ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel), साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ भारत (India) के दूसरे सबसे सफल स्पिनर हैं. उन्होंने T20I में प्रोटियाज के खिलाफ ज्यादातर मैचों में बेहतर प्रदर्शन किया है. वह मेनली बॉलर के तौर पर खेलते हैं. लेकिन, बैट से परफॉर्म करने की काबिलियत रखते हैं. पिछले कुछ समय से अक्षर टीम का रेगुलर हिस्सा रहे हैं. 22 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 8 मैच में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से चल रहा है. टीम इंडिया ने मैच की प्लेइंग-11 में अक्षर पटेल को शामिल नहीं किया. अक्षर को प्लेइंग-11 से इग्नोर करना क्या टीम इंडिया को महंगा पड़ेगा?
अक्षर पटेल को अहमदाबाद में इग्नोर कर क्या टीम इंडिया ने कर दी गलती?
साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ सुपर 8 मैच में अक्षर पटेल (Axar Patel) को मौका नहीं मिला. टी20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार है.


साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-8 जैसे अहम मुकाबले में टीम मैनेजमेंट ने वॉशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) पर भरोसा किया. उन्हें अक्षर पटेल की जगह टीम में शामिल किया गया. इससे पहले, नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी ग्रुप मैच में भी अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली थी. उस मुकाबले में भी वॉशिंगटन सुंदर खेले थे. हालांकि, नीदरलैंड्स के खिलाफ वह काफी महंगे रहे. उन्होंने 4 ओवर में 36 रन दिए और विकेट नहीं ले पाए थे. वहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उन्होंने दो ओवर में 17 रन दिए. मैच में उन्हें कोई सफलता भी नहीं मिली.
ये भी पढ़ें: विल जैक्स ने एक ओवर में पलट दी बाजी, श्रीलंका को भारी पड़ जाएगी ये गलती!
वहीं, अक्षर पटेल ने टी20 वर्ल्ड कप में अब तक जितने मैच खेले हैं, उन सभी मुकाबलों में विकेट लिए. उन्होंने इस वर्ल्ड कप में तीन मैच खेले हैं, जिनमें 6 विकेट लिए. अक्षर पटेल ने यूएसए, नामीबिया और पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने हर मुकाबले में 2-2 विकेट लिए.
अक्षर पटेल इंजर्ड नहीं हैं और न ही उनकी तबीयत खराब है. वह पूरी तरह से फिट हैं. वह मैच में परफॉर्म भी कर रहे हैं. इसीलिए, सुपर 8 मैच के टॉस के दौरान, जब सूर्यकुमार यादव से अक्षर पटेल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने गोल-मोल जवाब दिया. इस दौरान सूर्या ने कहा,
यह अक्षर पटेल के लिए हार्ड कॉल है. हम सेम टीम के साथ जा रहे हैं. यह डिसीजन रणनीति के तहत लिया गया है.
टी20 इंटरनेशनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अक्षर पटेल का रिकॉर्ड शानदार है. उन्होंने प्रोटियाज के विरुद्ध गेंद के अलावा, बल्ले से भी धमाल मचाया है. वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के दूसरे सक्सेसफुल स्पिनर हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 18 मैचों में 13 विकेट लिए हैं. उनकी बेस्ट परफॉर्मेंस 6 रन पर 2 विकेट है. इसके अलावा, उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 170 रन बनाए हैं. अक्षर के इस रिकॉर्ड से पता चलता है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ वह कारगर प्लेयर हैं. सुपर 8 मैच में उन्हें मौका न देना, टीम इंडिया को महंगा पड़ सकता है.
वीडियो: भारत ने जीता U19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी चमके












.webp?width=275)


.webp?width=120)


.webp?width=120)
