The Lallantop

नीरज चोपड़ा एशि‍यन गेम्स में नहीं लेंगे हिस्सा! सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताई वजह

Asian Games 2026 : भारतीय दल को एक बड़ा झटका लगा है. मेडल के दावेदार दो बार के ओलंपिक मे‍डलिस्ट Neeraj Chopra अब एश‍ियन गेम्स 2026 में हिस्सा नहीं लेंगे. उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पोस्ट पर जानकारी दी. हाल ही में लुसाने डायमंड लीग में उन्होंने सीजन का बेस्ट थ्रो फेंका था.

Advertisement
post-main-image
नीरज चोपड़ा एश‍ियन गेम्स 2026 में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. (फोटो-Reuters)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • नीरज चोपड़ा ने 29 अगस्त को पुष्टि की कि टखने की लिगामेंट चोट के कारण वे एशियन गेम्स और पूरे सीजन में होने वाली प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
  • टखने की चोट नीरज को लुसाने डायमंड लीग के बाद ट्रेनिंग के दौरान लगी, जिससे उनका पूरा सीजन प्रभावित हुआ और एशियन गेम्स से बाहर होना पड़ा।
  • नीरज के बाहर होने से भारत के जैवलिन थ्रो इवेंट में रोहित यादव पर दबाव बढ़ गया है क्योंकि चोपड़ा अपने खिताब की रक्षा नहीं कर पाएंगे।

एश‍ियन गेम्स में भारतीय दल को एक बड़ा झटका लगा है. डबल ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. उन्होंने इसे लेकर सोशल मीड‍िया पोस्ट में जानकारी दी. हाल ही में लुसाने डायमंड लीग में नीरज ने इस सीजन का बेस्ट थ्रो फेंका था. लेकिन, एश‍ियन गेम्स से पहले ट्रेनिंग के दौरान नीरज के टखने में चोट आ गई. इसके कारण अब वो पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं. 

Advertisement

इस चोट के कारण वह एशियन गेम्स के साथ-साथ डायमंड लीग फाइनल में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे. चोपड़ा ने लुसाने डायमंड लीग में अच्छे संकेत दिखाए थे. 29 अगस्त को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में, चोपड़ा ने पुष्टि की कि टखने में लिगामेंट टीयर होने की वजह से वो पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. 

दुर्भाग्य से लुसाने डायमंड लीग के कुछ ही समय बाद, ट्रेनिंग के दौरान मेरे टखने में लिगामेंट टीयर हो गया. अपने डॉक्टर और टीम के साथ बातचीत के बाद, हमने तय किया है कि मैं इस सीजन के बाकी मुकाबलों में हिस्सा नहीं लूंगा.

Advertisement

28 वर्षीय खिलाड़ी चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद जून में दोहा डायमंड लीग में लौटे थे. इस दौरान 85.69 मीटर के थ्रो के साथ वो चौथे स्थान पर रहे थे. इसके बाद, उन्होंने ग्लासगो में 85.83 मीटर के प्रयास के साथ सिल्वर मेडल जीता. फिर लुसाने में सीजन का अपना बेस्ट 88.05 मीटर का थ्रो किया था.

ये भी पढ़ें : माइकल वॉन ने पाकिस्तान को धो डाला, काउंटी की सेकेंड डिवीजन टीम से कर दी तुलना

Advertisement
नीरज चोपड़ा का सीजन समय से पहले खत्म

चोपड़ा के कमबैक सीजन में अब तक मिले-जुले नतीजे ही देखने को मिले थे. ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था. इस दौरान श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 89.75 मीटर का थ्रो कर उन्हें गोल्ड मेडल जीतने से रोक दिया था.

लुसाने डायमंड लीग में उनका परफॉर्मेंस शानदार था. इसे एशियन गेम्स के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा था. लेकिन, चोट के कारण यही 2026 में उनका आखिरी कॉम्पिटिशन बन गया. इस चोट के कारण डायमंड लीग फाइनल में हिस्सा लेने की उनकी उम्मीदें भी खत्म हो गई हैं.

चोपड़ा ने माना कि इस झटके का समय बहुत निराशाजनक था, क्योंकि उन्हें लग रहा था कि वो लय में लौट रहे हैं. उन्होंने आगे लिखा,

यह निराशाजनक है, खासकर इसलिए क्योंकि मुझे लग रहा था कि मैं अपनी लय में लौट रहा हूं. लेकिन जैसा कि कहा जाता है, उतार-चढ़ाव सफर का हिस्सा होते हैं.

भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका

जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स से पहले चोपड़ा का न होना भारत के लिए एक बड़ा झटका होगा. ये गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेंगे. चोपड़ा मेंस जैवलिन थ्रो में अपना खिताब बचाने के लिए उतरने वाले थे. लेकिन, अब वो ये मौका गंवा देंगे.

दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट के बाहर होने से, अब जैवलिन इवेंट में रोहित यादव पर दबाव होगा. यादव ने हाल ही में भुवनेश्वर में वर्ल्ड एथलेटिक्स सिल्वर लेवल कॉन्टिनेंटल टूर इवेंट में 87.68 मीटर का अपना बेस्ट प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन ने उन्हें चोपड़ा के बाद भारत के प्रमुख जैवलिन दावेदार के तौर पर स्थापित किया है.

चोपड़ा के लिए अभी प्राथमिकता प्रतियोगिता के बजाय ठीक होना है. इसके कारण, अब आइची-नागोया में भारत अपने सबसे बड़े मेडल दावेदार के बिना मेंस जैवलिन इवेंट में उतरेगा.

वीडियो: ग्लासगो की ठंड में नीरज चोपड़ा फाइनल में पहुंचे, वेटलिफ्टिंग में भारत को झटका

Advertisement