The Lallantop

संजू सैमसन और नीतीश रेड्डी के आगे अफगानिस्तान पस्त, भारत ने जीती T20 सीरीज

Sanju Samson और Nitish Kumar Reddy ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया. इस मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया. इस जीत के साथ Team India ने T20 सीरीज अपने नाम कर ली.

Advertisement
post-main-image
अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे T20I में संजू सैमसन और नीतीश रेड्डी ने कमाल कर दिया. (फोटो- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही T20 सीरीज के दूसरे मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा कर लिया।
  • सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 15 सितंबर को हुआ, जहां भारत ने पिछली हार से उबरते हुए बेहतर प्रदर्शन किया।
  • इस जीत के बाद भारत की टीम ने T20 सीरीज में बढ़त बनाई, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच इन दिनों 3 मैचों की T20 सीरीज खेली जा रही है. 15 सितंबर को सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हुआ. इस मैच में एक ओर संजू सैमसन ने बैटिंग से तबाही मचाई, तो दूसरी तरफ नीतीश कुमार रेड्डी ने बॉलिंग से कहर बरपाया. इन दोनों प्लेयर्स की बेहतरीन परफॉर्मेंस के चलते भारत ने यह मैच 7 विकेट से जीता. इस जीत के साथ ही भारत ने T20 सीरीज भी अपने नाम कर ली. इससे पहले भारत ने 13 सितंबर को खेले गए मैच में भी अफगानिस्तान को 7 विकेट से पटखनी दी थी.

Advertisement
संजू ने खेली आतिशी पारी

अफगानिस्तान ने भारत को मैच जीतने के लिए 160 रनों का टारगेट दिया. टीम इंडिया ने यह लक्ष्य 14.5 ओवर्स में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. पारी का आगाज करने उतरे संजू सैसमन अलग ही मूड में दिखे. पहले मैच में नाकाम रहे संजू ने इस मुकाबले में पूरी कसर निकाल दी. उन्होंने जबरदस्त पावर हिटिंग करते हुए अफगानिस्तान के किसी भी बॉलर को नहीं बख्शा. उनके आगे जो बॉलर आया, उसकी गेंद बाउंड्री के पार गई.

भारत की पारी का पांचवां ओवर अजमतुल्लाह उमरजई डालने आए. स्ट्राइक पर मौजूद संजू ने उन्हें रिमांड पर लिया. इस ओवर में 3 चौके और एक छक्के सहित 19 रन जड़े. इसके बाद संजू ने छठे ओवर में मोहम्मद नबी को टारगेट किया. उनके ओवर में संजू ने 4 चौके और 2 छक्के लगाकर 20 रन बटोरे.

Advertisement

संजू सैमसन ने अपनी विस्फोटक पारी के दौरान ग्राउंड के हर एरिया में शॉट लगाए. उन्होंने महज 20 बॉल्स पर फिफ्टी पूरी की. वह मैच में 22 बॉल्स पर 57 रन बनाकर आउट हुए. इन 57 रनों में से उन्होंने 52 रन बाउंड्री के जरिए बनाए. संजू ने अपनी इनिंग्स में 7 चौके और 4 छक्के जड़े.

अभिषेक ने भी दिखाए हाथ

जब संजू सैमसन अपोनेंट टीम के बॉलर्स की धुनाई कर रहे थे, तो अभिषेक शर्मा भी पीछे नहीं रहे. उन्होंने भी आक्रामक बल्लेबाजी की. इस बीच अफगानिस्तान के बॉलर्स पर दोनों एंड से मार पड़ी. अभिषेक ने भी अफगानिस्तान के बॉलर्स को फुर्सत नहीं लेनी दी. उन्होंने जबरदस्त बैटिंग करते हुए 19 बॉल्स पर 39 रनों की तूफानी पारी खेली. अभिषेक ने अपनी इनिंग्स में 2 चौके और 4 छक्के उड़ाए.

ये भी पढ़ें: 'कॉल आया था, लेकिन अब उम्मीद नहीं', भुवनेश्वर कुमार ने टीम में वापसी पर क्या कहा?

Advertisement
नीतीश रेड्डी ने ढाया कहर

नीतीश कुमार रेड्डी ने इस मुकाबले में अपनी बॉलिंग की धार दिखाई. उनकी शानदार गेंदबाजी के आगे अफगानिस्तान के बैटर्स टिक नहीं पाए. नीतीश ने 3 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट निकाले. उनकी बॉलिंग की खासियत यह रही कि उन्होंने हर ओवर की पहली गेंद पर विकेट लिया.

13 सितंबर को खेले गए सीरीज के पहले मैच में नीतीश की गेंदबाजी पर सवाल उठे थे. उस मैच में उन्होंने 2 ओवर के स्पेल में 30 रन दिए. वह अपना कोटा भी पूरा नहीं कर पाए थे. लेकिन, नीतीश ने दूसरी मैच में शानदार वापसी करके भारत को जीत दिलाई. इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करने के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड मिला.

वीडियो: ‘ट्रॉफी चोर’ टैग पर घिरे मोहसिन नकवी, फैंस ने जमकर किया रोस्ट

Advertisement