The Lallantop

तेज प्रताप के घर से 20 लाख कैश, सोना, लैपटॉप, 4 आईफोन चोरी, साथ रहने वाले ने ही लूट लिया!

तेज प्रताप यादव ने अपने PA मोतीलाल राय पर चोरी का आरोप लगाया है. उन्होंने शिकायत में बताया कि उनके घर से उनकी पार्टी के 20 लाख रुपये, महंगे लैपटॉप, गहने और कुछ चीज़ें गायब हैं. उन्होंने पटना के सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

Advertisement
post-main-image
तेज प्रताप यादव ने अपने PA पर चोरी का आरोप लगाया है. (फोटो-फेसबुक)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तेज प्रताप यादव ने अपने PA मोतीलाल राय पर आरोप लगाया है कि उनके घर से 20 लाख रुपये कैश और कई कीमती सामान चोरी हो गए हैं और उन्होंने पटना के सचिवालय थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
  • 22 जून को रात करीब साढ़े 11 बजे, दो लोगों ने मोतीलाल राय को बैग लेकर घर की बाउंड्री फांदते देखा था, जिसके बाद तेज प्रताप ने उन पर चोरी का आरोप लगाया और मामला राजनीतिक स्वरूप भी ले चुका है।
  • पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और तेज प्रताप ने FIR दर्ज कर आरोपी को पकड़ने तथा चोरी की गई वस्तुएं वापस पाने की मांग की है, मॉतीलाल राय ने अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

जनशक्ति जनता दल (JJD) के नेता और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे तेज प्रताप यादव ने अपने PA पर चोरी का आरोप लगाया है. आरोप है कि उनके घर से 20 लाख रुपये कैश और कई कीमती सामान गायब हो गए हैं. उन्होंने इस मामले को लेकर पटना के सचिवालय थाने में शिकायत भी कर दी है.

Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े पत्रकार रोहित सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, तेज प्रताप यादव का कहना है कि घर की अलमारी से करीब 20 लाख रुपये कैश, दो तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, चार ड्रोन, दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक, एक लेनेवो लैपटॉप और चार iPhone 17 Pro Max रखे थे, जो अब गायब हैं. तेज प्रताप का दावा है कि चोरी हुए 20 लाख रुपये पार्टी फंड के थे. 

PA पर शक क्यों? 

चोरी का आरोप उनके PA मोतीलाल राय पर लगा है. शिक़ायत में कहा गया है कि 22 जून की रात करीब साढ़े 11 बजे, दो लोगों ने मोतीलाल राय को एक बैग के साथ घर की बाउंड्री फांदकर निकलते हुए देखा था. तेज प्रताप ने उन्हें इस मामले का गवाह बताया है. 

Advertisement
REPORT
तेज प्रताप यादव की शिकायत. 

चूंकि पैसे पार्टी फंड के थे इसलिए मामला सिर्फ चोरी का नहीं है. ये राजनीतिक मामला भी बन गया है. इसलिए तेज प्रताप ने पुलिस से FIR दर्ज कर जल्द से जल्द जांच करने, आरोपी को पकड़ने और गायब हुए पैसे और सामान को वापस दिलाने की मांग की है. फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है. अब तक मोतीलाल राय ने भी इन आरोपों पर कोई आधिकारिक जवाब नहीं दिया है.

ये भी पढ़ें: तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज में नहीं आए तेजस्वी, फिर बड़े भाई ने चुटकी ले ली

मोतीलाल राय के फेसबुक पेज के मुताबिक, उन्होंने तेज प्रताप यादव के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं. वे परिवार के कुछ निजी कार्यक्रमों में भी नज़र आए. कुछ तस्वीरों में वे परिवार के अन्य सदस्य जैसे पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ भी देखे जा सकते हैं. 

Advertisement

वीडियो: अनुष्का यादव के भाई ने तेज प्रताप पर क्या आरोप लगाए?

Advertisement