The Lallantop

रोहित शर्मा ने फील्डिंग से लेकर बैटिंग तक, आलोचकों को दिया सटीक जवाब!

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार फील्डिंग करके उन लोगों को जवाब दिया, जो उनकी फिटनेस पर सवाल उठाते हैं. हिटमैन में गजब की फुर्ती दिखाते हुए स्लिप में 3 कैच लपके.

Advertisement
post-main-image
रोहित शर्मा ने तीसरे ODI में स्लिप में 3 कैच पकड़े. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे ODI मैच में फर्स्ट स्लिप क्षेत्र में तीन कैच पकड़ कर फील्डिंग में अपनी दक्षता दिखाई और मैच में 79 रन बनाकर बल्लेबाजी भी की।
  • ताजा मैच में रोहित शर्मा की फील्डिंग प्रदर्शन का कारण प्रसिद्ध कृष्णा की लगातार अच्छी गेंदबाजी और अफगानिस्तान के बल्लेबाजों द्वारा आउटसाइड एज देना था, जिससे कैच के अवसर बने।
  • इस प्रदर्शन से रोहित शर्मा के फिटनेस पर उठाए गए सवालों का जवाब मिला है, और इसके बाद टीम ऑलराउंडर के रूप में उनकी भूमिका और मजबूत होने की संभावना है।

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे ODI में जबरदस्त फील्डिंग की. उन्होंने गजब की फुर्ती दिखाते हुए कैच की हैट्रिक लगाई. हिटमैन कैच लपकते वक्त यंगस्टर की तरह नजर आए. शुरुआत के तीनों कैच उन्होंने पकड़े. हिटमैन ने इस शानदार फील्डिंग से उन लोगों को करारा जवाब दिया, जो उनकी फिटनेस पर सवाल उठाते हैं. इसके बाद उन्होंने रही सही कसर बैटिंग में भी पूरी कर दी. रोहित ने चेज के दौरान तेजतर्रार 79 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ 170 रनों की साझेदारी भी की.  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
रोहित की शानदार फील्डिंग

रोहित शर्मा तीसरे ODI में फर्स्ट स्लिप में फील्डिंग करते वक्त मुस्तैद नजर आए. उनकी तरफ जो कैच आया, उसे लपक लिया. फील्डिंग करते वक्त ऐसा नहीं लगा कि हिटमैन 39 साल के हैं. फर्स्ट स्लिप में कैच लपकना आसान नहीं होता. इस पोजीशन पर कैच लपकने के लिए फील्डर के पास माइक्रो सेकेंड का वक्त होता है. अनुभवी और फुर्तीला फील्डर ही स्लिप में कैच पकड़ सकता है. तीसरे ODI में फर्स्ट स्लिप एरिया में रोहित ने अनुभव और फुर्ती दोनों दिखाई.

रोहित ने लपके 3 कैच

अफगानिस्तान की पारी का दूसरा ओवर प्रसिद्ध कृष्णा डालने आए. मैच में यह उनका पहला ओवर था. ओवर की पहली गेंद पर उनके सामने अफगानिस्तान के बैटर रहमानुल्लाह गुरबाज थे. प्रसिद्ध ने आइडियल बॉल डाली. इस गेंद की लेंथ न तो फुल थी और न ही शॉर्ट. गुरबाज बॉल को ब्लॉक करने के लिए आगे नहीं गए. वो बैकफुट पर भी नहीं आए. इसी उधेरबुन में गेंद ने बल्ले का आउट साइड एज ले लिया. फर्स्ट स्लिप में रोहित तैयार थे. उन्होंने तुरंत कैच लपक लिया. गुरबाज 7 गेंद पर 5 रन बनाकर आउट हुए.

Advertisement

ये भी पढ़ें: विराट इंग्लैंड के ख‍िलाफ ODI खेलेंगे? 22 जून को देना होगा फिटनेस टेस्ट

प्रसिद्ध कृष्णा एक एंड से लगातार बॉलिंग कर रहे थे. यह अफगानिस्तान की इनिंग्स का छठा ओवर था. इस ओवर की लास्ट गेंद पर रहमत शाह स्ट्राइक पर थे. प्रसिद्ध ने ऑफ स्टंप के बाहर बैक ऑफ लेंथ गेंद डाली. रहमत क्रीज में पीछे रहे. उन्होंने लेग साइड पर खेलना चाहा. बॉल ने बैट का लीडिंग एज लिया. विकेटकीपर ईशान किशन लेग साइड मूव कर गए थे. लेकिन, रोहित टस से मस नहीं हुए. इसी स्थ‍िरता के कारण अंतिम मोमेंट पर भी गेंद दिखने पर उन्होंने कैच लपक लिया. रहमत शाह 15 बॉल्स पर 5 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद, प्रसिद्ध कृष्णा 8वां ओवर डालने आए. ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने इब्राहिम जादरान को फंसाया. प्रसिद्ध ने ऑफ स्टंप के आसपास गेंद डाली. इब्राहिम ने इस गेंद को बॉडी से दूर खेला. गेंद ने बल्ले का आउट साइड एज लिया. गेंद एक बार फिर फर्स्ट स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के पास गई. हिटमैन के पास इस बार रिएक्ट करने का सबसे ज़्यादा समय था. इसलिए इस बार उन्होंने कैच बहुत ही आसानी से पकड़ लिया.

Advertisement
रोहित ने लगाई फिप्टी

रोहित ने इस मुकाबले में शानदार फील्डिंग करने के अलावा, इम्पैक्टफुल बैटिंग भी की. पारी का आगाज करने आए हिटमैन 79 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के लगाए. यह रोहित के ODI करियर की 62वीं हाफ सेंचुरी है. उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 170 रनों की पार्टनरशिप की. इस दौरान रोहित बहुत कॉन्फ‍िडेंट भी नज़र आए. शुरुआत में उन्होंने थोड़ा समय लिया. लेकिन, एक बार लय पकड़ने के बाद वो पीछे मुुुुुड़कर नहीं देखे. 

वीडियो: श्रीसंत ने गौतम गंभीर को हटाने की सिफारिश क्यों कर दी?

Advertisement