Ramayana के लिए Ranbir Kapoor और Yash के कौन से सीक्वेंस का शूट शुरू हुआ है? Gram Chikisalaya का दूसरा सीज़न कब आएगा? Pahlaj Nihalani के प्रोडक्शन में बनी पहली फिल्म कौन सी थी? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
'रामायण' का सबसे भयानक युद्ध कैसा होगा, पता चल गया!
'प्लैनेट ऑफ दी ऐप्स' और 'मैड मैक्स' के एक्शन डायरेक्टर्स ने डिज़ाइन किया 'रामायण' का एपिक वॉर सीक्वेंस.


# 'रामायण' के सबसे भयानक युद्ध का शूट शुरू!
'रामायण' की शूटिंग फुल स्पीड में चल रही है. इंटरनेट पर पढ़ने में आ रहा है कि फिल्म के सबसे भीषण युद्ध का शूट शुरू हो गया है. ये भगवान राम और रावण वाला युद्ध है. इसके लिए मुंबई के अक्सा बीच पर बड़ा भारी सेट लगाया गया है. हॉलीवुड के दो नामी एक्शन कोरियोग्राफर्स गाय नॉरिस और टेरी नोटरी भी सेट पर मौजूद हैं. इन्होंने ही इस सीक्वेंस को कोरियोग्राफ किया है. 'मैड मैक्स: फ्यूरी रोड' के एक्शन कोरियोग्राफर गाय नॉरिस ने यश के लिए बैटल सीन तैयार किए हैं. और 'प्लैनेट ऑफ दी ऐप्स' के स्टंट कोरियोग्राफर टेरी नोटरी ने भगवान राम और वानर सेना वाले एक्शन सीन डिज़ाइन किए हैं. सिनेफाइल्स नाम के X पेज के मुताबिक यश का अवतार इस सीक्वेंस में दर्शकों को चौंका देगा. कॉस्ट्यूम, मेकअप, हथियार और उनकी परफॉर्मेंस ओवरपावरिंग है. यश और रणबीर ने इस सीन के लिए इंटेंस एक्टिंग वर्कशॉप्स कीं. फिज़ीक पर मेहनत की और संस्कृतनिष्ठ हिंदी के उच्चारण पर भी. दोनों के सारे सीन बॉडी डबल्स के साथ नहीं, बल्कि एक्टर्स के साथ ही शूट हो रहे हैं. यूट्यूबर प्रेम कुमार जो 'रामायण' के सेट पर भी गए थे, उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया कि नितेश तिवारी ये पूरा सीक्वेंस सिमुलकैम पर शूट कर रहे हैं. वही कैमरा जो 'अवतार' फ्रैंचाइज़ की फिल्मों में इस्तेमाल हुआ था. इसमें कैमरे पर ऐसे सेंसर लगे होते हैं जिससे मॉनिटर पर ब्लू स्क्रीन फुटेज नहीं, बल्कि फाइनल आउटपुट दिखता है. कह जा रहा है कि जुलाई में मेकर्स इसका नया टीज़र रिलीज़ करेंगे. ये यश के पात्र रावण का इंट्रो वीडियो होगा. इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो फिल्म आने के बाद ही साफ़ होगा. मगर फैन्स इस अपडेट से ख़ासे उत्साहित हैं.
# आर्नोल्ड, लियम हेम्सवर्थ की 'दी केलीज़' का शूट शुरू
एमेज़ॉन MGM स्टूडियोज़ में एक एक्शन फिल्म का शूट शुरू हुआ है. टाइटल है 'दी केलीज़'. डेडलाइन के मुताबिक आर्नोल्ड श्वार्जनेगर और लियम हेम्सवर्थ इसमें लीड रोल करेंगे. ये एक पुलिस ऑफिसर की कहानी है. उसकी पत्नी को आतंकी हॉस्टेज बना लेते हैं. इसे ब्रेड पेटन डायरेट कर रहे हैं.
# CBFC के पूर्व प्रमुख पहलाज निहलानी का निधन
अब एक दुखद ख़बर. फिल्म प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी का निधन हो गया है. 76 वर्ष के पहलाज निहलानी कुछ समय से बीमार थे. आज सुबह तकरीबन 9.30 बजे उनका निधन हो गया. 'हथकड़ी' (1982) उनके प्रोडक्शन में बनी पहली फिल्म थी. गोविंदा ने उन्हीं के प्रोडक्शन में बनी 'इल्ज़ाम' (1986) से एक्टिंग डेब्यू किया था. जनवरी 2015 से अगस्त 2017 तक पहलाज सेंसर बोर्ड के प्रमुख रहे. उनका कार्यकाल काफ़ी चर्चित और विवादित रहा.
# 'रामायण' में 7 किरदार निभाएंगे चेतन हंसराज
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' की शुरुआत एक्टर चेतन हंसराज के सीन से होगी. इसमें वो रावण के नाना सुमाली के पात्र में नज़र आएंगे. नवभारत पॉडकास्ट पर चेतन ने बताया कि रामायण में वो कुल 7 किरदारों में नज़र आएंगे. फिलहाल उन्होंने अपने बाकी कैरेक्टर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.
# 12 जून को री-रिलीज़ होगी आमिर की 'लगान'
आमिर खान स्टारर फिल्म 'लगान' को रिलीज़ हुए 25 साल हो गए हैं. इस मौके पर मेकर्स इसे री-रिलीज़ कर रहे हैं. ये 12 से 14 जून तक सिनेमाघरों में रहेगी. साल 2001 में 15 जून को ही ये फिल्म रिलीज़ हुई थी.
# 23 जून को आएगा 'ग्राम चिकित्सालय सीज़न 2'
एमेज़ॉन प्राइम वीडियो ने अपनी सीरीज़ 'ग्राम चिकित्सालय' के दूसरे सीज़न की रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी है. ये 23 जून को प्रीमियर होगा. अमोल पाराशर, विनय पाठक, आनंदेश्वर द्विवेदी सहित पूरी OG कास्ट नए सीज़न में भी नज़र आएगी. ललितम तिवारी इसके डायरेक्टर हैं.
वीडियो: ‘रामायण’ के नए टीज़र में दिखेगा यश का सबसे अलग रूप



















