The Lallantop

आयरलैंड नहीं जाएंगे नीतीश रेड्डी, चोट के बाद हुए बाहर, कौन होगा रिप्लेसमेंट?

Nitish Reddy ruled out: नीतीश रेड्डी अब आयरलैंड के साथ होने वाली टी-20 सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. पहले उनकी चोट के बारे में मार्ने मॉर्केलने ने कहा था कि यह ज्यादा गंभीर नहीं है.

Advertisement
post-main-image
नीतीश कुमार रेड्डी टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं. (Photo-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारतीय ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं क्योंकि उनकी बायीं जांघ की मांसपेशियों में सूजन और रेशे टूटने का पता MRI से चला है।
  • नीतीश रेड्डी को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में गेंदबाजी के दौरान चोट लगी थी, क्योंकि उन्होंने अपनी रफ्तार बढ़ाई थी जिससे उनका शरीर उभरती मांग के अनुकूल नहीं रह पाया।
  • नीतीश रेड्डी के रिप्लेसमेंट का अभी तक कोई ऐलान नहीं हुआ है, जबकि उनकी चोट से कम से कम चार हफ्ते तक उनकी अनुपस्थिति की संभावना जताई जा रही है।

भारतीय ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान रेड्डी चोटिल हो गए थे. इसके बाद वह उस सीरीज का कोई मैच नहीं खेले. अब खबर आई है कि वह आयरलैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज से भी बाहर हो गए हैं. टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्केलने कुछ दिन पहले कहा था कि उनकी इंजरी बहुत सीरियस नहीं है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
नीतीश रेड्डी हुए सीरीज से बाहर

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में नीतीश रेड्डी को हार्दिक पंड्या की जगह मौका मिला था. हार्दिक 10 ओवर का स्पैल डालने के लिए पूरी तरह से फिट नहीं थे. उन्हें फिटनेस साबित करते हुए चोट लग गई थी. नीतीश रेड्डी वनडे सीरीज खेलते हुए चोटिल हो गए. न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मेडिकल बुलेटिन में कहा गया ,

नीतीश कुमार रेड्डी आयरलैंड सीरीज से बाहर हैं. MRI से पता चला है कि उनकी बायीं जांघ की मांसपेशियों में सूजन है और उसके रेशे टूट गए हैं. उन्हें आगे आकलन के लिए सीओई जाने को कहा गया है. 

Advertisement

रेड्डी को ठीक होने में कम से कम चार हफ्ते लगेंगे. इससे ज्यादा समय भी लग सकता है.  इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, नीतीश रेड्डी की चोट की वजह उनकी गेंदबाजी है. रेड्डी अपनी गेंदबाजी के लिए स्टेफन जोन्स के साथ काम कर रहे हैं. उन्होंने बीते कुछ समय में अपनी रफ्तार 120 किमी प्रति घंटा से बढ़ाकर 130 किमीप्रति घंटे तक पहुंचाई है. उनका शरीर इस तरह की डिमांड के साथ एडजस्ट नहीं कर पा रहा है.

यह भी पढ़ें- मानव सुथार ने काउंटी डेब्यू में किया कमाल, 2 मैचों में निकाले 11 विकेट 

रिप्लेसमेंट का नहीं हुआ है ऐलान

आयरलैंड दौरे पर नीतीश कुमार रेड्डी के रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी नहीं हुआ है. फिलहाल ऑलराउंडर सूर्याश शेड्गे का नाम सबसे आगे है. शेड्गे IPL 2026 में पंजाब किंग्स का हिस्सा थे. उन्होंने 8 मुकाबलों में 175 के शानदार स्ट्राइक-रेट के साथ 158 रन बनाए.  हाल ही में खत्म हुई ट्राई नेशन वनडे सीरीज में उन्होंने 26, 40 और 72 रन की पारियां खेली. 

Advertisement

 आयरलैंड के लिए भारतीय क्रिकेट टीम दो अलग-अलग ग्रुप में ट्रैवल कर रही है. 23 जून को पहले बैच में अक्षर पटेल, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा शामिल हैं. वहीं टीम का दूसरा बैच बुधवार को मुंबई से रवाना होने वाला है. 

वीडियो: भारत में जन्मे निखिल चौधरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए खेलेंगे?

Advertisement