The Lallantop

आकिब नबी ने फिर दिखाई अपनी धार, बनाया ऐसा रिकॉर्ड कि सेलेक्टर्स अब नहीं कर पाएंगे नजरअंदाज!

Auqib Nabi इन दिनों इंग्लैैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. वह Surrey की टीम का हिस्सा हैं. 15 सितंबर को Glamorgan के खिलाफ शुरू हुए मैच में उन्होंने शानदार बॉलिंग की. इस दौरान आकिब नबी ने पहली पारी में सरे के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए.

Advertisement
post-main-image
आकिब नबी ने काउंटी मैच में ग्लेमोर्गन के खिलाफ धमाल मचा दिया. (फोटो- Getty Images)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आकिब नबी ने 15 सितंबर को सरे और ग्लेमोर्गन के बीच मैच में 10 ओवर में 36 रन देकर 4 विकेट लिए, जो सरे की पहली इनिंग्स में ग्लेमोर्गन को 132 रनों पर आउट करने में मददगार साबित हुआ।
  • आकिब नबी ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में जम्मू-कश्मीर के लिए क्रमशः 44 और 60 विकेट लेकर टीम को पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतने में योगदान दिया था, इसके बावजूद भारत की टेस्ट टीम में उन्हें मौका नहीं मिला है।
  • आगामी न्यूजीलैंड टेस्ट श्रृंखला से पहले आकिब नबी अपनी गेंदबाजी में सुधार कर रहे हैं और उम्मीद है कि वह टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैच खेलने का अवसर प्राप्त करेंगे।

जम्मू-कश्मीर के पेसर आकिब नबी इन दिनों इंग्लिश काउंटी में खेल रहे हैं. वह सरे की टीम का हिस्सा है. 15 सितंबर को सरे और ग्लेमोर्गन के बीच लंदन के द ओवल में मैच शुरू हुआ. काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-1 के इस 64वें मुकाबले में आकिब नबी ने बेहतरीन बॉलिंग की. उनकी गेंदबाजी के आगे ग्लेमोर्गन के बैटर स्ट्रगल करते दिखे. वे नबी की स्विंग बॉलिंग को संभाल नहीं पाए. 

Advertisement

यह नबी की धारदार गेंदबाजी का कमाल था, जिसके चलते ग्लेमोर्गन की टीम पहली इनिंग्स में 132 रनों पर ढेर हो गई. नबी की परफॉर्मेंस देखकर टीम इंडिया के सेलेक्टर के लिए उन्हें इग्नोर करना अब मुश्किल होगा.

आकिब नबी ने चटकाए 4 विकेट

आकिब नबी ने ग्लेमोर्गन के खिलाफ मैच में अपने स्पेल की शानदार शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने बेहतरीन बॉलिंग करके टॉप-4 बैटर्स को आउट किया. वह पहली इनिंग्स में सरे के सबसे सक्सेसफुल बॉलर रहे. उन्होंने 10 ओवर्स के स्पेल में 36 रन देकर 4 विकेट लिए.

Advertisement

आकिब नबी ने पहले ग्लेमोर्गन के ओपनर एशा ट्रिब को आउट किया. इसके बाद जैक होप बेल को अपना शिकार बनाया. फिर, कप्तान किरन कार्लसन को पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद उन्होंने मिडिल ऑर्डर के बैटर बिली रूट को भी चलता किया. नबी के अलावा, सरे के बॉलर डेनियल वोरैल, मैथ्यू फिशर और टॉम लॉज भी विकेट लेने में सफल रहे. इन तीनों गेंदबाजों ने ग्लेमोर्गन के 2-2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई.

सरे की भी बैटिंग नहीं चली

इस मैच की पहली इनिंग्स में सरे की भी बैटिंग फ्लॉप रही. ग्लेमोर्गन की बेहतरीन बॉलिंग के आगे सरे की टीम 115 रनों पर सिमट गई. सरे के टॉप स्कोरर रयान पटेल रहे. उन्होंने 26 रन बनाए. ग्लेमोर्गन के पेसर जैन उल हसन ने कमाल की बॉलिंग करते हुए 4 विकेट लिए. इस मैच की दोनों इनिंग्स में बॉलर हावी रहे.

वहीं, अगर आकिब नबी की बात करें, तो उन्होंने बीते दो साल से रेड बॉल क्रिकेट में काफी इम्प्रेस किया है. रणजी ट्रॉफी 2024-2025 के सीजन में उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लिए 44 विकेट लिए थे. इसके बाद, रणजी ट्रॉफी 2025-2026 के सीजन में तो उन्होंने कमाल ही कर दिया. इस सीजन उन्होंने सबसे ज्यादा 60 विकेट हासिल किए. इतना ही नहीं, 2025-2026 में पहली बार जम्मू-कश्मीर की टीम ने रणजी ट्रॉफी भी जीती. इस जीत में आकिब का बड़ा योगदान था.

Advertisement

ये भी पढ़ें: IND Vs AFG: तीसरे T20 में भी बेंच पर बैठेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दे दिया जवाब

टेस्ट में नहीं मिला चांस

इतने दमदार प्रदर्शन करके वाबजूद आकिब नबी को अभी तक भारत के लिए टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला. श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर टेस्ट टीम में शामिल किया गया था. तब ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें टेस्ट डेब्यू करना का मौका मिलेगा. लेकिन, श्रीलंका टूर पर आकिब नबी बेंच पर बैठे रहे.

अब टीम इंडिया का अगला न्यूजीलैंड का होगा. जहां भारतीय टीम टेस्ट सीरीज भी खेलेगी. इस सीरीज से पहले आकिब नबी अपनी बॉलिंग को और बेहतर बना रहे हैं. उम्मीद है कि न्यूजीलैंड की कंडीशंस को देखते हुए उन्हें भारत की टेस्ट टीम में मौका मिलेगा.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement