The Lallantop

राजकुमार भाटी पर BJP ने लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप, सपा नेता ने सामने आकर बताया सच

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी बौद्ध महासभा कार्यक्रम में शामिल हुए. वो मंच पर मौजूद थे और शपथ लेते दिखाई दिए. इसे लेकर भाजपा ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया है कि राजकुमार भाटी ने अपना धर्म बदल लिया है. अब भाटी ने खुद पूरी बात बताई है.

Advertisement
post-main-image
भाजपा सचिव रोहन गुप्ता (राइट) ने सपा नेता राजकुमार भाटी (लेफ्ट) पर धर्म बदलने का आरोप लगाया है. (courtesy: @rohanrgupta/X)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • राजकुमार भाटी ने 20 अक्टूबर को दिल्ली में हुए विशाल धम्म दीक्षा समारोह में भारतीय बौद्ध महासभा के कार्यक्रम में 22 प्रतिज्ञाएं पढ़ीं, जिसमें बौद्ध धर्म संबंधी शपथ शामिल थी।
  • वायरल वीडियो के कारण यह विवाद पैदा हुआ कि राजकुमार भाटी ने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया है, जबकि उन्होंने सपा के प्रवक्ता होने के नाते सभी धर्मों का सम्मान करने की बात कही है।
  • राजकुमार भाटी ने भाजपा पर दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका धर्म परिवर्तन करने का कोई इरादा नहीं है और वे विभिन्न धर्मों में मानवता की सेवा करने में विश्वास रखते हैं।

क्या समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने अपना धर्म बदल लिया है? ये सवाल उस वायरल वीडियो के बाद उठ रहे हैं जिसमें दावा किया गया था कि राजकुमार भाटी ने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया है.

Advertisement
भाजपा ने लगाए आरोप

इसी दावे को आधार बनाकर भाजपा नेशनल सेक्रेटरी रोहन गुप्ता ने भी एक वीडियो शेयर किया था. जिसमें उन्होंने लिखा था कि चुनाव आते ही हिंदू होने का दिखावा करने वाली सपा की असलियत अब सबके सामने है. उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा, 

‘सपा नेता भगवान विष्णु, महेश, श्रीराम और श्रीकृष्ण को भगवान मानने से इनकार कर रहे हैं. अखिलेश यादव जी बताएं, क्या यही है सपा की असली सोच? चुनाव के समय हिंदू बनने का नाटक और बाकी समय हिंदू आस्था का अपमान आखिर कब तक चलेगा यह दोहरा चरित्र?’

Advertisement

जिस वीडियो को लेकर पूरा विवाद हो रहा है, उस पर अब खुद राजकुमार भाटी का बयान आया है. सबसे पहले उन्होंने वायरल वीडियो की कहानी बताई. फिर एक ऐसी घोषणा कर दी जिससे वो फिर विवादों में आ गए हैं.

ये भी पढ़ें: IDBI बैंक बेचने पर अखिलेश यादव ने किया तंज, वित्त मंत्री बोलीं- ‘घड़ियाली आंसू न बहाएं!’

Advertisement
राजकुमार भाटी ने क्या कहा?

राजकुमार के मुताबिक, वायरल वीडियो 20 अक्टूबर को दिल्ली के रानी झांसी मार्ग स्थित अंबेडकर भवन में भारतीय बौद्ध महासभा कार्यक्रम का है. यहां वो मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे. कार्यक्रम 'विशाल धम्म दीक्षा समारोह' था. यहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की 22 प्रतिज्ञाएं दोहराई गईं. राजकुमार भी मंच पर मौजूद थे और शपथ लेते दिखाई दिए.

कार्यक्रम में राजकुमार भाटी ने उन 22 प्रतिज्ञाओं को पढ़ा, जो धम्म दीक्षा का हिस्सा हैं. इनमें से एक प्रतिज्ञा यह भी है कि बौद्ध धर्म को मानने वाला कभी भी ब्रह्मा, विष्णु और महेश में कोई विश्वास नहीं रखेगा और न ही इनकी पूजा करेगा. प्रतिज्ञाएं पढ़ते हुए जैसे ही राजकुमार भाटी का वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने दावे करने शुरू कर दिए कि उन्होंने हिंदू धर्म छोड़कर बौद्ध धर्म अपना लिया है. 

इन आरोपों पर राजकुमार ने कहा,

‘एक सच्चा समाजवादी होने के नाते मैं प्रत्येक धर्म, जाति, वर्ग और समुदाय का सम्मान करता हूं और जो भी अपने कार्यक्रम में सम्मान के साथ आमंत्रित करता है उसमें सम्मिलित होता हूं. बौद्ध धर्म और गौतम बुद्ध की शिक्षाओं के प्रति मेरा विशेष आकर्षण है. बाबा साहब के विचारों का भी मेरे ऊपर गहरा प्रभाव है. लेकिन मैं बाबा साहब की शिक्षा और गौतम बुद्ध के बताए उपदेशों का भरपूर समर्थन करते हुए यह गहरा विश्वास रखता हूं कि मुझे धर्म परिवर्तन करने की ना तो कोई आवश्यकता है ना ऐसा मेरा कोई इरादा है. हम किसी भी धर्म में रहकर मानवता की सेवा कर सकते हैं.’

तमाम दावे और विपक्ष के आरोपों के बीच राजकुमार भाटी का बयान आ गया है. उन्होंने लोगों से भाजपा आईटी सेल के दुष्प्रचार से बचने के लिए कहा है. 

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: धनराज नथवानी का सपा से चुनाव लड़ना BJP के लिए कोई संदेश है?

Advertisement