अभिषेक शर्मा मतलब तूफान. अगर किसी को इस बात पर कोई भी शक था, तो वह अब दूर हो गया होगा. अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनेशनल में अभिषेक ने ऐसी धुआंधार पारी खेली कि सारे रिकॉर्ड उड़ गए. अभिषेक अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए हैं.
30 गेंदों में शतक ठोका, भारत में अब अभिषेक शर्मा से तेज हिटर कोई नहीं
अपनी इस पारी से अभिषेक सबसे तेज टी20 शतक लगाने वाले भारतीय बन गए. उनसे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम था. रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया था. इतना ही नहीं, अभिषेक फुल मेंबर नेशन (टेस्ट खेलने वाले देश) में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल में वह सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं.

दिल्ली में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी. अभिषेक ने अपनी पारी की दूसरी ही गेंद पर बाउंड्री लगा दी. इसके बाद तो वह रुके ही नहीं. फजलहक फारुकी तीसरा ओवर करने आए. इस ओवर में अभिषेक ने दो छक्के और दो चौके जमाए. अफगानिस्तान के कप्तान अलग-अलग गेंदबाजों को ट्राय करते रहे, लेकिन कोई भी अभिषेक को रोक नहीं सका. महज 16 गेंदों में अभिषेक ने अपनी फिफ्टी पूरी की. यह छठी बार था जब अभिषेक ने 20 से कम गेंदों में अर्धशतक जमाया.
अभिषेक शर्मा के नाम हुए कई रिकॉर्डइसके बाद अभिषेक को संजू का भी साथ मिला. वह भी दूसरे छोर से अटैकिंग खेल दिखाते रहे. अभिषेक ने पावरप्ले में अकेले ही 76 रन बना लिए थे, और भारत के स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया था. नौवें ओवर में अभिषेक शर्मा ने अपना शतक पूरा किया. उन्होंने केवल 30 गेंदों में 100 रन पूरे कर लिए. इस दौरान उन्होंने 10 छक्के और नौ चौके लगाए. शतक पूरा होते ही वह पिच पर बैठकर ध्यान लगाने वाला पोज करने लगे. यह स्टार फुटबॉलर एर्लिंग हालांड का सेलिब्रेशन है.
यह भी पढ़ें- अजीत अगरकर के बाद कौन होगा चीफ सिलेक्टर? ये दो नाम सामने आए
अपनी इस पारी से अभिषेक सबसे तेज टी20 शतक लगाने वाले भारतीय बन गए. उनसे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम था. रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाया था. इतना ही नहीं, अभिषेक फुल मेंबर नेशन (टेस्ट खेलने वाले देश) में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं. वहीं टी20 इंटरनेशनल में वह सबसे तेज शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं.
सबसे तेज़ T20I शतक27 - साहिल चौहान (एस्टोनिया) बनाम साइप्रस, एपिस्कोपी, 2024
29 - मुहम्मद फहाद (तुर्की) बनाम बुल्गारिया, सोफिया, 2025
30 - अभिषेक शर्मा (भारत) बनाम अफ़गानिस्तान, दिल्ली, 2026
33 - जान निकोल लॉफ्टी-ईटन (नामीबिया) बनाम नेपाल, कीर्तिपुर, 2024
33 - सिकंदर रज़ा (ज़िम्बाब्वे) बनाम गाम्बिया, नैरोबी (रुआराका), 2024
33 - फिन एलन (न्यूजीलैंड) बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता, 2026
अभिषेक शर्मा को आखिरकार राशिद खान ने आउट किया. वह उनकी गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज को कैच दे बैठे. अभिषेक ने 317.65 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में 108 रन बनाए. अभिषेक के लिए यह सीरीज बहुत खास रही है. उन्होंने पहले मैच में 32 गेंदों पर 82 रन बनाए. दूसरे मैच में 19 गेंदों पर 39 रन और अब तीसरे मैच में 108 रन की पारी. एशियन गेम्स से पहले उनका यह फॉर्म टीम इंडिया के लिए बड़ी गुड न्यूज़ है.
वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: UPI टैक्स में अमेरिका का एंगल कहा से आया?













