The Lallantop

पैट कमिंस IPL 2027 नहीं खेलेंगे! टेस्ट क्रिकेट और ODI वर्ल्ड कप टॉप प्रायॉरिटी

Pat Cummins ने Vaibhav Sooryavanshi को असली टैलेंट बताया. उन्होंने कहा कि वैभव गेंद को बाउंड्री के 20-30 मीटर अंदर मारते हैं. उनके खिलाफ बॉलिंग करना काफी मुश्किल है.

Advertisement
post-main-image
कमिस ने ये साफ किया कि वो टेस्ट मैच या ODI वर्ल्ड कप नहीं छोड़ेंगे. (फोटो- PTI)

ऑस्ट्रेलिया के पेसर और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) IPL 2027 स्किप कर सकते हैं. उनका कहना है कि इंटरनेशनल क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल के बीच फिटनेस बनाए रखने के लिए कुछ न कुछ तो छोड़ना ही पड़ेगा. कमिंस ने 15 साल यंग सेंसेशन वैभव सूर्यवंशी के बारे में भी बात की. उन्होंने वैभव को ‘रियल टैलेंट’ बताया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कमिंस ने इंटरनेशनल क्रिकेट की कमिटमेंट पर कहा,

“कुछ न कुछ तो छोड़ना ही पड़ेगा.”

Advertisement

कमिस ने ये साफ किया कि वो टेस्ट मैच या ODI वर्ल्ड कप नहीं छोड़ेंगे. उनका फोकस ऑस्ट्रेलिया की नेशनल टीम पर है.

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम का 2027 पूरी तरह से पैक्ड है. टीम के लिए 2027 क्रिकेट के लिहाज से काफी बड़ा साल होगा. मार्च में MCG पर 150वां एनिवर्सरी टेस्ट खेला जाना है. भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) भी शेड्यूल्ड है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल होना है. इसके अलावा ODI वर्ल्ड कप 2027, और एशेज भी खेलनी है

इतने बिजी शेड्यूल के बीच मार्च से मई तक IPL 2027 खेला जाएगा. कमिंस का कहना है कि इतने मैच खेलने से उनका शरीर थक सकता है. खासकर उनके जैसे पेसर के लिए ये जोखिम भरा है. The Age से कमिंस ने बताया,

Advertisement

“मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट और ODI वर्ल्ड कप टॉप प्रायॉरिटी है. अगर मैं भारत में पूरी BGT सीरीज खेलता हूं तो एशेज से पहले ब्रेक लेना होगा.”

कमिंस 33 साल के हैं, वो इंजरी से अपने आप को बचाना चाहते हैं. IPL 2026 में भी वो चोट से उबरने के बाद खेलने आए थे.

ऑस्ट्रेलिया का पेस अटैक कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क जैसे बॉलर्स पर निर्भर करता है. इसलिए इन तीनों का फिट रहना काफी जरूरी है. यही वजह है कि ये प्लेयर्स फ्रेंचाइजी क्रिकेट में थोड़ी छूट लेना चाहते हैं.

वैभव को रियल टैलेंट बताया

कमिंस ने IPL 2026 का भी जिक्र किया. चोट से वापसी के बाद उन्होंने बीच सीजन SRH की कप्तानी संभाली थी. टीम प्लेऑफ में पहुंची, लेकिन एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स (RR) के 15 साल के यंग बैटर वैभव सूर्यवंशी ने कमाल की पारी खेली. वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रन बना डाले. एक ओवर में कमिंस को भी तीन छक्के लगा दिए.

कमिंस ने उनकी तारीफ करते हुए कहा,

“भारत में अभी भी लोग हैरान हैं. लेकिन वो फ्लैश इन द पैन नहीं है. वो असली टैलेंट है. गेंद को बाउंड्री के 20-30 मीटर अंदर मारता है. उसके खिलाफ बॉलिंग करना काफी मुश्किल है. बॉलर का मार्जिन एरर काफी कम हो जाता है, जब वैभव जैसा ताकतवर और इतने रेंज ऑफ शॉट्स वाला बैटर सामने होता है.”

अगर कमिंस IPL 2027 नहीं खेलते हैं, तो SRH को नया प्लान बनाना पड़ेगा. ऐसे में हो सकता है कि इस सीजन की तरह अगले सीजन भी टीम मैनेजमेंट ईशान किशन को कप्तान बना दे.

वीडियो: IPL 2025: सनराइजर्स हैदराबाद की धमाकेदार जीत, लेकिन Pat Cummins क्यों घबराए?

Advertisement