मामले सामने आए. कई महीनों की जांच और कोर्ट-कचहरी के बाद प्रज्वल को अगस्त 2025 को दोषी ठहराया था.
वीडियो: उम्रकैद की सजा काट रहे रेपिस्ट रेवन्ना के पास मिला मोबाइल, आपत्तिजनक वीडियो मिले












