The Lallantop

भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की 3 साल बाद वापसी

New Zealand ने भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है. टीम में फिन एलन और लॉकी फर्ग्यूसन की लंबे समय बाद वापसी हुई है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 ODI मैचों की सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी.

Advertisement
post-main-image
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की ODI सीरीज के लिए 21 सदस्यीय टीम का घोषणा की है जिसमें फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम साइफर्ट की वापसी शामिल है।
  • न्यूजीलैंड की टीम में रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन की वापसी उनके चोटिल होने के बाद हुई है, जिससे टीम की क्षमता में बदलाव आया है।
  • इस ODI सीरीज के माध्यम से न्यूजीलैंड 2027 के ODI वर्ल्ड कप की तैयारी करेगा और इसे घरेलू फैंस के सामने भारतीय टीम के खिलाफ प्रदर्शन का अवसर माना जा रहा है।

भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए मेजबान न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में कई ऐसे प्लेयर्स का कमबैक हुआ है, जो ODI फॉर्मेंट से काफी समय से दूर थे. न्यूजीलैंड की 21 सदस्यीय टीम में फिन एलन, लॉकी फर्ग्यूसन और टिम साइफर्ट की वापसी हुई. रचिन रवींद्र भी कंधे की चोट के बाद कमबैक कर रहे हैं. 21 सदस्यीय टीम में मार्क चैपमैन को भी मौका मिला है.

Advertisement

रचिन रवींद्र और मार्क चैपमैन की वनडे टीम में भले ही वापस हो गई हो, लेकिन ये दोनों भारत के खिलाफ T20I सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच T20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर से होगी. न्यूजीलैंड पहले ही T20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर चुकी है, जिसमें रचिन और चैपमैन को जगह नहीं मिली.

4 नवंबर से शुरू होगी सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 ODI मैचों की सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी. पहला वनडे ऑकलैंड में खेला जाएगा. न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इस ODI सीरीज के लिए पहले 3 और बाद के 2 मैचों के लिए अलग-अलग टीम की घोषणा की है. दोनों टीमों की कप्तानी मिचेल सैंटनर करेंगे. ODI सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज भी खेली जाएगी. 

Advertisement
फिन एलन और लॉकी फर्ग्यूसन की 3 साल बाद वापसी

फिन एलन और लॉकी फर्ग्युसन की न्यूजीलैंड की ODI में 3 साल बाद वापसी हुई है. फिन एलन ने कीवी टीम के लिए लास्ट ODI 26 सितंबर 2023 को बांग्लादेश के खिलाफ खेला था. लॉकी फर्ग्यूसन भी करीब 3 साल बाद न्यूजीलैंड की वनडे टीम में लौटे हैं. फर्ग्युसन ने आखिरी वनडे 15 नवंबर 2023 को भारत के खिलाफ मुंबई में खेला था. इसके अलावा टिम साइफर्ट का 18 महीने बाद न्यूजीलैंड की वनडे टीम में कमबैक हुआ है. साइफर्ट ने 5 अप्रैल 2025 को अपना आखिरी ODI पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. 

रचिन और चैपमैन का इंजरी के बाद कमबैक

कीवी टीम के स्टार बैटर रचिन रवींद्र इंजरी के बाद ODI टीम में कमबैक कर रहे हैं. उनके कंधे में चोट थी. पिछले महीने वे एक एडवर्टाइजमेंट की शूटिंग के दौरान इंजर्ड हो गए थे. उन्हें पहले 3 वनडे मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है. मार्क चैपमैन भी इंजरी के बाद वापसी करेंगे. उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी है.

भारत के खिलाफ ODI सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराना चाहेगी. इसी साल जनवरी में दोनों देशों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी. इस ODI सीरीज में न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को उसकी ही धरती पर 2-1 से हराया था. ये भारत की सरजमीं पर वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड की पहली जीत थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'दिल्ली पुलिस पहले बैटिंग करेगी'! CJP के प्रदर्शन पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का तंज

वर्ल्ड कप 2027 पर फोकस

न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर का मानना है कि भारत के खिलाफ ये सीरीज न्यूजीलैंड के लिए अहम होगी. इससे टीम को 2027 में होने वाले ODI वर्ल्ड कप की तैयारी का मौका मिलेगा. रॉब वाल्टर के मुताबिक, 

भारत के खिलाफ ये हमारे लिए बहुत बड़ी सीरीज है. हम अपने घरेलू फैंस के सामने खचाखच भरे स्टेडियम में दमदार भारतीय टीम के खिलाफ खेलेंगे. ODI वर्ल्ड कप में एक साल बचा है. इसलिए इन मैचों को उसकी तैयारी के तौर पर देखना जरूरी है. आखिरी वनडे मैचों के लिए 7 प्लेयर्स को शामिल करने से हमें अपनी टीम की गहराई परखने का मौका मिलेगा. हम ये भी देखेंगे कि ये प्लेयर भारत के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं.

1-3 वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सैंटनर (कैप्टन), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, विल यंग और  ब्लेयर टिकनर.

4-5 वनडे मैचों के लिए न्यूजीलैंड की टीम

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, लॉकी फर्ग्यूसन, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर और  विल यंग.

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement