The Lallantop

Tata Electronics पर साइबर हमला, Apple और Tesla के सीक्रेट बाहर आने का दावा!

Tata Electronics पर बड़ा साइबर अटैक (Tata Electronics hit by cyber attack) हुआ है. कंपनी ने भी इस हमले की पुष्टि की है. कंपनी ने साइबर अटैक की पुष्टि करते हुए कहा कि इसका असर हमारे बिजनेस पर किसी भी तरह से नहीं पड़ा है.

Advertisement
post-main-image
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स पर साइबर हमला (तस्वीर साभार: रॉयटर्स)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने साइबर हमले की पुष्टि की है जिसमें 630 GB से अधिक डेटा और 2,04,000 से ज्यादा दस्तावेज लीक हुए हैं, जिनमें Apple और Tesla से संबंधित जानकारी शामिल है।
  • यह साइबर हमला 'वर्ल्ड लीक्स' नामक फिरौती मांगने वाले समूह द्वारा किया गया, जिसने Apple और Tesla के गोपनीय दस्तावेजों को सार्वजनिक किया, और इससे पहले टाटा ग्रुप की कंपनियों पर भी हमला हो चुका है।
  • टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने कहा है कि इस घटना का उनके व्यवसाय पर कोई असर नहीं पड़ा है और सभी कारोबार बिना किसी बाधा के चल रहे हैं, जबकि Apple की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Tata Electronics पर साइबर हमला (Tata Electronics hit by cyber attack) हुआ है. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, जो भारत में Apple के लगभग एक-तिहाई iPhone बनाती है, ने साइबर हमले की पुष्टि की है. यह हमला तब हुआ जब 'वर्ल्ड लीक्स' नाम के फिरौती मांगने वाले ग्रुप ने Apple और Tesla की गोपनीय फाइलें होने का दावा करते हुए डेटा पोस्ट किया था. इसमें 630 GB से ज़्यादा साइज़ के 2,04,000 से ज़्यादा डॉक्यूमेंट्स शामिल हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने रॉयटर्स को दिए एक बयान में कहा, 

"कुछ हफ़्ते पहले, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने हमारे कुछ सिस्टम पर साइबर सुरक्षा से जुड़ी एक घटना का पता लगाया था. हमने तुरंत अपने प्रोटोकॉल लागू किए. इस घटना का हमारे अलग-अलग बिज़नेस के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा है, हमारे सारे कारोबार बिना किसी रुकावट के चल रहे हैं."

Advertisement
Tata-Tesla-Apple का सीक्रेट डेटा

जो आपके लगे कि टाटा और ऐप्पल के बीच में टेस्ला कहां से आ गया तो इंडिया में एलन मस्क की कंपनी के लिए टाटा ही पार्ट्स बनाती है. टाटा और ऐप्पल की साझेदारी तो हमें पता ही है. टाटा, चीन के बाहर Apple के सबसे अहम मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर्स में से एक के तौर पर उभर रहा है. रॉयटर्स के लिए 'वर्ल्ड लीक्स' पर टाटा की फाइलों की समीक्षा करने वाले भारतीय साइबर-सिक्योरिटी रिसर्चर राजशेखर राजहरिया ने कहा कि लीक डेटा में ईमेल, कई सालों के इवेंट लॉग और विदेशी नागरिकों समेत कर्मचारियों के पासपोर्ट की कॉपी भी शामिल हैं.

APPLE 'FACTORYDATA

फ़ाइलों में iPhone के सर्किट बोर्ड के निरीक्षण से जुड़ी जानकारी, फ़ैक्टरी का डेटा और कर्मचारियों के पासपोर्ट की स्कैन कॉपी भी शामिल हैं. इनके अलावा, बहुत सारे ईमेल और Tata Electronics के दूसरे ग्राहकों की फ़ाइलें भी इसमें मौजूद हैं. वेबसाइट पर मौजूद एक डेटाबेस में कई कथित ऐप्पल फाइलें और फोल्डर दिखाए गए हैं, जिनमें से कुछ का शीर्षक "com.apple.factorydata" है, और कुछ दस्तावेज़ ऐसे भी हैं जिसमें "मटेरियल स्पेसिफिकेशन" का उल्लेख है.

Tata Electronics hit by cyber breach
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स पर साइबर हमला (तस्वीर साभार: International Cyber Digest)
TESLA का 'TRADE SECRET'

वर्ल्ड लीक्स डेटाबेस के एक फ़ोल्डर का नाम "NV36 चार्जपोर्ट कंट्रोलर नॉर्थ अमेरिका" है. माना जा रहा है कि यह टेस्ला की मॉडल Y SUV के अपग्रेडेड वर्जन में इस्तेमाल होने वाले पार्ट्स से जुड़ा हो सकता है. एक अन्य कथित टेस्ला 2023 दस्तावेज़, जिसे'TRADE SECRET' के रूप में बताया गया है, इसमें प्रोजेक्ट हाइलैंड के कुछ चित्र दिखाए गए हैं - जो कंपनी के संशोधित मॉडल 3 सेडान का इंटरनल कोडनेम है. इस पूरे मसले पर अभी तक ऐप्पल की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने किसी किस्म की फिरौती की मांग से भी इंकार किया है.

Advertisement
Tata Electronics hit by cyber breach
टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स पर साइबर हमला (तस्वीर साभार: International Cyber Digest)
टाटा पर पहला अटैक नहीं

टाटा ग्रुप की कंपनियों पर साइबर हमले की एन कोई पहली घटना नहीं है. सितंबर 2025 में टाटा मोटर्स के मालिकाना हक वाली जगुआर लैंड रोवर पर बड़ा साइबर अटैक (Jaguar Land Rover cyberattack) हुआ था. इस हमले की वजह से तकरीबन दो महीने के लिए प्रोडक्शन रोकना पड़ा था.

वीडियो: 'धुरंधर' में रणवीर सिंह को शाहरुख खान से ज्यादा फीस मिली, फिर भी अल्लू अर्जुन से पिछड़े

Advertisement