गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को नई जानकारी मिली है. बाइक राइडर सिया को टक्कर मारने से एक रात पहले कार में बैठे सभी लोगों ने गुरुग्राम के ही क्लब में पार्टी की थी. वहां कथित तौर पर शराब भी पी थी. पुलिस ने आरोपी कल्याण बैंसला के खून और यूरिन के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं.
कल्याण बैंसला ने किसके कहने पर बाइक राइडर सिया को टक्कर मारी? जांच में ये नाम आया
गाड़ी कल्याण ही चला रहा था. उसने करीब 2 किलोमीटर तक पीड़िता का पीछा किया और फिर उन्हें टक्कर मार दी. यह हरकत सिया की बाइक पर लगे एक्शन कैमरा में रिकॉर्ड हो गई. मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने जिम ऑनर कल्याण बैंसला और उसके भाई लवनीश को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया.

अभी तक की जांच में पता चला है कि रात करीब 12 बजे कल्याण बैंसला अपने कजिन के साथ सेक्टर 25 स्थित एम्पायर क्लब बार एंड लाउंज पर गया था. वहां उन्होंने पूरी रात पार्टी की थी. गुरुग्राम पुलिस ने घटना वाले दिन का DVR डेटा सौंपने के लिए क्लब को नोटिस भेजा है.
आरोपियों ने सिया का 2 km तक किया पीछाइंडिया टुडे से जुड़े अंशुल सिंह की रिपोर्ट के मुताबिक, ये लोग 13 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे क्लब से निकले. सेक्टर 53 मेट्रो स्टेशन के पास उनकी सिया से बहस हुई. आरोप है कि कार में मौजूद लवनीश ने कल्याण को सिया की बाइक का पीछा करने के लिए 'उकसाया'.
गाड़ी कल्याण ही चला रहा था. उसने करीब 2 किलोमीटर तक पीड़िता का पीछा किया और फिर उन्हें टक्कर मार दी. यह हरकत सिया की बाइक पर लगे एक्शन कैमरा में रिकॉर्ड हो गई. मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने जिम ऑनर कल्याण बैंसला और उसके भाई लवनीश को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कीगिरफ्तारी के बाद बैंसला ने पेशाब करने के बहाने कस्टडी से भागने की कोशिश की थी. लेकिन वह गिर गया और घायल हो गया. गुरुग्राम पुलिस ने घटना का सीन भी रीक्रिएट कराया है. उन्होंने गाड़ी में सवार बाकी दो लोगों को नोटिस भेजा है. रिपोर्ट के मुताबिक, SIT उनके बयान दर्ज करेगी और उसके बाद उनकी गिरफ्तारी पर फैसला लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: कल्याण बैंसला घुटनों पर आया, पुलिस से भागने की कोशिश की, ऐसे धरा गया
सिया ने बाकी दो लोगों की भी गिरफ्तारी की मांग की है. उनका कहना है कि अगर उन्हें सजा नहीं मिली, तो ‘ऐसी घटनाएं होती रहेंगी'.
वीडियो: मास्टर जी इन द न्यूज़रूम: सती प्रथा से स्त्री शिक्षा तक सुधारों की कहानी













