क्रिकेट के खेल में 'स्पिरिट ऑफ क्रिकेट' यानी खेल की भावना को हाईली रेट किया जाता है. इसी से जुड़ा एक हालिया मामला सामने आया. नेपाल की महिला क्रिकेट टीम के एक फैसले ने विवाद खड़ा कर दिया. टीम ने भूटान के खिलाफ मैच में टाइम आउट के नियम के तहत विकेट ले लिया. जिसे खेल की भावना के खिलाफ माना गया. अब नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAN) ने इस मामले में माफी मांगी है.
एक गेंद पर दो विकेट मिले, फिर भी नेपाल क्रिकेट ने माफी क्यों मांगी?
नेपाल की टीम ने भूटान को 114 रनों का टारगेट दिया. लेकिन भूटान की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई. टीम 20 ओवरों में 62 रन ही बना पाई.


मामला 4 जून 2026 का है. मलेशिया में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) वीमेंस प्रीमियर कप T-20 टूर्नामेंट खेला जा रहा है. नेपाल और भूटान के बीच मैच था. नेपाल की टीम ने भूटान को 114 रनों का टारगेट दिया. लेकिन भूटान की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई.
पारी की पहली गेंद पर भूटान की ओपनर Ngawana Choden आउट हो गईं. इसके बाद नंबर 3 पर Ritshi Choden को उतरना था. लेकिन वो बैटिंग के लिए पूरी तरह रेडी नहीं थीं. इस घटना के वायरल वीडियो में वो हेलमेट हाथ में लेकर हड़बड़ी में क्रीज की ओर आती दिख रही हैं. उन्हें अंपायर ने आउट दे दिया. Ritshi पहली विमेन क्रिकेटर हैं, जिन्हें ‘टाइम आउट’ आउट दिया गया है.
नेपाल की टीम के प्लेयर्स ने अंपायर से बात की और टाइम आउट की अपील कर दी. बैटर के क्रीज तक पहुंचने से पहले ही समय पूरा हो गया था. अंपायर ने विवाद के बाद Ritshi को टाइम आउट करार दिया. जिसके बाद नेपाल की टीम सेलिब्रेट करने लगी. पहली बॉल पर जो स्कोरकार्ड 0-1 होना चाहिए था, वो 0-2 हो गया.
नेपाल क्रिकेट ने माफी मांगीमामले को लेकर विवाद बढ़ा तो मैच के बाद नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAN) ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया. उन्होंने साफ कहा कि ये घटना उनके मूल्यों और क्रिकेट की भावना को नहीं दर्शाती. बयान में लिखा गया,
“आज के मैच में भूटान की बैटर का ‘टाइम आउट’ आउट होना क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल के मूल्यों और स्पिरिट ऑफ क्रिकेट के खिलाफ है. हम अपनी महिला राष्ट्रीय टीम के इस रवैये के लिए ईमानदारी से माफी मांगते हैं. हालांकि ये कानून के अनुसार हुआ, लेकिन हम जानते हैं कि क्रिकेट की भावना कानून से भी ऊपर है. हमें खेल की भावना को हमेशा जरूरी मानना चाहिए.”
इस पूरे विवाद के बीच नेपाल की टीम ने मैच जीत लिया. भूटान की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट पर सिर्फ 62 रन ही बना पाई. लेकिन नेपाल की जीत के साथ ये विवाद भी जुड़ गया.
वीडियो: RCB जीती फाइनल लेकिन वेन्यू से क्यों नाराज हैं कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार?



















