The Lallantop

बॉबी की 'बंदर' पर चली सेंसर की कैंची, गालियां हटवाईं, डायलॉग भी बदलवाए

राम चरण की 'पेद्दी' और वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क़ होना है' के कारण 'बंदर' को शो भी कम मिले हैं.

Advertisement
post-main-image
अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी 'बंदर' 5 जून को रिलीज़ होगी.

Bobby Deol की Bandar से CBFC ने क्या-क्या हटवा दिया? Salman Khan Blackbuck Poaching Case पर बनी फिल्म Kaala Hiran के प्रोड्यूसर Amit Jani को जान से मारने की धमकी कौन दे रहा है? क्या Shahrukh Khan की Kal Ho Naa Ho Remake बनेगा? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# बॉबी की 'बंदर' पर चली सेंसर की कैंची

बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की सेंसर बोर्ड सर्टिफिकेशन प्रोसेस पूरी हो चुकी है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक बोर्ड ने कई अपशब्द हटवाए हैं. और कुछ शब्दों की जगह उनसे मिलते-जुलते शब्द रिप्लेस करवाए हैं. इन सब बदलावों के बाद 'बंदर' को A सर्टिफिकेट दिया गया. फिल्म की लंबाई है दो घंटे 10 मिनट 27 सेकेंड. अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म कल 5 जून को रिलीज़ होगी.

Advertisement

# 'एनीथिंग बट घोस्ट्स' है करी बार्कर की अगली फिल्म

बॉक्स ऑफिस बेहतरीन परफॉर्मेंस दे रही हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' के डायरेक्टर करी बार्कर अपनी अगली फिल्म पर जुट गए हैं. डेडलाइन के मुताबिक इसका टाइटल है 'एनीथिंग बट घोस्ट्स'. 'दी माइंडी प्रोजेक्ट' फेम एक्टर और कॉन्टेंट क्रिएटर क्रिस रीनेचर इसमें कास्ट किए गए हैं. जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.

# 'काला हिरण' के मेकर्स को जान से मारने की धमकी!

Advertisement

काला हिरण शिकार मामले पर बनी फिल्म का अनाउंसमेंट होते ही सलमान खान ने मेकर्स को लीगल नोटिस भेज दिया. प्रोड्यूसर अमित जानी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी. अब मामले ने नया मोड़ ले लिया है. अमित जानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया. इसमें वो सलमान की तरफ़ से आए नोटिस को फाड़ते नज़र आ रहे हैं. अमित जानी ये कहते हुए नोटिस फाड़ रहे हैं कि कि सलमान खान के फैन्स और सपोर्टर्स उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं. और यही है उन धमकियों को जवाब.

# "सलमान की फिल्में रिलीज़ से पहले ही..."

'दंबग 3' और 'बंदर' जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी ने अपने ताज़ा इंटरव्यू में सलमान खान के बॉक्स ऑफिस मैग्नेटिज़्म पर बात की. ABP से चर्चा में निखिल ने कहा, "सलमान खान जी की मूवी आप प्रोड्यूस नहीं करते बल्कि वो आपको चांस देते हैं. उन्हें प्रोड्यूसर्स और रुपये-पैसे की जरूरत नहीं है. देखिए शाहरुख, सलमान और आमिर की फिल्में (रिलीज़ से) पहले ही बिक जाती हैं. उसके एक पार्ट की बिक्री के अडवांस पैसे से ही पूरे शूटिंग की कॉस्ट रिकवर हो जाती है. उन्हें किसी की ज़रूरत नहीं. इसलिए उनके साथ कोई फिल्म प्रोड्यूस कर रहा है, तो ये समझना चाहिए कि उन्हें चांस दिया गया है."

# 'पेद्दी' और HJTIHH की वजह से घटे 'बंदर' के शो

राम चरण की 'पेद्दी' आज रिलीज़ हो गई. वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क़ होना है', बॉबी देओल की 'बंदर' और हॉलीवुड फिल्म 'ही-मैन एंड द मास्टर्स ऑफ द यूनिवर्स' कल आएगी. ऐसे में स्क्रीन्स की मारामारी बनी हुई है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक नेशनल चेन्स में 'बंदर' को उतने शो नहीं मिले, जितने तय हुए थे. और इसीलिए मेकर्स ने नेशनल चेन्स में 'बंदर' की प्रोग्रामिंग होल्ड पर रखी है. मल्टीप्लेक्सेस अडजस्टमेंट की कोशिश में लगे हुए हैं.

# शाहरुख की 'कल हो न हो' का रीमेक बनेगा?

शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'कल हो न हो' का रीमेक बनने की चर्चा है. मिड-डे से बातचीत में डायरेक्टर निखिल आडवाणी ने कहा कि फिल्म में शाहरुख और सैफ़ के किरदार का ब्रोमैंस पूरी तरह से एक्सप्लोर नहीं हो सका. बकौल निखिल, "आज के दौर में इसके रीमेक का वैसा क्लाइमैक्स तो सेलेबल नहीं है, जो हमने पहले दिखाया. मगर शाहरुख और सैफ़ के किरदार का ब्रोमैंस एक अलग डायमेंशन के साथ ज़रूर दिखाया जा सकता है. अब ऑडियंस इसके लिए तैयार है."

वीडियो: 'बंदर' में बॉबी देओल का दिखा ऐसा रूप, जो किसी फिल्म में नहीं देखा!

Advertisement