गौतम गंभीर टीम इंडिया के सबसे सफल कोचों में से एक हैं. उनके अंडर भारत की टीम अब तक 2 आईसीसी ट्रॉफी जीत चुकी है. इसके अलावा, बाइलेटरल सीरीज में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहतर रहा. हालांकि, इस दौरान कुछ उतार-चढ़ाव भी आए.
गंभीर के कारण टीम इंडिया कंसिस्टेंट नहीं? ऑस्ट्रेलियन दिग्गज का बड़ा दावा
बीते एक साल में देखा जाए, तो भारत को अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में हार मिली. इसके अलावा एक साल के अंदर भारत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ भी वनडे सीरीज गंवाई. इस साल जुलाई में टीम इंडिया को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा था.

टीम के इन्हीं अप्स एंड डाउन्स को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन ने गौतम गंभीर पर निशाना साधा है. उनका कहना है कि गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया के प्रदर्शन में कंसिस्टेंसी नहीं रही.
बीते एक साल में देखा जाए, तो भारत को अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में हार मिली. इसके अलावा, एक साल के अंदर भारत ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ भी ODI सीरीज गंवाई. इस साल जुलाई में टीम इंडिया को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा था.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉटसन का मामना है कि टीम की प्लेइंग-11 में लगातार बदलाव से सभी फॉर्मेट में भारत की कंसिस्टेंसी पर असर पड़ा. उन्होंने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा,
आप देख सकते हैं कि गौतम गंभीर के हेड कोच रहते टीम इंडिया लगातार अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर पा रही है. इसकी सबसे बड़ी वजह बैटिंग ऑर्डर में बार-बार बदलाव करना है. प्लेयर्स को लगातार अंदर बाहर किया जा रहा है. जब टीम में स्टेबिलिटी नहीं होती. चाहे वह बैटिंग ऑर्डर चेंज करने से हो या फिर प्लेयर्स के बार-बार अंदर बाहर करने से. ऐसे में टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करना मुश्किल हो जाता है. यही वजह है कि टीम इंडिया का प्रदर्शन इतना अस्थिर रहा है.
हालांकि, वॉटसन ने यह एक्सेप्ट किया कि गौतम गंभीर प्लेयर्स को बैक करते हैं. इस मामले में उन्होंने संजू सैमसन का एग्जाम्पल दिया. संजू ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉट आउट मुकाबलों में शानदार बैटिंग कर टीम मैनेजमेंट का भरोसा जीता था.
ये भी पढ़ें: जिम में रोज बहाया 4 घंटा पसीना, फिटनेस ने कराया भुवनेश्वर का कमबैक, WC 2028 के बने दावेदार?
वॉटसन ने आगे कहा,
गौतम गंभीर ने टीम इंडिया में कई बदलाव किए हैं. इसमें कोई शक नहीं है. संजू सैमसन जैसे प्लेयर्स को बैक करके गंभीर ने उनके लिए अच्छा काम किया है. संजू ने T20 वर्ल्ड कप के नॉक आउट मैचों में बेहतरीन परफॉर्मेंस करके गौतम गंभीर के भरोसे को सही साबित किया. उन्होंने कुछ बेहतरीन इनिंग्स खेलीं. इसलिए गंभीर ने टीम इंडिया को कई अच्छी चीजें भी दी हैं.
इस दौरान शेन वॉटसन ने यह भी कहा कि उनका मानना है कि गंभीर की कोचिंग में प्लेयर्स को टीम में बार-बार बदला जा रहा है. टीम में खिलाड़ियों को लेकर थोड़ी कंसिस्टेंसी होनी चाहिए. अगर ऐसा किया जाता है, तो भारतीय टीम को हराना दुनिया की दूसरी टीमों के लिए मुश्किल हो जाएगा.
दरअसल, गंभीर जुलाई 2024 में भारत के मुख्य कोच बने थे. मार्च 2025 में उन्होंने ICC चैम्पियंस ट्रॉफी जीतकर अपनी काबिलियत साबित की. इसके बाद उनके ही नेतृत्व में टीम इंडिया ने 2026 में T20 वर्ल्ड कप भी जीता.
वीडियो: श्रीसंत ने हरभजन सिंह को ओपन चैलेंज कर दिया











