The Lallantop

टीम इंडिया के बॉलर्स की Shai Hope ने उड़ाई धज्जियां, सेंचुरी के साथ बनाए ये सारे रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने जब दूसरे T20I में स्कोरबोर्ड पर 249 रन टांगे, तो उसका जीतना लगभग तय था. कप्तान शे होप ने मुश्किल वक्त में मोर्चा संभाला और शतक जड़कर अपनी टीम को भी जीत दिलाई. इस तूफानी पारी में उन्होंने कई और रिकॉर्ड अपने नाम किए.

Advertisement
post-main-image
शे होप ने भारत के खिलाफ 102 रनों की नॉट आउट पारी खेली. (Courtesy: PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में दूसरा T20I मैच 9 अक्टूबर को खेला गया, जिसमें वेस्टइंडीज ने 250 रनों के लक्ष्य को 9 गेंद बाकी रहते हासिल कर मैच जीत लिया।
  • वेस्टइंडीज ने 250 रन का लक्ष्य चेज़ किया क्योंकि भारत की टीम शुरुआती विकेट जल्दी गंवाने के बाद कमजोर स्थिति में थी, जबकि शे होप ने मजबूत बल्लेबाजी मौका बनाया।
  • इस जीत से वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ T20I में सबसे बड़ा रन चेज़ का रिकॉर्ड बनाया, और टीम के लिए यह दूसरी सबसे बड़ी T20 रन चेज़ साबित हुई।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा T20I 9 अक्टूबर को खेला गया. यह मुकाबला रांची में हुआ. इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप (Shai Hope) ने धमाल मचाया. उनकी धुआंधार बैटिंग के चलते भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज रिकॉर्ड रन चेज किया. टीम इंडिया ने इस मुकाबले में वेस्टइंडीज को 250 रनों का टारगेट दिया था. इस लक्ष्य को कैरेबियन टीम ने 9 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. वेस्टइंडीज की जीत के हीरो शे होप रहे. उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली. भारत के खिलाफ इस रिकॉर्ड रन चेज के दौरान कई रिकॉर्ड बने. 

Advertisement
शे होप ने जड़ी तूफानी सेंचुरी

टीम इंडिया ने जब दूसरे T20I में स्कोरबोर्ड पर 249 रन टांगे, तो उसका जीतना लगभग तय था. जीत इसलिए भी पक्की थी, क्योंकि भारत की बॉलिंग लाइनअप तगड़ी थी. टीम इंडिया में कई स्पेशलिस्ट T20 बॉलर थे. जब 58 रनों पर वेस्टइंडीज के 3 विकेट गिर गए, तो उसके लिए मैच में कमबैक करना मुश्किल था. 

लेकिन, इस दौरान पारी का आगाज करने आए कप्तान शे होप ने एक एंड से लगातार अटैक जारी रखा. उन्होंने पहले रोवमैन पॉवेल के साथ 24 बॉल्स पर 53 रनों की पार्टनरशिप की. बाद में होप ने शरफेन रदरफोर्ड के साथ 54 गेंदों पर 120 रनों की साझेदारी करके वेस्टइंडीज की दमदार वापसी कराई. इसके बाद उन्होंने रोमारियो शेफर्ड के साथ 26 बॉल्स पर 74 रनों की नॉट आउट साझेदारी करके टीम को मैच जिता दिया. 

Advertisement

इस मुकाबले में शे होप ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए आतिशी सेंचुरी जड़ी. उन्होंने 45 बॉल्स ने 102 रनों की नॉट आउट पारी खेली. अपनी पारी में शे होप ने 6 चौके और 9 छक्के मारे. यह उनकी T20 इंटरनेशनल में दूसरी सेंचुरी थी. इसके अलावा रदरफोर्ड ने भी जबरदस्त पावर हिटिंग दिखाई. 

उन्होंने 37 बॉल्स पर 84 रन ठोके. इस इनिंग्स में रदरफोर्ड ने 7 चौके और 7 छक्के उड़ाए. डेथ ओवर्स में तो रोमारियो शेफर्ड ने कमाल कर दिया. उन्होंने 13 बॉल्स ने नॉट आउट 34 रन बनाए. इस तरह वेस्टइंडीज ने 250 रनों का टारगेट 18.3 ओवर्स में हासिल कर लिया. 

ये भी पढ़ें: CSK के साथ माइक हसी का सफर खत्म, IPL 2027 से पहले 8 साल पुराना रिश्ता टूटा

Advertisement
मैच में बने कई रिकॉर्ड?
  • इस हाई स्कोर मुकाबले में कई रिकॉर्ड बने. वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के खिलाफ T20I में सबसे बड़ा टारगेट हासिल करने का कीर्तिमान बनाया. इससे पहले भारत के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा रन चेज करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम था. साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ गुवाहाटी में 233 रनों का लक्ष्य हासिल किया था. वहीं, अब वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के खिलाफ 250 रनों का टारगेट हासिल करके यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 
  • इस मैच में शे होप ने 45 बॉल्स पर सेंचुरी लगाई. वह भारत के खिलाफ T20I में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बैटर हैं. इससे पहले इसी साल जैकब बेथल ने भी भारत के खिलाफ 45 बॉल्स पर सेंचुरी जड़ी थी. उन्होंने यह शतक T20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में बनाया था.
  • इस सेंचुरी के साथ शे होप वेस्टइंडीज की तरफ से T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे बैटर बन गए. वैसे, कैरेबियन टीम की तरफ से T20I में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड जॉनसन चार्ल्स के नाम है. जॉनसन चार्ल्स ने साल 2023 में सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 39 बॉल्स पर शतक जड़ा था. 
  • शे होप वेस्टइंडीज की की तरफ T20I में 2 या 2 से अधिक सेंचुरी लगाने वाले तीसरे बैटर बन गए  हैं. वह क्रिस गेल और एविन लुईस जैसे बैटर्स के खास क्लब में शामिल हो गए. 
  • T20 इंटरनेशनल में 250 रनों का टारगेट चेज करना वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा टोटल है. इससे पहले वेस्टइंडीज ने 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 236 रनों का लक्ष्य हासिल किया था.
  • वेस्टइंडीज दूसरी टीम है, जिसने T20I में 250 रनों का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज हासिल किया है. वैसे, T20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा टारगेट चेज करने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के नाम है. साल 2023 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 259 रनों का लक्ष्य हासिल किया था. 
  • भारत और वेस्टइंडीज के बीच रांची में खेले गए दूसरे T20I में दोनों इनिंग्स को मिलाकर 501 रन बने. यह T20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे बड़ा टोटल है. इससे पहले 2023 में साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच हुए मुकाबले में रिकॉर्ड 517 रन बने थे. 

वीडियो: गेस्ट इन द न्यूजरूम: श्रीसंत ने सचिन-सौरव के मजेदार किस्से सुनाए, भज्जी-गंभीर विवाद पर खुलकर बोले

Advertisement